👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर डेली न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।
________________________________________________________________________________________________________
खबर01
____________________________________________________
खबर02
एसएसपी श्वेता चौबे को भावभीनी विदाई, टिहरी पुलिस में नेतृत्व और कार्यशैली की छाप छोड़कर हुईं रवाना
टिहरी गढ़वाल, 26 नवंबर 2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर स्थानांतरण होने पर गुरुवार को पुलिस लाइन चंबा में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और आगामी दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसएसपी श्वेता चौबे के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी कार्यशैली, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील दृष्टिकोण और पुलिसकर्मियों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की। कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करते हुए पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए, जो भविष्य में भी उपयोगी साबित होंगे।
एसएसपी श्वेता चौबे ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ ही पुलिस की जनकल्याणकारी भूमिका को भी प्राथमिकता दी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद के सभी थानों में ‘टीम गौरा’ का गठन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए गए।
वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और विशेषकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत बुजुर्गों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानने और जरूरत के अनुसार पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे के कार्यकाल में टिहरी पुलिस ने कई महत्वपूर्ण आयोजनों और चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उनके नेतृत्व में चारधाम यात्रा-2026 को बेहतर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पुलिस व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न कराया गया। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस ने प्रभावी भूमिका निभाई।
इसके अलावा निहंग प्रकरण जैसे संवेदनशील मामले का धैर्य, सूझबूझ और प्रभावी पुलिस प्रबंधन के साथ निस्तारण किया गया। कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य संवेदनशील मामलों में भी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी नई टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन चंबा में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह के अंत में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एसएसपी श्वेता चौबे को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
____________________________________________________
खबर03___________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
खबर06
___________________________________________________
खबर08
____________________________________________________
खबर11


0 Comments