स्पष्ट एक्सप्रेस 22 नवंबर 2026

____________________________________________________

👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर डेली न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।

___________________________________________________
खबर01
____________________________________________________
___________________________________________________
खबर02
____________________________________________________
___________________________________________________खबर03
___________________________________________________
खबर04

गोवंशों से होने वाली सड़क दुर्घटना का जिम्मेदार आखिर कौन होगा?

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर हाईवे, 22 नवंबर 2026: गोवंशों से होने वाली सड़क दुर्घटना का जिम्मेदार आखिर कौन होगा?
          यह सवाल केवल सड़क सुरक्षा का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही का भी है। सड़कों और हाईवे पर खुलेआम घूमते निराश्रित गोवंश कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ऐसे में यदि किसी वाहन चालक की जान जाती है या कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
          क्या नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत या संबंधित पशुपालन विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेंगे? आखिर गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने और उन्हें सड़कों से हटाने की जिम्मेदारी किसकी है?
          हादसे के बाद मुआवजे और जांच की औपचारिकता निभाने के बजाय क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना से पहले जागेगा?
          स्पष्ट एक्सप्रेस की ओर से प्रशासन से सवाल है—आखिर कब तक सड़कों पर गोवंशों की मौजूदगी राहगीरों की जान के लिए खतरा बनी रहेगी?
____________________________________________________
खबर05

हाईवे किनारे पानी का तालाब, संबंधित विभाग मौन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर (तुलसी विहार), 22 नवंबर 2026:  टूटी हुई सिंचाई नहर से रिसकर आ रहे पानी से सालों से हाईवे किनारे पसरा रहता है पानी, जिससे सड़क किनारे पानी का तालाब बना रहता है। लेकिन, सबंधित विभाग मौन साधे है। 
          यह सवाल केवल सड़क सुरक्षा का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही का भी है। सड़कों और हाईवे किनारे पसरा पानी दुर्घटना का कारण बनता है। बावजूद इसके संबंधित विभाग संज्ञान लेने को राजी नहीं है। 
____________________________________________________
____________________________________________________खबर06

हाईवे पर रेता-बजरी दे रही दुर्घटना को न्योता

4-5 माह से सड़क किनारे जमा है बजरी, जिम्मेदार विभाग बेसुध
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर (तुलसी विहार), 20 नवंबर 2026: हाईवे पर सड़क किनारे फैली बजरी वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। खासकर दोपहिया वाहनों के लिए।
          श्यामपुर स्थित तुलसी विहार कॉलोनी के समीप हाईवे पर बड़ी मात्रा में बजरी फैली हुई है। सड़क के किनारे से लेकर पक्के मार्ग के एक हिस्से तक फैली बजरी दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम पैदा कर रही है।
          स्थानीय निवासियों के अनुसार, हाईवे किनारे बजरी पिछले चार से पांच माह से इसी तरह फैली हुई है, लेकिन अब तक इसकी सफाई को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
          ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी दुर्घटना के बाद ही संबंधित विभाग की नींद खुलेगी?
____________________________________________________
खबर07
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर-08

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश एवं CSIR-IHBT पालमपुर के बीच हुआ एमओयू

श्रीदेव सुमन के विद्यार्थियों को मिलेगा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान का अवसर
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 नवंबर 2026 : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश तथा हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान CSIR–Institute of Himalayan Bioresource Technology (CSIR-IHBT) के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया।
          इस महत्वपूर्ण पहल को विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
          इस एमओयू के माध्यम से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के विद्यार्थियों को CSIR-IHBT पालमपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, प्रयोगशाला कार्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इससे विद्यार्थियों को अपने विषय का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने और भविष्य में शोध एवं वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
          इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल में CSIR-IHBT पालमपुर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव तथा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के निदेशक प्रो. एम.एस. रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के IQAC निदेशक प्रो० गुलशन कुमार ढींगरा, डॉ. गौरव वार्ष्णेय (संयुक्त निदेशक, IQAC) तथा डॉ. हेमंत बिष्ट (उप परीक्षा नियंत्रक) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त CSIR-IHBT पालमपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अमित चावला एवं डॉ. सुखनिंदर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
          उल्लेखनीय है कि CSIR-IHBT पालमपुर हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थान है, जहां जैव संसाधनों, जैव प्रौद्योगिकी तथा विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास कार्य किए जाते हैं। संस्थान में मुख्य रूप से छह विभाग कार्यरत हैं, जिनमें एग्रोटेक्नोलॉजी (Agrotechnology), बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology), केमिकल टेक्नोलॉजी (Chemical Technology), डायटेटिक्स एवं न्यूट्रिशन टेक्नोलॉजी (Dietetics & Nutrition Technology), एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजी (Environmental Technology) तथा फर्मेंटेशन एवं फाइटोफार्मिंग टेक्नोलॉजी (Fermentation & Phytofarming Technology) शामिल हैं।
          इस एमओयू से दोनों संस्थानों के मध्य शैक्षणिक सहयोग, वैज्ञानिक अनुसंधान, कौशल विकास एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी। विशेष रूप से माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान में कार्य करने और आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों को समझने का अवसर मिलेगा।
          श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने इस पहल को विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, IQAC निदेशक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने कहा कि इस प्रकार के संस्थागत समझौते विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे।
____________________________________________________
खबर09

स्व-गणना से आंकड़ों में आएगी उच्च सटीकता, समय और संसाधनों की होगी बचत : डॉ. देवेंद्र कुमार

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में जनगणना 2027 को लेकर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला, छात्र-छात्राओं को दी गई डिजिटल स्व-गणना की जानकारी
स्पष्ट एक्सप्रेस।
नरेंद्रनगर, 21 नवंबर 2026: भारत सरकार की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत स्व-गणना के महत्व को लेकर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की जनगणना समिति की ओर से अकादमिक भवन में आयोजित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी प्राप्त की।
         कार्यशाला में बीसीए विभाग प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभाग करते हुए इंटरएक्टिव बोर्ड एवं फ्लोचार्ट के माध्यम से डिजिटल स्व-गणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से व्यक्ति स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज कर सकता है। इससे जनगणना के आंकड़ों में उच्च सटीकता सुनिश्चित होने के साथ ही समय और संसाधनों की भी बचत होगी।
          समिति की नोडल अधिकारी डॉ. सोनी तिलारा ने जनगणना एवं स्व-गणना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। घर पर प्रगणक के पहुंचने पर संबंधित जानकारी में सुधार एवं त्रुटि का निराकरण कराया जा सकता है।
         महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर विजय सिंह नेगी ने कहा कि स्व-गणना से जनगणना के आंकड़ों में त्रुटियों की संभावनाएं कम होंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं स्व-गणना की प्रक्रिया को समझें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि जनगणना 2027 का कार्य अधिक सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
          कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल स्व-गणना के प्रति जागरूक करने तथा जनगणना अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
___________________________________________________

Post a Comment

0 Comments