👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर डेली न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।
____________________________________________________
खबर01
खबर02
___________________________________________________
खबर04
खबर05
___________________________________________________
खबर07
____________________________________________________
खबर10
एसएसपी श्वेता चौबे को भावभीनी विदाई, टिहरी पुलिस में नेतृत्व और कार्यशैली की छाप छोड़कर हुईं रवाना
टिहरी गढ़वाल, 26 नवंबर 2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर स्थानांतरण होने पर गुरुवार को पुलिस लाइन चंबा में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और आगामी दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसएसपी श्वेता चौबे के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी कार्यशैली, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील दृष्टिकोण और पुलिसकर्मियों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की। कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करते हुए पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए, जो भविष्य में भी उपयोगी साबित होंगे।
एसएसपी श्वेता चौबे ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ ही पुलिस की जनकल्याणकारी भूमिका को भी प्राथमिकता दी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद के सभी थानों में ‘टीम गौरा’ का गठन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए गए।
वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और विशेषकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत बुजुर्गों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानने और जरूरत के अनुसार पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे के कार्यकाल में टिहरी पुलिस ने कई महत्वपूर्ण आयोजनों और चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उनके नेतृत्व में चारधाम यात्रा-2026 को बेहतर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पुलिस व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न कराया गया। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस ने प्रभावी भूमिका निभाई।
इसके अलावा निहंग प्रकरण जैसे संवेदनशील मामले का धैर्य, सूझबूझ और प्रभावी पुलिस प्रबंधन के साथ निस्तारण किया गया। कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य संवेदनशील मामलों में भी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी नई टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन चंबा में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह के अंत में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एसएसपी श्वेता चौबे को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
____________________________________________________
खबर11
एमडीडीए की ओटीएस कंपाउंडिंग योजना कैबिनेट में लाने की मांग, दूनवासियों को मिले राहत
संयुक्त नागरिक संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा सुझाव पत्र, आगामी कैबिनेट बैठक में योजना लागू करने की उठाई मांग
देहरादून, 26 नवंबर 2026 : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) कंपाउंडिंग योजना को आगामी कैबिनेट बैठक में लाकर लागू करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में संयुक्त नागरिक संगठन के एक शिष्टमंडल ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री को संबोधित सुझाव पत्र उनके निजी सचिव विक्रम सिंह चौहान को सौंपा।
संगठन ने सुझाव पत्र में कहा कि एमडीडीए के क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान हजारों लोगों ने अपने आवास बनाए हैं। इनमें अधिकांश ऐसे गरीब और पर्वतीय क्षेत्रों से आए परिवार हैं, जो विभिन्न परिस्थितियों और मजबूरियों के चलते अपना मूल निवास छोड़कर देहरादून क्षेत्र में बस गए हैं। इन लोगों को भवन निर्माण संबंधी प्राधिकरण के नियमों और प्रावधानों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। अब नियमों के उल्लंघन की आशंका के चलते वे मानसिक तनाव और भय की स्थिति में हैं।
संगठन का कहना है कि प्राधिकरण की प्रस्तावित कंपाउंडिंग योजना ऐसे भवन स्वामियों के लिए राहत का माध्यम बन सकती है। इससे वे निर्धारित नियमों और शुल्क के तहत अपने भवनों का नियमितीकरण कराकर सम्मानपूर्वक रह सकेंगे।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि एमडीडीए द्वारा वर्ष 2019, 2021, 2022 और 2024 में नियमों के विपरीत निर्मित भवनों तथा उनके नक्शों के कंपाउंडिंग के लिए एकमुश्त समाधान योजनाएं लागू की गई थीं। इन योजनाओं से जहां लाखों लोगों को मानसिक राहत और संतुष्टि मिली, वहीं प्राधिकरण को भी करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
संयुक्त नागरिक संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में संभावित होने और जनवरी 2027 में चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए समय की कमी का हवाला दिया है। संगठन ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस योजना को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत कर शीघ्र लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक भवन स्वामियों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र सौंपने वाले शिष्टमंडल में मुकेश नारायण शर्मा, उमेश्वर सिंह रावत, सत्य प्रकाश चौहान, सुशील त्यागी और एम.एस. रावत शामिल रहे।
____________________________________________________


0 Comments