स्पष्ट एक्सप्रेस 17 जुलाई 2026

____________________________________________________

👉 फेसबुक पर स्पष्ट एक्सप्रेस न्यूज पेज देखें लाइक और शेयर भी करें।
सुरकंडा माता मंदिर में संचालित रोपवे की अनियमितताओं पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का लिंक क्लिक करें (फेसबुक पर ओपन करें):-
https://www.facebook.com/share/p/18sCBx1UaN/
____________________________________________________
____________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर01

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 16 जुलाई 2026: उत्तराखंड के लोक पर्व 'हरेला' के पावन अवसर पर आज नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के ट्रांजिट कैंप और स्मृति वन क्षेत्र में माननीय महापौर महोदय द्वारा विधिवत वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया।
          इस अवसर पर माननीय महापौर ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की प्रेरणा देता है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
        वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे । सभी ने पौधारोपण के साथ ही पौधों की देखभाल करने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया ।
          नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
खबर06
____________________________________________________
खबर07
____________________________________________________
खबर08
___________________________________________________
खबर09
____________________________________________________
खबर10
____________________________________________________
खबर11
____________________________________________________
खबर12

सिस्टम पर ध्यान नहीं दे रहा शासन

1. ऋषिकेश स्थित नेपाली फार्म में 4 साल से शौचालय नहीं बना पाई है सरकार।
2. तीन साल से हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी है और कोई सुध नहीं ले रहा।
3. नेशनल हाईवे 100 मीटर तक एक साल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा।
4. सड़कों पर, गलियों में निराश्रित गौवंश घूमते रहते हैं। दुर्घटना का कारण बनते हैं, लोगों को टक्कर मारते हैं पर कोई सुध नहीं ले रहा।
5. हाईवे किनारे बुरी तरह गंदगी पड़ी रहती है पर स्वच्छता अभियान पर बट्टा लगाया जा रहा है।
6. हर 15-20 मिनट में बिजली जाती है और 5 मिनट में आ भी जाती है पर कोई सुधार नहीं हो रहा।
7. हर घर योजना अभी तक पूर्ण नहीं हुई, पर किसी को मतलब नहीं।
8. हाईवे पर हर 20 मिनट में रेलवे फाटक बंद होने जाम की स्थिति बनती रहती है पर कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा।ये सब 5 किमी के दायरे में होता है।
अब एक और बात निकली है कि रोपवे मंदिर तक आती जाती है, पर दोपहर बाद हवा थोड़ी तेज चलने पर रोकनी पड़ती है। फिर रोपवे का सफर बंद कर दिया जाता है। ऐसी है हमारी टेक्नोलॉजी।
तो है ना हंसी की बात!
कौन इन व्यवस्थाओं को सुधरेगा?
___________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments