स्पष्ट एक्सप्रेस 15 जुलाई 2026

____________________________________________________
👉 फेसबुक पर स्पष्ट एक्सप्रेस न्यूज पेज देखें लाइक और शेयर भी करें।
सुरकंडा माता मंदिर में संचालित रोपवे की अनियमितताओं पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का लिंक क्लिक करें (फेसबुक पर ओपन करें):-
https://www.facebook.com/share/p/18sCBx1UaN/
____________________________________________________
____________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर01

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मनाया 39वां स्थापना दिवस

नवाचार, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में सशक्त संकल्प दोहराया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 14 जुलाई 2026: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्यु क्षेत्र के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम ने ऋषिकेश स्थित अपने कॉरपोरेट कार्यालय और देश भर में मौजूद अपनी सभी परियोजनाओं और यूनिट कार्यालयों में अपना 39वां स्थापना दिवस मनाया।
         इस अवसर पर कंपनी ने प्रचालनात्मक उत्कृष्टता, नवाचार, सतत विकास और भारत की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने में लगातार योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।
         समारोह की शुरुआत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ की गई। सभा को संबोधित करते हुए, सिपन कुमार गर्ग ने कंपनी की शुरुआत से अब तक की शानदार यात्रा पर चर्चा की और कंपनी को भारत के विद्युत क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक बनाने में कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थापना दिवस न केवल उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि नवाचार, प्रचालन उत्कृष्टता और सतत वृद्धि के प्रति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड प्रतिबद्धता को पुनः दोहराने का एक अवसर भी है।
कंपनी की हालिया उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड कर्मचारी की समर्पित कोशिशों की प्रशंसा की, जिनकी वजह से विकास और कामयाबी का यह शानदार साल संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि कंपनी की कुल संस्थापित क्षमता अब 3,907 मेगावाट हो गई है। हाल ही में 1000 मेगावाट के टिहरी वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट और 1320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चालू होने से टीएचडीसी की विकास यात्रा में अहम पड़ाव प्राप्त हुए हैं।
          सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि कंपनी का यह बेहतरीन प्रदर्शन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सभी कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसी, 'पंप स्टोरेज' सेक्टर में एक प्रमुख शक्ति बनकर और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करके, भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
          स्थापना दिवस समारोह में संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों को उनके शानदार प्रदर्शन, नवाचारी कार्यों और समर्पित सेवा के लिए अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इनमें मेरिटोरियस अवॉर्ड, सजेशन मेला अवॉर्ड, इनोवेशन अवॉर्ड, स्विफ्ट डिसीजन मेकिंग अवॉर्ड, बेस्ट इम्प्लॉई, गौरव अवॉर्ड और नमन अवॉर्ड शामिल थे। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व निदेशक (वित्त), जे बेहेरा को कंपनी के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने और संस्थागत विकास में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अमूल्य योगदान के लिए 'नमन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
         इस अवसर पर एलपी जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी, कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), डॉ. एएन त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं. व प्रशा. एवं के सं.) तथा अन्य वरिष्ठ अधिक उपस्थित रहे।
____________________________________________________
खबर 02

आज होंगे उप प्रधान के चुनाव

___________________________________________________
खबर03
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छता कार्मिकों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 14 जुलाई 2026: 14 जुलाई 2026 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत 'नमस्ते दिवस' मनाया गया, जिसमें नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय में  एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदरणीय नगर आयुक्त एवं माननीय महापौर शंभू पासवान, नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। 
          कार्यक्रम के दौरान महापौर महोदय द्वारा नमस्ते योजना अंतर्गत नमस्ते दिवस मनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी कैबिनेट सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा की और धन्यवाद करते हुए स्वच्छता कर्मियों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं। कार्यों के प्रति समर्पण एवं निष्ठा जताए प्रदान किया जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया।
          कार्यक्रम के अंत में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
___________________________________________________
खबर04
___________________________________________________
खबर05
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से कूड़ा बीनने वाले पर्यावरण मित्रों को पीपीई किट बांटी गईं
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती-ढालवाला, 14 जुलाई 2026: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से सेप्टिक टैंक, सीवर सम्बन्धित कार्य व कूड़ा बीनने वाले पर्यावरण मित्रों को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) किट वितरित की गई।
         पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नमस्ते दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने पालिका क्षेत्रान्तर्गत सेप्टिक टैंक, सीवर सम्बन्धित कार्य करने व कूड़ा बीनने वालों को पीपीई किट व सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती व सफाई निरीक्षक कमल चैहान ने पर्यावरण मित्रों को पीपीई किट के उपयोग, सेप्टिक टैंक में कार्य करने व नमस्ते योजना की जानकारी दी।
___________________________________________________
खबर06
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कार्यभार ग्रहण किया, सम्मान पत्र देकर सम्मानित 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती-ढालवाला, 14 जुलाई 2026: सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष जताया, साथ ही सम्मान पत्र देकर ईओ भट्ट को सम्मानित किया।
          मंगलवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेशनर्स संगठन उत्तराखंड की मुनिकीरेती शाखा के सदस्य नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला पहुंचे। यहां उन्होंने ईओ बद्री प्रसाद भट्ट से मुलाकात कर उनका स्वागत किया, साथ ही सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चैहान बताया कि पूर्व में ईओ भट्ट के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र का कई विकास कार्य हुए हैं। आमजनमानस के द्वारा उनके कार्यकाल की लगातार प्रशंसा की गई है। उन्होंने पूर्व की भांति ईओ भट्ट से पालिका क्षेत्र में विकास कार्य करने व पालिका अवरूद्ध विकास को प्रगति के पथ अग्रसर किए जाने किए जाने की अपेक्षा की। जिस पर ईओ भट्ट ने पालिका के अवरूद्ध विकास को पुनः पटरी पर लाने हेतु आश्वसत किया।
          इस मौके पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के संरक्षक खुशहाल सिंह राणा, सचिव भगवती प्रसाद उनियाल, उपाध्यक्ष गोपाल दत्त खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
___________________________________________________
खबर07
___________________________________________________
खबर08
___________________________________________________
खबर09
___________________________________________________
खबर10

सिस्टम पर ध्यान नहीं दे रहा शासन

1. ऋषिकेश स्थित नेपाली फार्म में 4 साल से शौचालय नहीं बना पाई है सरकार।
2. तीन साल से हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी है और कोई सुध नहीं ले रहा।
3. नेशनल हाईवे 100 मीटर तक एक साल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा।
4. सड़कों पर, गलियों में निराश्रित गौवंश घूमते रहते हैं। दुर्घटना का कारण बनते हैं, लोगों को टक्कर मारते हैं पर कोई सुध नहीं ले रहा।
5. हाईवे किनारे बुरी तरह गंदगी पड़ी रहती है पर स्वच्छता अभियान पर बट्टा लगाया जा रहा है।
6. हर 15-20 मिनट में बिजली जाती है और 5 मिनट में आ भी जाती है पर कोई सुधार नहीं हो रहा।
7. हर घर योजना अभी तक पूर्ण नहीं हुई, पर किसी को मतलब नहीं।
8. हाईवे पर हर 20 मिनट में रेलवे फाटक बंद होने जाम की स्थिति बनती रहती है पर कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा।ये सब 5 किमी के दायरे में होता है।
अब एक और बात निकली है कि रोपवे मंदिर तक आती जाती है, पर दोपहर बाद हवा थोड़ी तेज चलने पर रोकनी पड़ती है। फिर रोपवे का सफर बंद कर दिया जाता है। ऐसी है हमारी टेक्नोलॉजी।
तो है ना हंसी की बात!
कौन इन व्यवस्थाओं को सुधरेगा?
___________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments