स्पष्ट एक्सप्रेस 14 जुलाई 2026

____________________________________________________
👉 फेसबुक पर स्पष्ट एक्सप्रेस न्यूज पेज देखें लाइक और शेयर भी करें।
सुरकंडा माता मंदिर में संचालित रोपवे की अनियमितताओं पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का लिंक क्लिक करें (फेसबुक पर ओपन करें):-
https://www.facebook.com/share/p/18sCBx1UaN/
____________________________________________________
____________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर01
___________________________________________________
खबर02
___________________________________________________
खबर03
___________________________________________________
खबर04

क्या अपना घर, अपनी दुकान साफ रखना ही स्वच्छता है?

हाईवे किनारे कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे लोग।
___________________________________________________
खबर05

एक शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक विद्यालय, चुनाव ड्यूटी ने बढ़ाई मुश्किलें

बच्चों की पढ़ाई पर संकट, विभाग के आश्वासनो के बावजूद नहीं मिली दूसरी नियुक्ति
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 13  जुलाई 2026: ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय साहबनगर पिछले छह माह से मात्र एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। जनवरी 2026 में एक शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने के बाद से विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जिनके कंधों पर शिक्षण कार्य के साथ-साथ सभी सरकारी अभिलेख, विभागीय कार्य और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी हैं।
          स्थिति तब और गंभीर हो गई जब 14 और 15 जुलाई को उप प्रधान चुनाव के लिए इसी एकमात्र शिक्षक की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाला कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं रहेगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होना तय है।
          इस संबंध में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम प्रधान शोबन सिंह कैन्तुरा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की तत्काल नियुक्ति की मांग की थी। 
          इसके लिए विद्यालय के शिक्षक के साथ मिलकर निजी स्तर पर एक शिक्षिका भी रखी गई थी । जिन्होंने गत वर्ष तक बच्चों को पढ़ाया। लेकिन वर्तमान में एकमात्र शिक्षक होने के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। 
          उन्होंने  शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में तत्काल एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाए और एकमात्र शिक्षक को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने से बचाया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
___________________________________________________
खबर06
___________________________________________________
खबर07
___________________________________________________
खबर08

सिस्टम पर ध्यान नहीं दे रहा शासन

1. ऋषिकेश स्थित नेपाली फार्म में 4 साल से शौचालय नहीं बना पाई है सरकार।
2. तीन साल से हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी है और कोई सुध नहीं ले रहा।
3. नेशनल हाईवे 100 मीटर तक एक साल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा।
4. सड़कों पर, गलियों में निराश्रित गौवंश घूमते रहते हैं। दुर्घटना का कारण बनते हैं, लोगों को टक्कर मारते हैं पर कोई सुध नहीं ले रहा।
5. हाईवे किनारे बुरी तरह गंदगी पड़ी रहती है पर स्वच्छता अभियान पर बट्टा लगाया जा रहा है।
6. हर 15-20 मिनट में बिजली जाती है और 5 मिनट में आ भी जाती है पर कोई सुधार नहीं हो रहा।
7. हर घर योजना अभी तक पूर्ण नहीं हुई, पर किसी को मतलब नहीं।
8. हाईवे पर हर 20 मिनट में रेलवे फाटक बंद होने जाम की स्थिति बनती रहती है पर कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा।ये सब 5 किमी के दायरे में होता है।
अब एक और बात निकली है कि रोपवे मंदिर तक आती जाती है, पर दोपहर बाद हवा थोड़ी तेज चलने पर रोकनी पड़ती है। फिर रोपवे का सफर बंद कर दिया जाता है। ऐसी है हमारी टेक्नोलॉजी।
तो है ना हंसी की बात!
कौन इन व्यवस्थाओं को सुधरेगा?
___________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments