स्पष्ट एक्सप्रेस 22 जून 2026:

____________________________________________________
जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" का सहयोग करें :- 

👉विशेष :क्या भारी टोल टैक्स देने के बाद भी सुरक्षित है आम आदमी का सफर ?( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
    
___________________________________________________
_________________________________________________
_________________________________________________
___________________________________________________
खबर 01

भ्रम कहें या धोखाधड़ी : सुरकण्डामाता मंदिर रोपवे में किराया आने-जाने का, लेकिन करीब 3 बजे बाद रोपवे से वापसी का भरोसा नहीं।

रोपवे से वापसी ना होने पर पैसे नहीं किए जाते रिफंड।
मौसम खराब होने का हवाला देकर रोपवे का गेट कर दिया जाता है बंद।
मौखिक रूप से कहा जाता है "मौसम खराब हो सकता है, रोपवे संचालन हो सकता है बंद" ।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
टिहरी गढ़वाल, 21 जून 2026: सिद्धपीठ सुरकण्डा माता मंदिर में रोपवे सुविधा श्रद्धालुओं, पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू की गई थी, लेकिन कई पर्यटकों, श्रद्धालुओं का आरोप है कि उनसे रोपवे का आने-जाने (रिटर्न) किराया लिया जाता है, जबकि मंदिर प्रांगण से लौटते समय लगभग 3 बजे बाद रोपवे का गेट कर दिया जाता है बंद।
मौसम खराब होने (तेज हवा चलने) का हवाला देकर रोपवे से वापसी नहीं होती।
          रोपवे से वापसी ना होने पर पैसे भी नहीं किए जाते रिफंड। एक व्यक्ति (2 साल से ऊपर) का किराया ₹215/- है।
          श्रद्धालुओं पर्यटकों को मौखिक रूप से कहा जाता है कि "जल्दी आइएगा मौसम खराब हो सकता है रोपवे संचालन बंद हो सकता है।" खराब मौसम का हवाला देकर रोपवे एंट्री गेट बंद कर दिया जाता है।
          पर्यटकों श्रद्धालुओं का कहना है कि हमारे साथ हमारे बूढ़े मां-बाप भी रोपवे के सहारे दर्शनों को जाते हैं। लेकिन आते हुए रोपवे संचालन बंद कर दिया जाता है, जिससे बूढ़े मां-बाप के पुत्रों को मिलता है धोखा। रह जाते हैं हतप्रभ।
          प्रशासन को उक्त गंभीर निहायत ही धोखेबाजी वाले मामले का संज्ञान लेकर उचित समाधान निकालना चाहिए।
रोपवे संचालन कर्मी ने गेट बंद करके हुए बताया कि सारी टर्म्स n कंडीशंस टिकट में Tearms & Condition में लिखी हुई हैं। Ropeway Operations depende on weather and safety conditions. श्रद्धालु इसे व्यवस्था की खामी और आर्थिक शोषण मान रहे हैं।
          श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि किसी कारणवश वापसी में रोपवे सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाती, तो रिटर्न टिकट का शुल्क वसूलना उचित नहीं है। प्रशासन और रोपवे प्रबंधन को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी टिकट काउंटर पर प्रदर्शित करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को भ्रम का सामना न करना पड़े।
          सुरकण्डा देवी रोपवे का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को पैदल चढ़ाई से राहत देना है। रोपवे बंद रहने या बाधित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल मार्ग का उपयोग करना पड़ता है।
          यदि वास्तव में रिटर्न टिकट लेने के बावजूद यात्रियों को पैदल लौटना पड़ रहा है, तो संबंधित विभाग और रोपवे प्रबंधन को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस करनी चाहिए।
___________________________________________________
खबर 02

स्वर्गाश्रम ट्रस्ट द्वारा 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट द्वारा शिवगंगा घाट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 300 से अधिक योग साधकों ने सहभागिता की। इसमें विदेशी पर्यटक, देशी पर्यटक, विद्यार्थी, योग प्रेमी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
          कार्यक्रम का शुभारम्भ  मुख्य अतिथियों रेनू बिष्ट विधायक यमकेश्वर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं  के स्वागत साथ व दीप प्रज्वलित कर हुआ। 
          योग सत्र का संचालन डॉ. सिमरन नौटियाल द्वारा किया गया। डॉ सिमरन नौटियाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग की भूमिका " पर विस्तार से प्रकाश डाला। योगाभ्यास की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से हुई, जिसके पश्चात रोग निवारक योगाभ्यास, कपालभाति, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
          इस अवसर पर गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों का प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।
          कार्यक्रम के मुख्य आयोजक स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक कर्नल वीके श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, इंफ्लूएंसर्स तथा अन्य सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वर्गाश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, स्वस्थ जीवन एवं मानव कल्याण की मंगलकामना के साथ किया गया।
___________________________________________________
खबर 03

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रायवाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने किया योगाभ्यास

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 21 जून 2026: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रायवाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुल 55 लोगों को योगाभ्यास कराया गया। 
          रविवार सुबह आयोजित योग सत्र  का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश जुगलान व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विनय कुड़ियल ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ग्राम प्रधान ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति है। योग के अंतरराष्ट्रीय करण से पूरी दुनिया ने भारतीय संस्कृति को अपनाया है। डॉक्टर कुड़ियाल ने कहा कि स्वस्थ बुढ़ापे के लिए  समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेते रहें। स्वस्थ जीवन के लिएऔषधि के साथ-साथ योग भी नितांत आवश्यक है। शिविर में योग अनुदेशक भगतराम कपरूवान ने स्थानीय लोगों को योग का अभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, कटि चक्रासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन आदि आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग हमें शारिरिक व मानसिक संतुलन प्रदान करता है।
          इस मौके पर  फार्मासिस्ट अरुण भट्ट योग अनुदेशिका नीना सजवान, वीरेंद्र सिंह नेगी, हेमा बडोला, मुन्नी देवी, बीना देवी, विमल सेमवाल, सुशीला चौहान, मनोरमा देवी, माया क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
___________________________________________________
खबर 04

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी सत्संग भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नरेंद्र नगर, 21 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन नरेंद्र नगर में आयोजित विशाल सत्संग में पहुंचे टिहरी ब्रांच के संयोजक एवं ज्ञान प्रचारक सबल सिंह रावत ने कहा कि निरंकारी मिशन योग दिवस पर राष्ट्रव्यापी योग और आध्यात्मिक चेतना शिवरों का भव्य आयोजन करता है।
           आयोजन का मुख्य उद्देश्य निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक संतुलन का एक अदभुत माध्यम है। एसएस चौहान ने कहा कि मनुष्य को अहंकार, द्वेष, क्रोध और भेदभाव छोड़कर प्रेम, नम्रता, सेवा और मानवता की मार्ग पर चलना चाहिए। जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं का कल्याण नहीं बल्कि समाज में शांति सद्भावना और प्रेम का प्रसार करना भी है।
इस अवसर पर नरेंद्र नगर के संयोजक कल्याण सिंह नेगी ने कहा कि योग हमें शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तनाव कम होता है  एकाग्रता बढ़ती है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। विशाल सत्संग से पूर्व आज सुबह ही मिशन से जुड़े महात्माओं के द्वारा सत्संग भवन में योग प्रशिक्षक शिल्पा रावल के दिशा निर्देशन पर योगाभ्यास भी किया गया।
          इस अवसर पर टिहरी से आए महात्मा मनोहर लाल कुड़ियाल, जमन लाल भंडारी, रमेश असवाल, राजवीर मियां, विजय रावत, केके पटेल, बीना नेगी, नीलम राणा, सुनीता गुसाईं, ज्योति नेगी आदि उपस्थित थे।
___________________________________________________
खबर 05

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हुआ भव्य आयोजन

योग स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज निर्माण का सशक्त माध्यम : निदेशक
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान विभाग के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। जिसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, शलभासन, सेतुबंधासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
          इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जो संपूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, शांति एवं संतुलन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए स्वस्थ जीवनशैली का आधार बन चुका है।
          योग विज्ञान विभाग योग आचार्या डॉ. चंद्रेश्वरी ने योग के चिकित्सीय एवं व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग आज के व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों की उपयोगिता बताते हुए प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा योगासनों एवं प्राणायाम का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
          कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
          कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत,  वीडी पाण्डेय, प्रो वीएन गुप्ता, प्रो अधीर कुमार तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
___________________________________________________
खबर 06

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट पर भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: ​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के विशेष अवसर पर आज प्रातः नगर निगम ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट के पावन तट पर एक भव्य योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
          इस गौरवमयी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, योग साधकों और शहर के प्रबुद्ध जनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और "करें योग, रहें निरोग" के संकल्प को दोहराया।
          ​कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे हुआ। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर निगम द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग टी-शर्ट वितरित की गईं, जिसके बाद सभी ने गंगा मां के पावन तट पर योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया।
          ​इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद), विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने योग के साथ शुरुआत की और समाज को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ​इसके अलावा, कार्यक्रम में शहर की का  जानी-मानी हस्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से ​कुसुम कंडवाल (अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग),​संदीप गुप्ता, ​कपिल गुप्ता, ​राहुल शर्मा (अध्यक्ष, गंगा सभा), ​चंद्रशेखर शर्मा तथा ​नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे ।
          ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग वह स्वर्णिम कुंजी है जो स्वास्थ्य, खुशी और सफलता के द्वार खोलती है। योग को केवल एक दिन के उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि एक स्वस्थ और समर्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। ​सामूहिक योग अभ्यास के बाद मुख्य अतिथियों द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय जनता को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।
___________________________________________________
खबर 07

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 21 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोक कल्याण समिति (रजि.), प्रतीतनगर, रायवाला के तत्वावधान में गणेश फार्म, प्रतीतनगर में एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
          शिविर में ग्राम प्रधान श्री राजेश जुगलान, लोक कल्याण समिति के सचिव श्री नरेश थपलियाल, उपाध्यक्ष श्री बालेन्द्र नेगी, महिला कल्याण सचिव श्रीमती अंजू बडोला सहित देवकी सुवेदी, रेखा भण्डारी, बीना बंगवाल, कमलेश भण्डारी, ऋषिराम शर्मा, दुर्गा देवी एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
          योग प्रशिक्षक सुश्री प्रियंका ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्री राजेश जुगलान ने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश है। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करता है।” उन्होंने ग्रामीणों एवं युवा पीढ़ी से नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी योग से जोड़ने का आग्रह किया।
          लोक कल्याण समिति के सचिव श्री नरेश थपलियाल ने अपने संबोधन में कहा कि “योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त तथा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। समिति का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।” उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
समिति के प्रवक्ता श्री विरेन्द्र नौटियाल ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सकारात्मक वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण समिति भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
          कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
___________________________________________________
खबर 08

स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित निरंकारी मिशन का योग दिवस

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ब्रांच ऋषिकेश में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।  जिसमें योग शिक्षक मनीष गैरोला एवं ज्योति प्रजापति ने परिभागियों को योगाभ्यास करवाया।
         ब्रांच संचालक दुष्यंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सत्र का उद्देश्य *स्वस्थ मन सहज जीवन* के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाना है। 
योग शिविर की शुरुआत पवनमुक्तासन श्रृंखला के विभिन्न सूक्ष्म व्यायामों से की गई। इसमें पैर की अंगुलियों का संचालन, टखनों का संचालन एवं चक्रण, घुटनों का संचालन आदि अभ्यास सम्मिलित थे। इसके पश्चात चक्की चालनासन, मेरु वक्रासन किया गया। वज्रासन एवं मण्डूकासन, सूर्य नमस्कार किया गया।
         खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, वृक्षासन तथा कटिचक्रासन का अभ्यास कराया गया। सत्र का समापन अनुलोम-विलोम प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम के साथ किया गया।
 कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों, सेवादल स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। दोनों अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
         सतगुरु माता जी अक्सर अपने विचारों में 'स्वस्थ मन सहज जीवन' का उल्लेख करते हुए बताते है कि हमारा शरीर निरंकार प्रभु की देन है जिसे स्वस्थ रखना हमारा मूल कर्त्तव्य है इसलिए दीर्घआयु और सक्रिय सफल जीवन के लिए योग नितांत आवश्यक है।
          इस वर्ष अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थी, जिसने यह संदेश दिया कि वास्तविक स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का समन्वित स्वरूप है। इसी भावना के अनुरूप संत निरंकारी मिशन ने योग को आत्मजागृति, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का सशक्त माध्यम बताते हुए जन-जागरूकता को प्रोत्साहित किया।
___________________________________________________
खबर 09

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “Yoga for Healthy Ageing” थीम के अंतर्गत एक भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
          कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर रमाकांत पांडे जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात योग विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीनारायण जोशी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. कामाख्या कुमार, निदेशक IQAC ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रासंगिकता, वर्तमान जीवनशैली में योग की आवश्यकता तथा स्वस्थ वृद्धावस्था (Healthy Ageing) में योग की भूमिका को विस्तार से समझाया।
          कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास रहा, जिसे योग प्रशिक्षक श्री राजेंद्र नौटियाल द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से कराया गया। इस दौरान प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक संतुलन का अनुभव हुआ।
          इसके अतिरिक्त योग विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा योगासन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. रमाकांत पांडे जी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम है।
          कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव दिनेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
अंततः कार्यक्रम का समापन सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी सभी को प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।
          इस अवसर योग प्रशिक्षक श्री राजेंद्र नौटियाल,  भूमिका चोहान, सुयश कैशववाणी, मानसी, निक्की, तनिष्क, दिया, मानसी, अभिनव, विभा, योगेश सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
___________________________________________________
खबर 10

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व आश्रितों को 10%  क्षैतिज आरक्षण एक्ट पारित, बावजूद नियुक्ति नहीं विरोध में क्रमिक अनशन 7वें दिन भी जारी 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों को 10%  क्षैतिज आरक्षण एक्ट पारित होने के उपरांत भी नियुक्ति न मिलने के विरोध में क्रमिक अनशन आज सातवें दिन भी शहीद स्मारक देहरादून में जारी रहा।
     आज कार्मिक अनशन में नवीन नैथानी केंद्रीय महामंत्री चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति उत्तराखंड, रामकिशन विकासनगर देहरादून, विकास रावत उत्तरकाशी, शैलेश सेमवाल ऋषिकेश बैठे।
आंदोलनकारीयों ने शासन-प्रशासन एवं सरकार से निर्णय की गुहार लगाई व शीघ्र ही इनके बिंदुओं पर समाधान हेतु सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं । साथ ही उन्होंने इस बात पर भी रोष प्रकट किया कि 2024 में एक्ट बन जाने के बावजूद  भी मात्र 7 ही राज्य आंदोलनकारीयों  को ही नियुक्ति मिली है बाकी अभ्यर्थी अपना वेरिफिकेशन करवाने के बावजूद भी नियुक्ति से वंचित हैं तथा कुछ अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम खुलने का इंतजार भी कर रहे हैं।
       अनशन स्थल पर उत्तराखंड राज्य स्तर से आंदोलनकारी संगठन समर्थन देने हेतु पहुंच रहे हैं।वहीं कई संगठन जिले स्तर पर सरकार से नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर चयनित राज्य आंदोलनकारी/आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।
   आज समर्थन में पहुँचने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, संतन सिंह रावत (अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण संगठन) उत्तराखंड, ललित जोशी, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह नेगी, अभिषेक रावत सहित  एडवोकेट अनूप सिंह बिष्ट, प्रभात डंडरियाल, अंशुल कनिष्क जोशी, मीरा गोसाई, सुरेंद्र सिंह व सयुंक्त मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा आदि थे ।
___________________________________________________
खबर 11

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर ऋषिकेश में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण व न्यायालय स्टाफ ने किया योग

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 जून 2026: आज न्यायालय परिसर ऋषिकेश में सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाया गया इस योग दिवस में न्यायाधीशगण , अधिवक्तागण,  न्यायालय का स्टाफ ने योग किया आसन किया। योग आरती मित्तल द्वारा कराया गया।
          योग में प्रथम अपर जिला जज कुंवर अमनिंद्र सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद सिंह बर्मन, अपर सिविल जज (जू डि) तान्या मिद्धा, बार एसोसिएशन ऋषिकेश के महासचिव राज कौशिक, उपाध्यक्ष सुरेश नेगी, संयुक्त सचिव कृष्ण पांडेय, पुस्तकालय अध्यक्ष लक्षित खरोला, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व महासचिव सुनील नवानी, सुरजमणि भट्ट, वैभव शर्मा, विपिन कुमार, अंकित मनिक, अनिता रामपाल सहित अन्य अधिवक्तागण तथा न्यायालय स्टाफ योग में भाग लिया।
___________________________________________________
खबर 12
___________________________________________________
खबर 13
___________________________________________________
खबर 14
___________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments