👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।
खबर01
खबर02
बदहाल स्थिति में ऋषिकेश का ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर/खैरी खुर्द, 20 सितंबर 2026: खैरी खुर्द में कीचड़युक्त फुटपाथ, नेपाली फार्म फ्लाईओवर की खराब स्ट्रीट लाइटें और हाईवे पर घूमता गौवंश। ग्राम खैरी खुर्द क्षेत्र में सड़क और पैदल आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। शनिवार रात क्षेत्र में मौके पर ली गई तस्वीरों में हाईवे किनारे फुटपाथ और संपर्क मार्ग पर जगह-जगह कीचड़, गड्ढे और जलभराव दिखाई दे रहे हैं। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, नेपाली फार्म फ्लाईओवर पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें बंद नजर आ रही हैं। रात के समय सड़क के कुछ हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
तस्वीरों में हाईवे के किनारे और सड़क पर कई गौवंश भी बैठे और घूमते दिखाई दे रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर गौवंश की मौजूदगी किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था और आवारा गौवंश की समस्या पर संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। कीचड़युक्त फुटपाथ की स्थिति सुधारने, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने में सरकारी तंत्र बेसुध बना हुआ है।
हाईवे की इन समस्याओं का जिम्मेदार विभाग कौन है। आसंजन किससे अपनी समस्याओं की गुहार लगाए?
स्थानीय विधायक से लेकर जन्म प्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
____________________________________________________


0 Comments