स्पष्ट एक्सप्रेस 14 जून 2026

____________________________________________________
जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" का सहयोग करें :- 

👉विशेष :क्या भारी टोल टैक्स देने के बाद भी सुरक्षित है आम आदमी का सफर ?( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
    
___________________________________________________
खबर 01
_________________________________________________
खबर 02
___________________________________________________
खबर 03
___________________________________________________
खबर 04

नेपाली फार्म से श्यामपुर तक रेंगते रहे वाहन, शनिवार को भी नहीं दिखी पुलिस व्यवस्था

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द/श्यामपुर, 13 जून 2026: नेपाली फार्म से श्यामपुर रेलवे फाटक तक शनिवार को भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
          लंबी कतारों के साथ वाहन चार चार लेन बनाकर चलते रहे। स्थिति यह रही कि बाहरी वाहनों के चार चार लेन बनाने के कारण स्थानीय लोगों को सड़क पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम की समस्या लगातार बनी रहने के बावजूद मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल दिखाई नहीं देता। शनिवार होने के बावजूद न तो ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है और न ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते हैं।
          उल्लेखनीय है कि नेपाली फार्म से श्यामपुर रेलवे फाटक तक का क्षेत्र सालों से जाम की समस्या से जूझता रहा है। चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और रेलवे फाटक बंद होने जैसी परिस्थितियों में यहां अक्सर यातायात प्रभावित होता है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि दो कोतवाली के बीच होने के कारण यहां की स्थिति का दोनों कोतवाली संज्ञान नहीं लेती। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित यातायात प्रबंधन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
___________________________________________________
खबर 05
ग्रामीण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे, पुलिस बल की भारी कमी  
तीन से चार लेन बनाकर चलते हैं वाहन, स्थानीय निवासी परेशान
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द/श्यामपुर, 10 जून 2026: चार धाम यात्रा चरम पर होने के चलते और स्कूली बच्चों की छुट्टियां पढ़ने की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है बावजूद इसके नेपाली फार्म से श्यामपुर चौकी तक पुलिस व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती।
जबकि नेपाली फार्म के बाद खैरी खुर्द, स्वेला नाला, गढ़ी मोड़, श्यामपुर रेलवे फाटक, श्यामपुर हाठ बाजार, एनडीएस तिराहा, लक्कड़घाट मोड़ और श्यामपुर पुलिस चौकी तक जगह जगह पुलिस फोर्स का होना बेहद जरूरी है।
          लेकिन पुलिस बल की कमी के चलते पुलिस प्रशासन ने आंखें मूंदी हुई है। यहां तक कि उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती।
       जिस कारण पुलिस बल की कमी। जिसका खामियां जाए स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। हाईवे के हालात ऐसे हैं कि अब लगभग रोजाना वीकेंड जैसी स्थिति बनी रहती है।
          क्षेत्र वासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नेपाली फार्म के बाद अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की व्यवस्था की जानी चाहिए। पुलिस बल की कमी ग्रामीण क्षेत्र में आवाजाही पर भारी पड़ रही है।
___________________________________________________
खबर 06
वाह रे मेरी सरकार!: नेपाली फार्म की हाई मास्ट लाइट दोपहर में जलती है रात में नहीं। 
वाह रे मेरी सरकार!: नेपाली फार्म फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटें खराब ज्यादा रहती हैं।
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर 07

बेली ब्रिज पर रेंग रहे वाहनों के चलते रॉन्ग साइड से गुजर रहे, वाहन, पुलिस बल की भारी कमी

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 12 जून 2026: बेली ब्रिज पर हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों की गति धीमी होने के कारण कई वाहन चालक जल्दबाजी में रॉन्ग साइड से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसा होने के कारण और श्यामपुर चौकी को सूचित करने के बावजूद पुलिस व्यवस्था नहीं की जाती। जो सीधे सीधे पुलिस बल की कमी को दर्शाता है। कई बार आमने-सामने से आने वाले वाहनों के बीच टकराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
          लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से पुल पर नियमित निगरानी तथा यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है।
___________________________________________________
खबर 08
___________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments