स्पष्ट एक्सप्रेस 07 सितंबर 2026

____________________________________________________

👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।

____________________________________________________
खबर01

हाईवे के गड्ढे से अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो, बेकरी का गेट तोड़ा, कोई हताहत नहीं, पुलिस गश्त पर भी उठे सवाल

जोरदार टक्कर से पेड़ भी जड़ से उखड़ा, चाय का खोखा भी बाल-बाल बचा, कोई जनहानि नहीं
दुर्घटना का कारण: 
हाईवे पर गड्ढे से ब्रेक लगाने पर टायरों के निशान से पता चलता है।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 07 सितंबर 2026: ग्राम खैरी खुर्द स्थित बेकरी शॉप कार्निवल सेलिब्रेशन की बाउंड्री वॉल का गेट देर रात एक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेट के सामने लगा करीब आठ फीट ऊंचा पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
         जानकारी के अनुसार, सोमवार 07 सितंबर रात करीब 1:30 बजे पांच लोगों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रही स्कॉर्पियो संख्या UP-11 CY 7375 के सामने अचानक हाईवे का गड्ढा आ गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बेकरी शॉप के गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाउंड्री वॉल का गेट पूरी तरह टूट गया और उसके आगे लगा पेड़ भी उखड़ गया।
          गेट से सटा हुआ एक चाय का खोखा भी था। हादसे के वक्त खोखा बंद होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
          बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन से उतरकर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वहां से चला गया। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
          हादसे के बाद हाईवे पर बने गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गड्ढा आने से वाहन अनियंत्रित होने की आशंका बनी रहती है। 
          हाईवे किनारे रात करीब 1:30 बजे दुर्घटना होने के बावजूद पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जबकि लगभग 500 मीटर की दूरी पर नेपाली फार्म पुलिस बूथ स्थित है। इससे क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
          बेकरी शॉप के मालिक धीरेंद्र ने बताया कि उन्हें सुबह मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने रायवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रायवाला चीता पुलिस मौके पर पहुंची।
          चीता पुलिस को जानकारी मिली कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गढ़ी पेट्रोल पंप पर खड़ी है। इसके बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो चालक को अपने साथ ले गई।
          पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि स्कॉर्पियो चालक और बेकरी मालिक में आपस में समझौता हो गया।
____________________________________________________
खबर02
____________________________________________________
खबर03
____________________________________________________

____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर06
____________________________________________________
खबर07

सड़कों पर एक तरफ गौवंश, दूसरी तरफ गड्ढे, तो दुर्घटना तो होगी ही! 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 07 सितंबर 2026: ग्राम खैरी खुर्द क्षेत्र की सड़कों पर एक तरफ खुले में घूमता गौवंश और दूसरी तरफ जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क पर अचानक सामने आ जाने वाले गौवंश से बचने के लिए वाहन चालक जैसे ही दिशा बदलते हैं, सामने या किनारे बने गड्ढे दुर्घटना का खतरा और बढ़ा देते हैं।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और गौवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह स्थिति संभाल लेते हैं, लेकिन रात के समय कम रोशनी में सड़क पर बैठे गौवंश और गड्ढे दिखाई नहीं देने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
          लोगों का कहना है कि जब सड़क पर एक तरफ गौवंश और दूसरी तरफ गड्ढे हों, तो दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाने, गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
____________________________________________________
खबर08
पंजाब एंड सिंध बैंक के मुख्य द्वार पर गौवंश के गोबर से फैली गंदगी, बैंक कर्मियों और उपभोक्ताओं के लिए बन रही परेशानी।
____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________

Post a Comment

0 Comments