जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" का सहयोग करें :-
👉विशेष : उत्तराखंड के सपूत पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जरनल भुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि सुमन
👉विशेष : आखिर कब जागेगी नेशनल हाईवे के अधिकरियो की अंतरात्मा ( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
____________________________________________________
भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल
सभासद पद के एक प्रत्याशी के साथ यूकेडी की भी एंट्री
नरेंद्र नगर, 29 मई 2026: भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के साथ नगर पालिका परिषद में नगर के अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा भी एक सभासद पद के लिए प्रत्याशी खड़ा करने से इस चुनाव में यूकेडी की भी एंट्री हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष एवं सभासद के पदों के चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था जिसके चलते आज पहले कांग्रेस के प्रत्याशी पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाई द्वारा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे जहां पर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना अध्यक्ष पद एवं सभासद पदों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लॉक प्रमुख व कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, कांग्रेस पार्टी के नरेंद्र नगर देवप्रयाग विधानसभा के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, दुर्गा राणा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर रावत दिनेश भट्ट, पूरन सिंह पुंडीर, राजवीर सिंह पुंडीर, रामलाल नौटियाल प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
ब पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुसांई ने कहा कि यह चुनाव जन बल एवं धन बल के बीच है। गुसाई ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर का चौमुखी विकास करना प्रदेश सरकार की अपेक्षा के चलते गत की ओर जा रहे इस शहर को पुनः अपने पुराने गौरव में लौटना है। उन्होंने शहर में बंदरों के आतंक, नगर व्यापारियों का शोषण, रोजगार आदि समस्याओं का जिक्र करते हुए इसके समाधान का विश्वास दिलाया।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया उनके साथ पार्टी के सातों सीट से सभासद पदों के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया विक्रम पवार के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल, ढालवाला मुनिकीरेती नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूडी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह जब से राजनीति में आए हैं हमेशा जनता का आशीर्वाद उनके साथ रहा है चाहे वह किसी भी डाल से चुनाव लड़े हों, जनता का आशीर्वाद हमेशा उन पर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कार्य केवल विकास कार्यों को बाधित करना है। सुबोध उनियाल ने कहा कि आज वह लोग भी इस चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं जो कि शहर में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने का विरोध कर रहे थे तथा शहर की सीमा का विस्तार के कार्यों का भी विरोध कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार भी राजेंद्र विक्रम सिंह पवार के पिछले कार्यकाल के कार्यों को देखते हुए रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।
____________________________________________________
खबर06
संगीत की सुरमयी धुनों से महका समर कैंप का तीसरा दिन
हरिद्वार, 29 मई 2026: राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिक्कमपुर में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का तीसरा दिन संगीत, कला और उत्साह के रंगों से सराबोर रहा। विद्यालय परिसर बच्चों की मधुर आवाज़ों, रंग-बिरंगी चित्रकलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत दिखाई दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार ने बताया कि कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों के लिए संगीत, नृत्य, पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें भारतीय संस्कृति और लोककला से जोड़ना रहा।
सहायक अध्यापक कौशिक तिवारी ने विद्यार्थियों को गीत-संगीत, स्थानीय वाद्ययंत्रों, लोककला एवं चित्रकारी शैली की जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने —अज्ञान के अंधेरों से दूर किया हमें…, डगर है मुश्किल कठिन सफर है मगर मुसाफिर झुका नहीं है…,नई डगर नया सफर कदम मिला के चल…,हम होंगे कामयाब…,
जैसे गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कैंप के दौरान बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और संगीत के प्रति प्रेम देखने योग्य रहा। विद्यालय का वातावरण पूरे दिन सुरों और मुस्कानों से गूंजता रहा।
____________________________________________________


0 Comments