जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" के सहयोग हेतु :-
खबर 04
खबर 07
खबर 09
चारधाम यात्रा से लौट रही बस शिवपुरी के पास पलटी, सात यात्री घायल
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 10 मई 2026: थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा उस स्थान पर हुआ जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बस में कुल चालक, परिचालक के साथ ही 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री चारधाम यात्रा से लौट रहे थे।
जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि शिवपुरी के समीप यात्रियों से भरी बस संख्या UK14PA0605 कलथरी डंपिंग पॉइंट के पास रोजेट होटल के समीप पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घायलों में शामिल यात्रियों मे 1. सोनम गुप्ता (28 वर्ष) पुत्री ज्ञानचंद, 2. मुन्नी देवी (56 वर्ष) पत्नी ज्ञानचंद, 3. चंद्र प्रकाश गुप्ता (62 वर्ष) पुत्र रामचरण, 4. संजय चौरसिया (59 वर्ष) पुत्र पन्नालाल, 5. सीता देवी (38 वर्ष) पत्नी राम प्रसाद, 6. कुमारी शबनम (32 वर्ष) पत्नी अभिमन्यु, 7. मनीष गिरी (44 वर्ष) शामिल हैं। सभी यात्री लखीमपुर खीरी के निवासी बताए गए हैं। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।
बस चालक की पहचान राजेश पुत्र जगदीश निवासी सुभाषनगर, क्लेमेंटाउन, देहरादून के रूप में हुई है, जबकि परिचालक सोनू पुत्र परमजीत निवासी ढाक पट्टी, राजपुर, देहरादून का निवासी है।
खबर 11
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 13


0 Comments