जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" के सहयोग हेतु :-
खबर 03
नरेंद्रनगर, 09 मई 2026: जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज बाल कल्याण समिति टिहरी के द्वारा नरेंद्र नगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार ने कहा कि बच्चों का सर्वोत्तम हित ही बाल कल्याण समिति का उद्देश्य है।समिति बच्चों की देखभाल, संरक्षण, पुनर्वास, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करती है।
इस कार्यक्रम में बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति टिहरी के अध्यक्ष तथा सदस्य राजेंद्र सिंह गुसाई के द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्य, चाइल्ड लाइन का उपयोग, विधिक सेवा के कार्य, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल श्रम व बाल अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर समाज में व्यापक रूप से फैलते जा रहे नशे के दुष्प्रभाव व उससे बचाव के बारे में अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपस्थित बच्चों के बीच आपसी संवाद भी किया तथा बच्चों के प्रश्नों का भी विधिवत उत्तर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह,आलोक नौटियाल, कुलदीप बिष्ट, मनोज कुमार, शारदा नंद मिश्र, पंकज कुमार कनौजिया, पूरन सिंह बिष्ट, रीता चौहान, विनोद भट्ट, मोहम्मद आजम खान, शिशुपाल, रजनी गेरोला आदि उपस्थित थे।
____________________________________________________
खबर 04
____________________________________________________
खबर 05
ग्राम डांगी क्षेत्र बसुकेदार में बाल विवाह रोकने में प्रशासन को मिली बड़ी सफलता
नरेंद्रनगर, 09 मई 2026: आज एक गांव में होने जा रहे बाल विवाह को बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा समय रहते रोक दिया गया। यह कार्रवाई बाल संरक्षण अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा जी के मार्गदर्शन में की गई।
सूचना प्राप्त होते ही टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बाल विवाह को रुकवाते हुए संबंधित परिवार को बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत जागरूक किया गया। साथ ही बालिका की सुरक्षा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस अभियान में बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती गीता मलासी, चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर अखिलेश नेगी एवं काउंसलर श्रीमती पूजा भंडारी शामिल रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई भोपाल सिंह तथा कांस्टेबल विजय कोठारी, बस्केदार से मौके पर उपस्थित रहे।
संयुक्त टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी ऐसी सूचना की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
____________________________________________________
खबर 06
नाले के ओवर फ्लो की आशंका
____________________________________________________
खबर 07
नेपाली फार्म तिराहे पर शहीद स्मारक बनाने को क्षेत्रीय जनता से करेंगे सहयोग राशि एकत्रित
क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति ने लिया फैसला
नेपाली फार्म, 09 मई 2026: नेपाली फार्म तिराहे मे निर्माणाधीन पार्क को "उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क" एवं पार्क में राज्य आंदोलन में शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर आज 41 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं।
स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा की प्रदेश सरकार शहीदो का सम्मान करें, शहीदों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे.., भविष्य शहीदो के इस अपमान का बदला लिया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान भट्टोंवाला सतीश रावत ने कहा की सरकार यदि राज्य शहीदों के सम्मान की अनदेखी करती है तो हम सब मिलकर अपने संसाधनों से शहीदों का स्मारक बनवाएंगे और एक अलग मिसाल प्रदेश के नेताओं के सामने रखेंगे।
स्वाभिमान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि सरकार की नीति रही है कि किसी भी आंदोलन को कुचलने को उसे लम्बा खींचती है। ताकि आंदोलन धीरे धीरे बिखरकर स्वत: ही टूट जाए। रणनीति के तहत सरकार तानाशाही रैवाया अपनाकर और उत्तराखंड के लोंगो की भावनाओं के विपरीत एक विशेष पार्टी के नेता की प्रतिमा लगाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि 15 मई से समिति प्रत्येक ग्राम सभा में जाकर ग्रामीणों से सहयोग राशि एकत्रित करेगी।
इस अवसर पर जनता से जागरूक होने और क्षेत्रीय अस्मिताओं एवं संस्कृति को बचाने की मांग करते हुए आह्वान किया। मौके पर अरुण बिष्ट, रमेश रांगढ़, विनोद पोखरियाल, गौतम सिंह, शंकर दयाल घने, यशपाल असवाल, राजेंद्र सिंह रावत, कुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
खबर 08
खबर 09
नरेंद्रनगर, 09 मई 2026: राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पर्यटन अध्ययन विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विभागीय परिषद का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर चतुर्थ सेमेस्टर के रोहित सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर चतुर्थ सेमेस्टर की आफ़िया को चुना गया। विभागीय परिषद के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक सूबेदार हरपाल सिंह भंडारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की पर्यटन आधारित क्रियाकलाप छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु आवश्यक हैं। छात्र-छात्राओं को पर्यटन की बारीकियों को आत्मसात करते हुए स्वावलंबन की भावना को विकसित करना आवश्यक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लू हेवन कैंप शिवपुरी के संचालक रामपाल भंडारी ने कहा कि पर्यटन, पर्यावरण एवं साहसिक खेलों में सुदृढ़ सामंजस्य स्थापित कर पर्यटन उद्योग रोजगार सृजन का संबल बनेगा जिस हेतु युवा पीढ़ी में सृजनात्मक होना आवश्यक है। महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजय महर ने कहा कि साहसिक पर्यटन में रोमांस, रहस्य के साथ ही रोजगार के अवसर उत्तराखंड में उपलब्ध हैं, जरूरत इस बात की है ककि युवाओं में कौशल विकास के साथ ही क्षमता संवर्धन होना आवश्यक है।
इस अवसर पर यात्रा सहायक शिशुपाल रावत ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले इस तरह के फील्ड विजिट कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन की बारीकियों से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराना आवश्यक है। मौके पर अजय पुंडीर, शुभम, मिताजंलि, अमन, रोहित सहित कई छात्र-छात्राएं विभागीय परिषद के कार्यक्रम में मौजूद रहे। विभागीय परिषद के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पर्यटन आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आफ़िया अहमद, द्वितीय स्थान शुभम घिमिरे एवं तृतीय स्थान सूरज रावत ने प्राप्त किया।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 11
विद्या भारती केवल शिक्षा नहीं, संस्कारों की साधना है” : डोमेश्वर साहू
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में छात्र संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
ऋषिकेश, 09 मई 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में छात्र संसद एवं कन्या भारती के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सत्र 2025-26 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के 7 एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के 4 मेरिट होल्डर सहित कुल 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डोमेश्वर साहू (विद्या भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश ), विनोद रावत (प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति), शंभू पासवान(मेयर नगर निगम ऋषिकेश), माधवी गुप्ता (पार्षद नगर निगम), विद्यालय के प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य उमाकांत पंत उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का बेज अलंकृत कर, टोपी पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्र यश नारंग ने देश-विदेश के प्रमुख समाचारों का बुलेटिन प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से 11 मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को पटका पहनाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में डोमेश्वर साहू ने कहा कि “विद्याभारती केवल शिक्षा नहीं, संस्कारों की साधना है। संस्था का उद्देश्य राष्ट्रभक्त, संस्कारित एवं चरित्रवान नागरिक तैयार करना है।” उन्होंने नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भाव को जीवन की सफलता का आधार बताया।
मेयर शंभू पासवान एवं पार्षद माधवी गुप्ता ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां शिक्षकों के परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास एवं विद्यालय परिवार के सतत प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।
विद्या भारती की योजना एवं नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों में नेतृत्व विकास, अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने हेतु छात्र संसद एवं कन्या भारती का गठन किया गया। इसी क्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद पर विनय कुमार, सेनापति पद पर लोकेश पंत तथा छात्र न्यायाधीश पद पर गौरव तिवारी ने शपथ ग्रहण की। वहीं कन्या भारती में प्रमुख पद पर प्रिया भट्ट, अनुशासन प्रमुख मोनालिका शर्मा एवं सेनापति संध्या सहित कुल 201 छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। सभी अतिथियों द्वारा छात्र संसद के प्रधानमंत्री एवं कन्या भारती प्रमुख को विशेष रूप से शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि छात्र संसद एवं कन्या भारती जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में रामगोपाल रतूड़ी ने अतिथियों का परिचय कराया तथा संचालन रजनी गर्ग ने किया। इस अवसर पर पूनम अनेजा, वीरेन्द्र कंसवाल, सतीश चौहान,रविन्द्र सिंह परमार,सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
____________________________________________________
खबर 12


0 Comments