खबर 01
आसरे की तलाश में कॉलोनी में घूम रहे बेघर गौवंश !
ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे बेघर गौवंश
____________________________________________________
खबर 04
____________________________________________________
खबर 05
फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेश की महिला 24 वर्ष महिला गिरफ्तार
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: आज स्थानीय अभिसूचना इकाई ऋषिकेश से गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक बंग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में निवास कर रही है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व व पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठन किया गया। गठित टीम ने महिला की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नटराज चौक क्षेत्र से डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास संदिग्ध महिला घेराबंदी की और पुछताछ की।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता उम्र 24 वर्ष, निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बंग्लादेश) बताया। विस्तृत पूछताछ में महिला द्वारा स्वीकार किया कि वह लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति “रिपोन” के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था। 13 अप्रैल को दिल्ली से ऋषिकेश का बस टिकट दिया था।
पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्ता द्वारा पश्चिम बंगाल में फर्जी कागजात तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया, जिसका उपयोग भारत में अपनी पहचान छुपाने के लिए किया जा रहा था। उक्त कृत्य भारत में अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता को दर्शाता है, जिसके संबंध में अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0स0-143/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 3 तथा विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 की धारा 14 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत, उपनिरीक्षक अरविन्द पंवार, हेड कांस्टेबल LIU अंकुर कुमार, विचित्र वत्स, हेड कांस्टेबल ईश कुमार, कांस्टेबल तेजपाल व महिला कांस्टेबल मित्रा शामिल थे।
____________________________________________________
खबर 06
____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 16


0 Comments