____________________________________________________
हाईवे से मात्र 30 मी. की दूरी पर
____________________________________________________
खबर 01
झाड़ियों व गंदगी से स्वेला नाला चोक, पानी निकासी को खतरा, दो ग्रामसभाओं के क्षेत्रों पर मंडरा रहा खतरा
खैरी खुर्द/श्यामपुर, 14 अप्रैल 2026: स्वेला नाला चोक होने से पानी निकासी में खतरा बढ़ने लगा है, जिससे दो ग्रामसभा खैरी खुर्द और श्यामपुर ग्रामसभा के अंतर्गत भट्टा कॉलोनी में जल भराव की आशंका जताई जा रही है। यदि समय रहते सिंचाई विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो खैरी खुर्द और भट्टा कॉलोनी के ग्रामवासियों को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
भट्टा कॉलोनी के स्थानीय निवासी कल्पना शर्मा ने बताया कि स्वेला नाला झाड़ियों से पटा पड़ा है जिस कारण नाले में बहकर आने वाली गंदगी इकट्ठा होने से पानी की निकासी होने में रुकावट पैदा हो गई है। स्वेला नाले के निकट भट्टा कॉलोनी लेन- 2बी की महिला ने फोटो - वीडीओ भेजकर स्थानीय अखबार को सूचित किया कि यदि समय रहते प्रशासन ने नाले की सफाई नहीं की गई तो कॉलोनी के सभी घरों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो जाएगा। और मानसून आने पर तो निश्चित रूप से 2023 की तरह सभी के घर डूबने लगेंगे।
स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है कि यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं कराई गई, तो आगामी मानसून में हालात बाढ़ जैसे बन सकते हैं और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सिंचाई विभाग तुरंत संज्ञान लेते हुए मानसून से पहले नाले की सफाई और आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करे।
स्थानीय निवासी मनीष गुप्ता के बताया स्वेला नाले की सफाई व पुश्ता बनाए जाने के संबंध में पहले भी वार्ड मेंबर व ग्राम प्रधान को अवगत कराया जा चुका है।
बहरहाल, अब सवाल यह है कि क्या विभाग समय रहते जागेगा या फिर वर्ष 2023 की तरह हालात बिगड़ने का इंतजार किया जाएगा?
____________________________________________________
खबर 02____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 04
सेलाकुई में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित, समाज में दिया एकता और समरसता का संदेश
सेलाकुई (देहरादून), 14 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को सेलाकुई नगर में सामाजिक सद्भाव बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों एवं पंथों के प्रमुख लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग का संदेश दिया।
बैठक लेने आए नीरज ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक सद्भाव बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न जातियों, धर्मों और संप्रदायों के बीच एकता, भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी शक्ति है और इस विविधता में सद्भाव बनाए रखना देश की अखंडता और विकास के लिए आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बैठकें आपसी संवाद के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और मतभेदों को समाप्त करने तथा समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति में निहित सामाजिक समरसता और सद्भावना के मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि सामाजिक समरसता को राजनीति का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित का केंद्र बनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में पारंपरिक भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर जयदीप, योगेश, संजय, प्रकाश, ज्ञान सिंह, विनय, धर्मेंद्र, वंश, शूरवीर, हरीश सहित सर्व समाज के विभिन्न जाति एवं पंथ के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
____________________________________________________
खबर 06
भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
ऋषिकेश, 14 अप्रैल 2026: भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज ऋषिकेश अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतीमा पर कांग्रेसजनों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
अंबेडकर जयंती सिर्फ एक जन्मदिन नहीं बल्कि यह समानता, न्याय और अधिकारों का प्रतीक है, बाबा साहेब ने भारतीय संविधान बनाकर समाज में बराबरी का मार्ग दिखाया, उन्हें देश कभी भूला नहीं सकता।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, बी.एस. पयाल, राकेश अग्रवाल, सूरत सिंह कोहली, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, हरि नेगी, बृज बहुगुणा, भूपेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
____________________________________________________
खबर 07
व्यापक प्रचार प्रसार के साथ अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ
"सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति विद्यालय जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिए एक साथ"
टिहरी गढ़वाल, 14 अप्रैल 2026: को फायर सर्विस *मुख्यालय के आदेश व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल महोदय एवं श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय* के आदेशानुसार फायर स्टेशन नरेंद्र नगर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला द्वारा परेड को फालीन कराया गया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर लगी भीषण आग में 66 फायरमैन अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए फायरमैन को याद करते हुए अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल के अवसर पर शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कराया गया तदोपरांत शहीद स्मृति चिन्ह पर समस्त कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रभारी अधिकारी द्वारा फायर सर्विस के शहीद हुए कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गए। उसके पश्चात प्रचार प्रसार के मध्य नजर फायर स्टेशन नरेंद्र नगर क्षेत्रानतर्गत फायर फाइटिंग वाहनों के साथ रैली निकालकर पंपलेट वितरण कर अग्निशमन सुरक्षा के उपाय बताए गए।
इस अवसर पर प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी शंकर चन्द रमोला ने कहा कि अग्नि शमन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, बैंक, राजकीय संस्थाओं आदि में अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
____________________________________________________
खबर 08
पशु कल्याण बोर्ड के झूठे दावे
खबर 09
____________________________________________________
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 14


0 Comments