____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 01
खबर 02
____________________________________________________
खबर 05
ऋषिकेश, 10 अप्रैल 2026: पार्षद एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक तथा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ऋषभ राणा ने हाल ही में संपन्न हुए युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (परवादून) पद पर निर्वाचित गौरव भारती, ब्लॉक अध्यक्ष (बापू नगर) पद पर अंकित सजवाण, ब्लॉक उपाध्यक्ष (ऋषिकेश नगर) पद पर मयंक पाल तथा ब्लॉक महासचिव (रायवाला) पद पर निर्वाचित सचिन सैनी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं की आवाज को मजबूती देने वाला संगठन रहा है और नई टीम के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
वहीं, ऋषभ राणा ने कहा कि संगठन की मजबूती युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवा कांग्रेस के माध्यम से समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन से लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
अंत में सभी विजयी प्रत्याशियों ने स्वागत एवं सम्मान के लिए एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक एवं ऋषभ राणा का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूत बनाने और जनता की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आकाश, विशाल भारती, मानवेन्द्र मिश्रा, आर्यन आदि मौजूद थे!
____________________________________________________
खबर 06
समाज कल्याण मंत्री बनने के बाद गृह क्षेत्र थत्यूड़ पहुंचे खजान दास का फूल मालाओं से भव्य स्वागत
नई टिहरी (थत्यूड़ ), 10 अप्रैल 2026: उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र थत्यूड़ पहुंचे खजान दास का भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो यह जिम्मेदारी सौंपी है,उस पर खरा उतर कर समाज के कमजोर वर्गो को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
कहा कि पेंशन के लिए मासिक आय प्रमाणपत्र की जो चार हजार की बाध्यता है, उसे कम करने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लगाया जाएगा। जिससे हर व्यक्त को पेंशन आसानी से मिल जाए।
शुक्रवार को थत्यूड़ पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री खजान दास का कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक ढोल-दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया।
ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करते हुए मंत्री खजान दास ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन किया। कहा कि धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के द्वारा ही मुझे पहला आशीर्वाद मिला जिसके परिणाम स्वरूप वह अब दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने गृह ब्लॉक में आपके बीच उपस्थित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन प्रकरण में जो 4000 आय प्रमाण पत्र का मानक रखा गया है उसको बदलने के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाकर उसका समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की समस्याओं का समाधान के लिए आगामी जून माह में ब्लॉक मुख्यालय में एक शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के साथ कहा कि प्रदेश देश का ऐसा एकमात्र राज्य है जिसने सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता कानून बनाया।
इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी गीता रावत, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, भाजपा नेता राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला परमार, गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोली, निहाल सिंह रावत, राजेंद्र कोली, आशुतोष कोठारी, वीरेंद्र चौहान, रमेश लेखवार, सरस्वती रावत, सविता देवी आदि उपस्थित थे।
____________________________________________________
खबर 07
खेम सिंह चौहान के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष बनने के बाद टिहरी के विभिन्न स्थानों जोरदार स्वागत
नई टिहरी, 10 अप्रैल 2026: भाजपा के वरिष्ठ नेता, थौलधार के पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद टिहरी जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया।
कहा कि एक अनुभवी नेता को ओबीसी कल्याण परिषद में दायित्व मिलने से प्रदेश के साथ टिहरी जिले के लोगों को लाभ होगा। प्रतापनगर,थौलधार समेत अन्य क्षेत्रों को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की मांग को भी मजबूती मिलेगी।
शुक्रवार को टिहरी जिले के ढालवाला, नरेंद्रनगर, आगराखाल, फकोट, जाजल, खाडी, नागणी, चंबा, बादशाहीथौल और नई टिहरी में ओबीसी कल्याण परिषद खेम सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं फूल-मालाओं और ढोल-दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उदय रावत,विधायक किशोर उपाध्याय,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने भी दायित्वधारी चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि खेम सिंह चौहान भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है। उन्हें दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद करीब एक दर्जन लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।
खेम सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। पार्टी नेतृत्व सभी के कार्यो पर नजर रखता है,जो कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है,उसे इनाम जरूर मिलता है। कहा कि ओबीसी आयोग में काम करने की बहुत संभावना है। टिहरी जिले के प्रतापनगर के फिकवाल,थौलधार गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की वर्षों पुरानी मांग है। जिसको भी आगे बढ़ाना का काम किया जाएगा। जरूरतमंदों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,चंबा प्रमुख सुमन सजवाण, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व अध्यक्ष सुषमा उनियाल, एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, जगदंबा रतूड़ी, डॉ.प्रमोद उनियाल, लीला मखलोगा, अनीता कोठारी, विमला खणका, मधु भट्ट, सरस्वती नेगी, मनीष राणा, जयेंद्र पंवार, राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी, केडी पुनेठा, रमेश चौहान, रमेश रतूड़ी, रणवीर नौटियाल, शीशराम थपलियाल, फारूख शेख, तौफीक अहमद, शीशराम थपलियाल आदि उपस्थित थे।
____________________________________________________
खबर 08
होम्योपैथिक के जनक डॉ़ क्रिश्चन फैडरिक सेमुयल हैनीमन का भावपूर्ण स्मरण करत हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उनके
नई टिहरी, 10 अप्रैल 2026: जिला होम्योपैथिक अस्पताल बौराड़ी में विश्व होम्योपैथिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक डॉक्टरों और कर्मियों ने होम्योपैथिक के जनक डॉ़ क्रिश्चन फैडरिक सेमुयल हैनीमन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ़ बेला महर शाह ने कहा कि 10 अप्रैल 1755 को जर्मन में जन्मे डॉ़ फैडरिक ने होम्योपैथिक के क्षेत्र में कई दवाओं का आविष्कार किया। कहा कि विश्व के करीब 82 से अधिक देश में देशों में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति प्रचलित है। होम्योपैथिक पद्धति तेजी से दुनिया प्रचलित हो रही है। यह दुनिया की दूसरी चिकित्सा पद्धति है। कहा कि होम्योपैथिक दवाएं सभी प्रकार के रोगों में कारगर साबित है। यह सुरक्षित,असरदार और कम खर्च वाली है। धीरे-धीरे लोग होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की ओर आ रहे हैं। इस मौके पर डॉ़ डिपल रावत,डॉ़ नंदा सकलानी,डॉ़ एसएस रावत,डॉ़ सिद्धि मिश्रा,डॉ़ केपी सिंह आदि मौजूद थे।
खबर 09
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित, 11 अप्रैल को कांग्रेस प्रभारी कु. शैलजा का कल दोपहर देहरादून आगमन
ऋषिकेश, 10 अप्रैल 2026: रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवो. राकेश सिंह ने बताया कि कल कांग्रेस प्रभारी दोपहर 3 बजे सुभाष रोड, देहरादून स्थित श्री गुरुनानक वेडिंग पॉइंट में कांग्रेस के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व सभी अनुषांगिक संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी, एससी प्रकोष्ठ आदि कांग्रेस की सभी इकाईयो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी व मिलेंगी, इस बैठक में सभी कांग्रेसजन अवश्य सम्मिलित हो और पार्टी प्रभारी की दिशा निर्देश प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे । बैठक में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, चंदन सिंह पंवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सरोजनी थपलियाल, मधु मिश्रा, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, विवेक तिवारी, हरि नेगी, बृज बहुगुणा, सिंह राज पोसवाल, जगजीत सिंह, अजय धीमान, संजय भारद्वाज, भूपेंद्र राणा, कमलेश शर्मा, सुमित चौहान, विक्रम वशिष्ट, परमेश्वर राजभर, गौरव यादव गोल्डी, हिमांशु जाटव, आयुष तड़ियाल आदि मौजूद थे।
____________________________________________________
खबर 10
हाईवे पर हर 100 मीटर पर बैठे हैं निराश्रित गौवंश, कालोनियों में भी बन रहे परेशानी का सबब बेसुध पशु कल्याण बोर्ड
खैरी खुर्द, 09 अप्रैल 2026: ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में एक सवाल बार बार उठ रहा है। क्या हमारा धर्म और राष्ट्र केवल नारों और किताबों तक सीमित रह गया है? यदि हम सच में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं तो क्या वह हमारे संस्कारों और व्यवहार में दिखाई देता है?
हाईवे और मुख्य सड़कों पर निराश्रित गोवंश खुले आम घूमते दिखाई देते हैं। यह स्थिति कई बार दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
विडंबना यह है कि गौमाता को पूजनीय मानने वाला समाज उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है।
हाईवे पर हर 100 मीटर की दूरी पर निराश्रित गौवंश बैठे रहते हैं। जो दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। जबकि पशु कल्याण बोर्ड बेसुध बना बैठा है।
अगर हम सनातन परंपरा में गौमाता का स्थान देखें, तो उन्हें पूजनीय माना गया है, लेकिन आज की स्थिति में वही गौमाता सड़कों पर कचरा खाती, दुर्घटनाओं का शिकार होती और ट्रैफिक के बीच भटकती नजर आती। यह कहीं ना कहीं हमारी सामूहिक विफलता को दिखाता है।
दूध देना बंद होने पर कई लोग गौवंश को सड़क पर छोड़ देते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। गौमाता की हालत दयनीय होती जा रही हैं। आस्था और वास्तविकता के बीच विरोधाभास दिख रहा है।
सवाल यह है कि क्या सिर्फ "गौ माता की जय" बोलने या निराश्रित गौवंशों को फल-फ्रूट खिलाते हुए फोटो खिंचवाने से ही कर्तव्य पूरा हो जाता है?
यह मुद्दा किसी धर्म का मजाक बनाने से ज्यादा, हमारी जिम्मेदारी का आईना है।
जब तक हम आस्था को व्यवहार में नहीं लाएंगे, तब तक गौमाताएं सड़कों पर विचरण करती नजर आती रहेंगी।
__________________________________________________
खबर 12
____________________________________________________
खबर 14
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________


0 Comments