स्पष्ट एक्सप्रेस 10 अप्रैल 2026

____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 01

श्री भरत मंदिर झंडा चौक में आगामी 12 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 09 अप्रैल 2026: श्री भरत मंदिर झंडा चौक में आगामी 12 अप्रैल 2026 को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपनाचार्य महाराज ने कहा कि यह शिविर  निशुल्क होगा जिसमें दिखाने वाले रोगियों को एक महीने तक का परामर्श बिल्कुल निशुल्क होगा और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए जरूरी जांच और दवाइयां भी निशुल्क दी जाएगी।
          इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय महंत  अशोक प्रपन्नाचार्य की स्मृति में यह दूसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने जा रहा है जिसमें लगभग 30 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को स्वस्थ और निरोगी काया प्रदान करना है। इस अवसर पर नगर निगम मेयर शंभू पासवान ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड आदि डॉक्टर के परामर्श अनुसार निशुल्क होगा। 
          इस अवसर पर विनय उनियाल ने बताया कि इस शिविर में मस्तिष्क, फेफड़ों, बाल रोग, हड्डी रोग और कैंसर, नेत्र रोग तथा और कई जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच और परामर्श दिया जाएगा और जरूरतमंद व्यक्तियों को दवाइयां भी निशुल्क दी जाएगी।
          इस अवसर पर श्री हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, बच्चन पोखरियाल, चंद्रशेखर शर्मा, जयेंन्द्र रमोला, महंत रवि शास्त्री, राकेश मियां, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, अशोक रस्तोगी, गोविंद सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, संजीव कुमार,सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, पार्षद वीरेंद्र भारद्वाज, रामकुमार संगर, प्रिंस मनचंदा,,हर्षवर्धन रावत, रंजन अंथवाल, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी आदि उपस्थित थे।
____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर 04

युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 09 अप्रैल 2026: महानगर कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं मिष्ठान वितरण के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
          पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित टीम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेगी और जनता की आवाज बनकर कार्य करेगी।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से ही संगठन को नई दिशा और गति मिलती है। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
          नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
          इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, बि एस पयाल, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, पार्षद सरोजनी थपलियाल, मधु मिश्रा, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, हरि सिंह नेगी, चंदन सिंह पंवार, भूपेंद्र राणा, बृज भूषण बहुगुणा, जगजीत सिंह, संजय भारद्वाज, वेदांत सारस्वत, कमलेश शर्मा, पुष्पा मिश्रा, भगवती देवी, सिंह राज पोसवाल, सुमित चौहान, विक्रम वशिष्ठ, विवेक तिवारी,अजय धीमान, राजकुमार गुप्ता, आयुष थापा, परमेश्वर राजभर, गौरव यादव गोल्डी, हिमांशु जाटव, आयुष तड़ियाल, अश्मित यादव, योगेश बर्थवाल, अभिषेक राणा, उदित झा आदि मौजूद थे।
          निर्वाचित होने पर प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, विधानसभा महासचिव पीयूष गुप्ता, जिला महासचिव दक्षेश मनचंदा।
____________________________________________________
खबर 05

कालोनियों में भी परेशानी का सबब बन रहे निराश्रित गौवंश 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 09 अप्रैल 2026: ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में एक सवाल बार बार उठ रहा है। क्या हमारा धर्म और राष्ट्र केवल नारों और किताबों तक सीमित रह गया है? यदि हम सच में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं तो क्या वह हमारे संस्कारों और व्यवहार में दिखाई देता है?
          हाईवे और मुख्य सड़कों पर निराश्रित गोवंश खुले आम घूमते दिखाई देते हैं। यह स्थिति कई बार  दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
विडंबना यह है कि गौमाता को पूजनीय मानने वाला समाज उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है।
          अगर हम सनातन परंपरा में गौमाता का स्थान देखें, तो उन्हें पूजनीय माना गया है, लेकिन आज की स्थिति में वही गौमाता सड़कों पर कचरा खाती, दुर्घटनाओं का शिकार होती और ट्रैफिक के बीच भटकती नजर आती। यह कहीं ना कहीं हमारी सामूहिक विफलता को दिखाता है।
          दूध देना बंद होने पर कई लोग गौवंश को सड़क पर छोड़ देते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। गौमाता की हालत दयनीय होती जा रही हैं। आस्था और वास्तविकता के बीच विरोधाभास दिख रहा है।
          सवाल यह है कि क्या सिर्फ "गौ माता की जय" बोलने या निराश्रित गौवंशों को फल-फ्रूट खिलाते हुए फोटो खिंचवाने से ही कर्तव्य पूरा हो जाता है?
          यह मुद्दा किसी धर्म का मजाक बनाने से ज्यादा, हमारी जिम्मेदारी का आईना है। 
          जब तक हम आस्था को व्यवहार में नहीं लाएंगे, तब तक गौमाताएं सड़कों पर विचरण करती नजर आती रहेंगी।
____________________________________________________
खबर 06
__________________________________________________
खबर 07
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________
खबर 11
____________________________________________________
खबर 12
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे। 
          ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की  व्यवस्थाओं का जायजा लेता है। 
          एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला। 
____________________________________________________
खबर 13

धरातल पर एनएचएआई के कारनामों की कोई सुध लेने वाला नहीं

नेपाली फार्म हाईवे पर बारिश से सड़क बन जाती है तालाब
भानियावाला चौराहे पर बारिश से सड़क बन जाती है तालाब 
____________________________________________________
_______
_____________________________________________

Post a Comment

0 Comments