____________________________________________________
खबर 01
खबर 05
अंधा प्रशासन
____________________________________________________
खबर 06
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: बेसुध सरकार के नाकारे विभाग अपने कार्यों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
सरकार की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनहित के आवश्यकताओं को दरकिनार कर सरकार द्वारा किए जा रहे एकतरफा कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत माने जा रहे हैं।
निरंकुश सरकार: ऐसी सरकार जो बिना किसी रोक-टोक, कानून या जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में ना रखते हुए मनमर्जी से शासन करती है।
ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी के सामने हाईमास्ट लाइट से उजागर हुआ है जो 2 साल से शोपीस बनी हुई है और उच्चाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही है।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 07
बेसुध सरकार का गैर जिम्मेदार प्रशासन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर 29 मार्च 2026: हाईवे किनारे अतिक्रमण कर डंप खनिज सामग्री, आएदिन क्षतिग्रस्त होती रहती है पाइप लाइन। बावजूद इसके शासन प्रशासन आंखें बंद किए मौन साधे बैठे हैं। हाईवे भी हो रहा क्षतिग्रस्त तहसील प्रशासन की आंखें बंद।
सरकार गांधी जी के तीन बंदरों की तर्ज पर काम कर रही है। ना देखती है, ना सुनती, ना बोलती है।
खबर 12
____________________________________________________
खबर 14
____________________________________________________
खबर 15
खबर 16
____________________________________________________
खबर 17
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 18
____________________________________________________
खबर 19
शिक्षिका उषाभट्ट को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
खैरी खुर्द, 02 अप्रैल 2026: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ी श्यामपुर की शिक्षिका श्रीमती उषा भट्ट के सेवानिवृत्ति पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर खैरी खुर्द के ग्रामीणों ने स्कूल प्रांगण में फूल - माला व गुलदस्ता भेंटकर आपस में एकत्रित होकर विदाई समारोह आयोजित किया।
खैरी खुर्द के ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षिका श्रीमती उषा भट्ट ने अपने कार्यकाल में न केवल विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास किया है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी सराहनीय प्रयास किए। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका उषा भट्ट के कार्यकाल को याद करते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षिका श्रीमती उषा भट्ट ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय परिवार, सहयोगी शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
____________________________________________________


0 Comments