____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 02
रायपुर थाने में पीआरडी जवान की संदिग्ध मौत, ज्यूडिशियल/मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
देहरादून, 29 मार्च 2026: शनिवार 28 मार्च को समय 03.15 बजे एमडीटी के माध्यम से थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पैट्रोल पंप पर एक व्यक्ति द्वारा पेट्रोल भराने के बाद पैसे नहीं दिए जा रहे हैं जो कि नशे शराब में धुत्त है और कर्मचारियों से बद्तमीजी व झगड़ा किया जा रहा है, जिस पर चीता कर्मचारी मौके पर पहुचे, जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु उक्त व्यक्ति नशे शराब में कुछ सुनने समझने के लिए तैयार नहीं था, जिसके बाद चीता कर्मगण द्वारा उक्त व्यक्ति को उसके वाहन सहित थाने लाया गया।
पुलिस के अनुसार नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील रतूड़ी पुत्र शिवानन्द रतूड़ी निवासी 10 पीआरडी कालोनी तपोवन रोड देहरादून उम्र 45 वर्ष बामुश्किल बताया, जिसका एल्कोहल मीटर पर फूक मराकर सांस परीक्षण करने पर रिजल्ट 231.6 mg/100ml पाया गया, जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा नशे शराब में धुत होकर वाहन चलाने के जुर्म धारा 185/207 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर कार्यालय में बैठाया गया था, जिसके द्वारा कार्यालय में बहुत हंगामा किये जाने पर तथा बार-बार उठकर बाहर जाने पर काफी समझाने के बावजूद भी नहीं माना इस बीच इसके परिचित के थाना पहुंचने पर उनको बताया कि आप लोग इस व्यक्ति की जमानत पर घर ले जाओ जिसके जमानत लेने के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और बिना कुछ बताये थाने से वापस चला गया। सुनील रतूड़ी द्वारा कार्यालय में हंगामा शोर शराबा किये जाने तथा कार्य में व्यवधान की वजह से उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को बाद जामा तलाशी के हवालात मे दाखिल किया गया। थोड़ी देर बाद निगरानी ड्यूटी में नियुक्त हे0का0 द्वारा थाना हवालात में निरूद्ध अभियुक्त सुनील रतूडी पुत्र शिवानन्द रतूडी नि0 10 पीआरडी कालोनी तपोवन रोड देहरादून उम्र- 45 अन्तर्गत धारा – 185/207 एम0वी0 एक्ट को चैक किया गया तो सुनील रतूडी उपरोक्त बेहोश हालात में मिला जिसे तत्काल हवालात मर्दाना से बाहर निकालकर थानाध्यक्ष मय हमराही कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार कराने हेतु कोरोनेशन अस्पताल देहरादून लाया गया । चिकित्सालय में लाने पर चिकित्सकों द्वारा अभियुक्त सुनील रतूड़ी को मृत घोषित किया गया।
घटना की सूचना पर तत्काल उच्चअधिकारी मौके पर पहुंचे, परिजनों को सूचित किया गया है, मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट द्वारा भरा जाएगा व उक्त प्रकरण की ज्यूडिशियल/मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल द्वारा कराया जाएगा जिसकी पूर्ण वीडियोग्राफी की जाएगी।
खबर 05
____________________________________________________
खबर 06
खबर 07
देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
देहरादून, दिनांक 29 मार्च 2026: देहरादून में स्थित जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा आज जैन धर्मशाला में बवासीर (पाइल्स), फिशर एवं भगन्दर जैसी गंभीर समस्याओं के लिए एक निःशुल्क जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लगभग 250 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। शिविर के दौरान करीब ₹8000 तक के विभिन्न आवश्यक टेस्ट निःशुल्क किए गए, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली।
क्लिनिक के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी बीमारी के बारे में जागरूक किया तथा उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते सही इलाज के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
____________________________________________________
खबर 08
सोए हुए शासन-प्रशासन का जीता जागता नमूना:
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर 29 मार्च 2026: हाईवे किनारे अतिक्रमण कर डंप खनिज सामग्री, आएदिन क्षतिग्रस्त होती रहती है पाइप लाइन। बावजूद इसके शासन प्रशासन आंखें बंद किए मौन साधे बैठे हैं। हाईवे भी हो रहा क्षतिग्रस्त तहसील प्रशासन की आंखें बंद।
सरकार गांधी जी के तीन बंदरों की तर्ज पर काम कर रही है। ना देखती है, ना सुनती, ना बोलती है।
____________________________________________________खबर 09
____________________________________________________
____________________________________________________
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: बेसुध सरकार के नाकारे विभाग अपने कार्यों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
सरकार की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनहित के आवश्यकताओं को दरकिनार कर सरकार द्वारा किए जा रहे एकतरफा कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत माने जा रहे हैं।
निरंकुश सरकार: ऐसी सरकार जो बिना किसी रोक-टोक, कानून या जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में ना रखते हुए मनमर्जी से शासन करती है।
ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी के सामने हाईमास्ट लाइट से उजागर हुआ है जो 2 साल से शोपीस बनी हुई है और उच्चाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही है।
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________


0 Comments