स्पष्ट एक्सप्रेस 20 मार्च 2026

____________________________________________________
खबर 01

“नव संवत्सर एवं नवरात्रि के शुभारंभ पर शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने दी मंगलकामनाएं”

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 19 मार्च 2026: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शिक्षक एवं समाजसेवी नरेन्द्र खुराना ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का विशेष महत्व है। यह दिन न केवल नव संवत्सर का प्रारंभ होता है, बल्कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। यह समय नव ऊर्जा, नव संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।
          उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन पर्व पर अपने जीवन में सदाचार, सेवा और समर्पण के भाव को अपनाएं तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा दें।
          नरेन्द्र खुराना ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो तथा यह नववर्ष सभी के लिए नई आशाओं और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो।
          अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि एवं नव संवत्सर की पुनः शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
____________________________________________________
खबर 02

ऋषिकेश में भाजपा युवा मोर्चा का विस्तार, पंकज थपलियाल बने जिला मंत्री

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 19 मार्च 2026: भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ऋषिकेश जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। यह निर्णय भाजपा ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल की सहमति एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मैन्दोली के परामर्श के बाद लिया गया।
          कार्यकारिणी विस्तार के तहत ऋषिकेश निवासी युवा कार्यकर्ता पंकज थपलियाल को जिला युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
          भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, पंकज थपलियाल लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
          इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं के माध्यम से ही संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज थपलियाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
          वहीं ऋषिकेश जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने भी नव-नियुक्त जिला मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन विस्तार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।
          नियुक्ति के बाद पंकज थपलियाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
          इस नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पंकज थपलियाल को शुभकामनाएं दी हैं।
____________________________________________________
खबर 03

बीरपुर: कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गूँजा क्षेत्र

स्पष्ट एक्सप्रेस।
उत्तरकाशी, 19 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को बीरपुर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। वासंती नवरात्रि के प्रथम दिन, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ ही क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकालकर नवरात्रों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
         ​सुबह से ही माता रंगाली देवी मंदिर में  में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मुख्य मंदिर परिसर से शुरू हुई इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और 'जय माता दी' के उद्घोष से पूरा बीरपुर कस्बा भक्तिमय हो गया।
         ​कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। यात्रा के समापन के पश्चात विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिरों और घरों में घटस्थापना (कलश स्थापना) की गई।
         ​कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय शक्ति उपासना का पर्व शुरू हो गया है। स्थानीय मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष आरती, भजन कीर्तन और माता के विभिन्न स्वरूपों का श्रृंगार किया जाएगा। अष्टमी और नवमी तिथि को विशाल भंडारे और कन्या पूजन का भी आयोजन प्रस्तावित है।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 04

बूथ लेवल एजेंट  बीएलए 2 की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नरेंद्रनगर, 19 मार्च 2026: नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगराखाल में आज बूथ लेवल एजेंट  बीएलए 2 की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देना रहा।
बैठक में नरेंद्र नगर ब्लॉक के सभी बूथों से बीएलए 2 पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के दिशा निर्देश पर प्रत्येक बूथ पर एक बीएलए 2 को नियुक्त किया जाना है जिसका काम निकट भविष्य में मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के साथ अपने बूथ पर रहेगा। प्रत्येक बीएलए 2 को दिशा निर्देश दिए गए कि वह अपने बूथ की वोटर लिस्ट का निरिक्षण कर बूथ पर टीम बनाने का काम करें।साथ ही बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया।
          पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बीएलए-2 अपने-अपने बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें और भाजपा सरकार की वोट चोरी की जानकारी एक-एक मतदाता को दें। कमजोर बूथों की पहचान कर उन्हें सशक्त बनाने का काम करें। आज राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ नारे ने चुनाव आयोग को झुकने पर मजबूर कर दिया। चुनाव आयोग प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रीय पार्टियों के बीएलए 2 बनाने के लिए मजबूर हुआ। भाजपा सरकार ने बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे और 21 लाख से ज्यादा अन्य प्रदेशों के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जिसका असर बिहार चुनाव पर साफ दिखाई पड़ा।
          विधानसभा प्रभारी श्याम लाल आर्य एवं पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की कुंजी होता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई और सभी बीएलए-2 को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
          इस अवसर पर विधानसभा  प्रभारी वीरेंद्र राणा, जगदीश चंद्र आर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी,जिला पंचायत सदस्य मधु कंडारी, भरत सिंह नेगी, पूरन पुंडीर,बलदेव भंडारी, विनोद सकलानी, अनिल भंडारी, दिनेश सकलानी, नवीन भंडारी, यशपाल भंडारी, प्रदीप राणा, राजेंद्र राणा, विनोद कोटियाल, राजेंद्र नेगी, सुंदर भंडारी, रामस्वरूप तिवारी, सूरत सिंह आर्य, नगर कांग्रेस कमेटी नरेंद्र नगर के अध्यक्ष मनवीर नेगी, जयपाल नेगी, विक्रम केतुरा आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
____________________________________________________
खबर 05

हाईवे पर तीन दिन से बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को न्योता, कट्टों में पत्थर भरकर कर दी इतिश्री 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
गुमानीवाला, 18 मार्च 2026: ग्लास फैक्ट्री और यूपीसीएल कार्यालय के समीप हाईवे पर बने चैंबर का गड्ढा दुर्घटना को न्योता दे रहा है। गड्ढे के चारों तरफ रेत बजरी, मिट्टी के कट्टे भरकर उसके ऊपर लाल कपड़ा बांध कर बैरीकेट बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। जबकि 2--3 घंटे बाद ही मिट्टी पत्थर के गड्ढे वाहनों की आवाजाही से हाईवे पर फैल गए। 
          यदि इस चैंबर के चारों तरफ किसी व्यक्ति ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेट बनाया है तो व्यक्ति की जागरूकता को सलाम, और सवाल उठता है कि संबंधित विभाग कहां सोया हुआ है। और यदि एनएच विभाग ने इस तरह से बेरीकेट्स बनाया है तो इससे विभाग की उदासीनता झलकती है। क्या इसके चारों तरफ बेरीकेट्स नहीं लगाने चाहिएं?
          ऐसे में यदि कोई दुर्घटना घटती है तो कौन होगा उसका जिम्मेदार?
____________________________________________________
खबर 06

निरंकुश सरकार का निरंकुश शासन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: निरंकुश राजा का निरंकुश शासन जनता के अधिकारों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
          शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनहित के आवश्यकताओं को दरकिनार कर सरकार द्वारा किए जा रहे एकतरफा कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत माने जा रहे हैं। प्रजा की आवाज दबने से विरोध के स्वर भी तेज होते जा रहे हैं, जिससे शासन और जनता के बीच दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है।
निरंकुश सरकार: ऐसी सरकार जो बिना किसी रोक-टोक, कानून या जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में ना रखते हुए मनमर्जी से शासन करती है। जो जनहित 
निरंकुश शासन: ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें जनता के अधिकार सीमित होते हैं और सारी शक्ति एक व्यक्ति के हाथ में होती है।
जब सरकार पूरी तरह से मनमाने ढंग से कार्य करती है और जनता की राय या जरूरतों की अनदेखी करती है, तो उसे “निरंकुश शासन” कहा जाता है।
          ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी के सामने हाईमास्ट लाइट से उजागर हुआ है जो 2 साल से शोपीस बनी हुई है और उच्चाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही है।
____________________________________________________
खबर 07

सवालों के घेरे में पशु कल्याण बोर्ड : जब एम्स रोड पर सड़क पर गौवंश, तो किसकी जेब में 23 करोड़ 44 लाख।

____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 09
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे। 
          ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की  व्यवस्थाओं का जायजा लेता है। 
          एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला। 
____________________________________________________
खबर 10

पहले  लगे  थे  तो  क्यों  लगे थे? अब नहीं लगे तो क्यों नहीं लगे?

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 16 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित ग्रामीण क्षेत्र में बीते साल कदम कदम पर रात में सुरक्षा की दृष्टि से उक्त डेलीनेटर लगाए गए थे। जिससे अंधेरे में मार्ग का पता चल सके और दुर्घटना से बचा जा सके। जो अब एक भी नहीं लगाए गए हैं।
          अब हाईवे पर डेलीनेटर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। तो क्या अब हाईवे पर वाहन भी दौड़ रहे? पिछले साल बजट को ठिकाने लगाने के लिए कदम कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे।
          इससे एक सवाल ये भी उठता है कि क्या अब विभाग को लगता है कि अब या तो रात में वाहन नहीं चलते, या अब दुर्घटनाएं ही नहीं होती। 
____________________________________________________
खबर 11

दुर्घटना को न्योता देते हाइवे पर घूमते निराश्रित गौवंश, कहां गए 23 करोड़ 44 लाख, सवालों के घेरे में पशु कल्याण बोर्ड।

____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 12
____________________________________________________
खबर 13
____________________________________________________

_______
_____________________________________________

Post a Comment

0 Comments