स्पष्ट एक्सप्रेस 19 मार्च 2026

____________________________________________________
खबर 01

एआरटीओ ऋषिकेश टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 18 मार्च 2026: एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश को निजी वाहनों द्वारा व्यावसायिक प्रयोग की लगातार मिल रही शिकायत पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत के नेतृत्व में एआरटीओ की टीम ने तपोवन क्षेत्र में वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया।
          अभियान के दौरान जहां एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने विभिन्न बाइक रेंटल एजेंसियों के वाहनों का सत्यापन किया वहीं एक दुपहिया वाहन को व्यावसायिक प्रयोग में करते हुए कार्यालय में निरुद्ध किया। साथ ही 65 अन्य वाहनों के चालान करते हुए 10 वाहनों को कार्यालय में निरूद्ध किया।
          एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि टीम को अभियान लगातार जारी रहेगा।
____________________________________________________
खबर 02

दो घंटे का जटिल ऑपरेशन कर निकाली 4 किलो की रसौली

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लगभग 2 घंटे के जटिल ऑपरेशन के पश्चात 4 किलो की रसौली निकालकर दर्द से बेहाल महिला को आराम दिलाया।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होने से जनता को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है अब किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए लोगों को अनियंत्रित शहरों की और नहीं दौड़ना पड़ रहा है जिससे लोगों का समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है।
          इसी कड़ी में आज वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वर्षा पवार ने बताया कि नरेंद्र नगर शहर के निकटवर्ती ग्राम पाथौं निवासी 48 वर्षीय रुक्मणी पिछले काफी समय से पेट दर्द से परेशान थी दो दिन पूर्व डॉक्टर पवार को दिखाने पर उनका पेट फुला हुआ था तो पवार द्वारा मरीज का सिटी स्कैन अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जरूरी जांच आदि करवाने पर उनके राइट साइड में एक गांठ दिखाई दे रही थी किंतु जब आज उनका लगभग 2 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद उक्त गांठ इतनी लंबी थी कि वह लेफ्ट साइड तक फैल गई थी जिस महिला मरीज को काफी दिक्कतें हो रही थी उल्लेखनीय है कि उक्त महिला का इससे पूर्व भी दो ऑपरेशन हो चुके थे जिसके चलते यह ऑपरेशन काफी जटिल रहा डॉक्टर वर्षा पवार के साथ जनरल सर्जन डॉक्टर विभूति उनियाल, एनेस्थेटिक डॉक्टर शिवानी रमोला, डॉक्टर अनुराग, नर्सिंग अधिकारी पूजा थपलियाल एवं अमित कोठारी का भी योगदान रहा
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 03

____________________________________________________
खबर 04

____________________________________________________
खबर 05

____________________________________________________
खबर 06

निरंकुश सरकार का निरंकुश शासन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: निरंकुश राजा का निरंकुश शासन जनता के अधिकारों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
          शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनहित के आवश्यकताओं को दरकिनार कर सरकार द्वारा किए जा रहे एकतरफा कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत माने जा रहे हैं। प्रजा की आवाज दबने से विरोध के स्वर भी तेज होते जा रहे हैं, जिससे शासन और जनता के बीच दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है।
निरंकुश सरकार: ऐसी सरकार जो बिना किसी रोक-टोक, कानून या जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में ना रखते हुए मनमर्जी से शासन करती है। जो जनहित 
निरंकुश शासन: ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें जनता के अधिकार सीमित होते हैं और सारी शक्ति एक व्यक्ति के हाथ में होती है।
जब सरकार पूरी तरह से मनमाने ढंग से कार्य करती है और जनता की राय या जरूरतों की अनदेखी करती है, तो उसे “निरंकुश शासन” कहा जाता है।
          ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी के सामने हाईमास्ट लाइट से उजागर हुआ है जो 2 साल से शोपीस बनी हुई है और उच्चाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही है।
____________________________________________________
खबर 04
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 05
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 06

लोगों की मानसिकता ने बढ़ाई गैस उपभोक्ताओं की लाइन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी कलां, 16 मार्च 2026: घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की एसएस इंण्डेन गैस एजेंसी छिद्दरवाला में लगी लोगों की भीड़। एजेंसी के कर्मचारी ने बताया हालांकि गैस की इतनी बड़ी किल्लत नहीं है जितनी बड़ी उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है।
____________________________________________________
खबर 07
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे। 
          ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की  व्यवस्थाओं का जायजा लेता है। 
          एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला। 
____________________________________________________
खबर 08
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 16 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित ग्रामीण क्षेत्र में बीते साल कदम कदम पर रात में सुरक्षा की दृष्टि से कदम-कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे। जिससे अंधेरे में मार्ग का पता चल सके और दुर्घटना से बचा जा सके।
          लेकिन अब हाईवे पर डेलीनेटर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले साल बजट को ठिकाने लगाने के लिए कदम कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे।
          इससे एक सवाल ये भी उठता है कि क्या अब विभाग को लगता है कि अब या तो रात में वाहन नहीं चलते, या अब दुर्घटनाएं ही नहीं होती। 
____________________________________________________
खबर 09

दुर्घटना को न्योता देते हाइवे पर घूमते निराश्रित गौवंश, कहां गए 23 करोड़ 44 लाख, सवालों के घेरे में पशु कल्याण बोर्ड।

____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________
खबर 11
____________________________________________________

_______
_____________________________________________

Post a Comment

0 Comments