खबर 02
____________________________________________________
खबर 05
साप्ताहिक परेड़ के दौरान SSP दून ने परखी जवानों की फिजिकल फिटनेस
देहरादून, 13 मार्च 2026: साप्ताहिक परेड: वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन की सीख देने मैदान में उतरे दून पुलिस कप्तान परेड के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियो को पुलिस कर्मियो के हितार्थ आवश्यक निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान एसएसपी दून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों को दौड़ते हुए उनकी फिजिकल फिटनेस को परखा गया तथा उन्हे शारिरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिए प्रेरित किया गया।
परेड़ के दौरान घुडसवार दस्ते का निरीक्षण करते हुये महोदय द्वारा दस्ते में उपलब्ध अश्वों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही घुडसवार दस्ते में नियुक्त कार्मिकों को अश्वों के खानपान एवं रहन सहन के साथ-साथ अश्वों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये।
परेड समाप्ति के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर के भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिये तैयार किए गए। अत्याधुनिक भोजनालय में सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सफाई व्यवस्था को इसी प्रकार चुस्त-दुरूस्त रखने तथा मैस में भोजन की गुणवता को उच्च कोटी की रखते हुए साप्ताहिक चार्ट के अनुरुप ही पुलिस कर्मियों को पौष्टिक भोजन परोसने हेतु निर्देशित किया गया।
लाइन परिसर के भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए पुलिस जन कल्याण से जुडे कार्यों में तेजी लाने तथा निर्माण कार्यों में लगी कार्यदायी संस्था से लगातार समन्वय बनाते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को उच्च कोटी की रखने के निर्देश दिए गए।
____________________________________________________
खबर 06
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के मौके पर त्रिवेणी घाट पर चलाया बृहद स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश, 13 मार्च 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पवित्र माँ गंगा के पावन तट पर एक विशाल सफाई अभियान संचालित किया गया। माननीय महापौर श्री शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त श्री गोपाल राम बिनवाल के कुशल नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत त्रिवेणी घाट से लेकर चंद्रभागा नदी तक सघन सफाई की गई, जिसमें लगभग 1 टन कचरा एकत्रित किया गया।
अभियान के दौरान महापौर ने जनता को जागरूक करते हुए विशेष अनुरोध किया कि कोई भी व्यक्ति गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में अपने घरों का कूड़ा, प्लास्टिक, पुराने कपड़े या खाने-पीने की सामग्री न फेंके। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी घाटों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की।
इस अभियान की सफलता में नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा, जिसमें 100 से अधिक पर्यावरण मित्रों ने प्रतिभाग किया और इनमें 40 महिला पर्यावरण मित्र शामिल रहीं। अभियान में त्रिवेणी सेना समूह की महिलाओं के साथ-साथ नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर कुमारी नीरजा गोयल, स्वच्छता चैंपियन ओमप्रकाश गुप्ता, श्यामलाल भाई, राजेश व आईडीपीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव लोचन ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
इस बृहद अभियान में पर्यावरण सुपरवाइजरों, माननीय सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वच्छ और निर्मल गंगा का संदेश प्रसारित किया। ____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 08
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 09
दो साल से शोपीस बनी हुई है हाई-मास्ट लाइट, अंधेरे में श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा, सीडीओ के निर्देशों को भी दिखाया जा रहा ठेंगा
____________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________
खबर 11
____________________________________________________


0 Comments