उत्तरकाशी, 12 मार्च 2026: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित 'महिला जन सुनवाई' कार्यक्रम में जनपद की महिलाओं की व्यथा सुनी। इस दौरान कुल 8 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश मामले शराब के नशे के कारण होने वाली घरेलू हिंसा से संबंधित थे।
उपाध्यक्ष ने मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "महिलाओं का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।" जनसुनवाई की खास बात यह रही कि घरेलू हिंसा के दो मामलों में उपाध्यक्ष ने मौके पर ही पति-पत्नी को बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई, ताकि आपसी सहमति से परिवार को टूटने से बचाया जा सके।
कार्यक्रम में महिलाओं ने जिले में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र, नारी निकेतन और आत्मरक्षा प्रशिक्षण (सेल्फ डिफेंस) केंद्र खोलने की पुरजोर मांग की। उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने इन मांगों को जायज ठहराते हुए आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर वार्ता कर इन केंद्रों की स्थापना के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
प्रशासन की प्राथमिकता - सुरक्षा और सम्मान:
जनसुनवाई में उपस्थित जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और संबंधित विभागों को घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी शोएब हुसैन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
____________________________________________________
खबर 02
टिहरी गढ़वाल, 12 मार्च 2026: एसओएस चिल्ड्रेन विलेजेज इंडिया ने बोराडी नई टिहरी में अपना वार्षिक दिवस मनाया। यह विशेष अवसर उस दिन की याद में मनाया जाता है जब वर्ष 1964 में सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत संगठन को एक कानूनी संस्था के रूप में पंजीकृत किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती निवेदिता पवार उपस्थित रहीं।
यह वार्षिक दिवस भारत में बच्चों के लिए संगठन की छह दशकों से अधिक की समर्पित सेवा की यात्रा को दर्शाता है। कार्यक्रम की शुरुआत विलेज डायरेक्टर व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने मंच पर आकर एसओएस माताओं और देखभालकर्ताओं को उनके समर्पण और सेवा के लिए सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निवेदिता पवार ने कहा कि आज संगठन कमजोर और जरूरतमंद बच्चों तथा समुदायों को सशक्त बनाने के उनके उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। ऐसे निस्वार्थ देखभालकर्ताओं और प्रतिभाशाली बच्चों को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के जीवन को बेहतर बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर तथा समाज के जिम्मेदार सदस्य के रूप में विकसित करना है।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी, निशा पांडे, आकांक्षा, साक्षी, जतिन भट्ट आदि उपस्थित थे।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 03
नरेंद्रनगर, 12 मार्च 2026: नरेंद्रनगर के तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल की माता सुशीला देवी का देहांत विगत रात्रि उनके निवास स्थान नथुवा वाला देहरादून में हो गया, वे 82 वर्ष की थी। तथा विगत दो सप्ताह से बीमार चल रही थी।
उनका अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया। उनके दोनों पुत्र अयोध्या प्रसाद उनियाल तथा अरविंद उनियाल ने नम आंखों से माता की चिता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। सुशीला देवी के निधन से जहां परिवार शोकाकुल है,वहीं नरेन्द्र नगर व उनके मूल गांव खाल-खड़करी नकोट मे शोक की लहर है।
स्वर्गीय सुशीला देवी एक नेक और व्यवहार कुशल महिला रही। कर्मठता,सादगी और मृदु व्यवहार के लिए वे लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे।
उनके पुत्र अयोध्या उनियाल ने बताया कि माताजी विगत दो सप्ताह से बीमार चल रही थी तथा कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में इनका इलाज चल रहा था लेकिन विगत रात्रि 11बजे घर पर इन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शव यात्रा में शामिल उप जिलाअधिकारी नरेंद्र नगर आशीष घीड़ियाल, नगर पालिका मुनि की रेती के पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, प्रमुख समाजसेवी बच्चन पोखरियाल, हिमांशु बिजलवान, विनोद तिवारी, राजेंद्र सिंह रावत, दर्शन काला, दीपक बिजलवान,विवेक जोशी, प्रकाश डियूडी, राजेंद्र गुसाई,देवेंद्र चौधरी, आशीष सेमवाल, मस्तराम डोभाल,रमेश रतूड़ी तथा समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण सहित बड़ी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल थे।
आचार्य दुर्गा प्रसाद कोठारी द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद शव यात्रा व अंत्येष्टि की रस्म पूरी की गयी। ____________________________________________________
खबर 04
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 12 मार्च 2026: परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य प्रेरणाओं से आलोकित संत निरंकारी मिशन सदैव मानव सेवा, समाज कल्याण और लोकमंगल के पावन कार्यों के लिए समर्पित रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में, सतगुरु माता जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संत निरंकारी हेल्थ सिटी के सौजन्य से दिल्ली-एनसीआर के लगभग 50 स्थानों पर भव्य स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने इस संदर्भ में जानकारी सांझा करते हुए बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचें टाटा 1 एम जी के सहयोग से संपन्न की जाएंगी। ब्लड शुगर, रक्तचाप (बी.पी.) जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के लिए केवल न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।
इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ मिशन द्वारा गोद लिए गए गाँवों पट्ठीकल्याणा, पांच्छी गुजरान, मंडोरा गांव और भोडवाल मांजरी के निवासियों सहित हजारों नागरिकों तथा समाज के विभिन्न समुदायों को प्राप्त होगा। चिकित्सा क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरों, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों तथा समर्पित स्वयंसेवकों की सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। यह महत्वपूर्ण पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी सुदृढ़ बनाएगी।
सतगुरु माता जी का सदैव यही प्रयास रहा है कि ऐसे पावन अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें मानवता की सेवा और लोककल्याण के कार्यों से जोड़ा जाए। मिशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को सशक्त और उन्नत बनाने की यह पावन पहल निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
निश्चित रूप से, यह सेवामयी प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ परस्पर सहयोग, सेवा भाव और आध्यात्मिक जागृति की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। सतगुरु माता जी के आशीर्वाद से यह मानव सेवा की प्रेरणादायी यात्रा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।
आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का दिव्य संगम
____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 06
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 07
दो साल से शोपीस बनी हुई है हाई-मास्ट लाइट, अंधेरे में श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा, सीडीओ के निर्देशों को भी दिखाया जा रहा ठेंगा
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________


0 Comments