____________________________________________________
ऋषिकेश, 11 मार्च 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में राजकीय देव सिंह इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ के शिक्षक नवीन चंद्र जोशी एवं हरिमोहन पांडे का स्नेहपूर्वक सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने दोनों शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उनके अनुभव से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान विद्यालय परिवार के बीच आत्मीय वातावरण रहा। ____________________________________________________
खबर 02
टिहरी गढ़वाल, 11 मार्च 2026: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग "आपके द्वार" महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे जन सुनवाई की l
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला जो घरेलू हिंसा से पीड़ित है और वो निकट के थाने मे रिपोर्ट लिखवाने जाती है तो पुलिस का कर्तव्य है कि ऐसी महिलाओ की अपील को गंभीरता से लें जिससे महिला के अंदर सुरक्षा की भावना जाग सके l वहीं, जागरूकता अभियान के अभाव मे जन सुनवाई मे महिलाएं ज्यादा संख्या मे नही पहुँच सकी जिस पर उपाध्यक्ष ने खेद भी जताया l ऐश्वर्या रावत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की समस्याओं का हल आम जनता को मिल सके।
उन्होंने कहा कि राज्य मे महिलाओ को सुरक्षा की दृस्टि से उनके अधिकारो, हितो की रक्षा करना ही महिला आयोग का कार्य है जिसमे किसी भी प्रकार की ढिलाईस नही होनी चाहिए l इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने कहा कि सभी प्रकार के मामलों मैं दोनों पक्षों को सुनने का पूर्ण अवसर दिया जाना चाहिए ताकि सामाजिक गतिविधियों की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सके।
इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य सरोज बहुगुणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार, सदस्य निवेदिता पंवार, शोबन सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुसाईं, विधि सपरीक्षा अधिकारी सुखदेव बहुगुणा, संरक्षण अधिकारी विनीता उनियाल, नवीन भट्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ आलोकराम त्रिपाठी, राजपाल मियां, जिला शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मयंक थपलियाल, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे l ____________________________________________________
खबर 03
ऋषिकेश, 11 मार्च 2026: वर्षो से शहर के बीच बने कूड़े के पहाड़ से अब जल्द ही नगरवासियों को निजात मिलेगी। जिसका आज नगर निगम के महापौर शंभू पासवान ने निरीक्षण किया। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा।
बुधवार को महापौर शंभू पासवान ने नगर निगम की टीम के साथ गोविंदनगर स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और 6 माह के भीतर ट्रैचिंग ग्राउंड में रखे कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा। उसके बाद शहर का सारा कूड़ा लालपानी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में भेजा जाएगा।
महापौर शंभू पासवान ने कहा कि वर्षो से इस समस्या को झेल रहे नगरवासियों को अब जल्द ही निजात मिलेगी। हम ऋषिकेश शहर को स्वच्छ बनाने व नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति कटिबद्ध है। इस दिशा में नगर निगम की पूरी टीम प्रयास में लगी है। जल्द ही लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनकर भी तैयार होने वाला है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रामगोपाल बिनवाल, एवं सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल मौजूद रहे
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 04
स्पष्ट एक्सप्रेस।
उत्तरकाशी, 11 मार्च 2026: उत्तरकाशी जनपद की पुलिस ने एक बार फिर आम जनता की अमानत को सुरक्षित उनके हाथों तक पहुँचाकर विश्वास कायम किया है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, एसपी कमलेश उपाध्याय ने ₹4 लाख की बाजार कीमत वाले 19 स्मार्टफोन्स को उनके असली मालिकों के सुपुर्द किया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
यह सफलता कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम को भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से मिली है। इस तकनीक के जरिए गुमशुदा फोन्स को ट्रैक कर बरामद किया गया।
इस अवसर पर एसपी कमलेश उपाध्याय ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा, "आजकल मोबाइल का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी हो रहा है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति से पुराना मोबाइल खरीदने से बचें। हमेशा अधिकृत दुकानों से ही फोन खरीदें और उसका बिल व IMEI नंबर संभालकर रखें।" उन्होंने बताया कि जिले के हर थाने और साइबर स्टेशन पर मोबाइल रिकवरी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैंथोला, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल और पुलिस की टेक्निकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।
बॉक्स सूचना (Side Box Information)
ऐसे करें गुम मोबाइल की शिकायत:
सबसे पहले नजदीकी थाने या पोर्टल पर e-FIR दर्ज करें।
भारत सरकार के पोर्टल www.ceir.gov.in पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करें।
शिकायत के लिए मोबाइल बिल, आईडी प्रूफ और पुलिस रिपोर्ट अनिवार्य है।
पोर्टल पर फोन जाता है और ट्रैकिंग आसान होती है।
____________________________________________________
खबर 05
ऋषिकेश, 11 मार्च 2026: फरवरी-मार्च का महीना आते ही बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाता है और विद्यार्थियों में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे समय में ऋषिकेश स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है, जिसकी पूरे उत्तराखंड में सराहना हो रही है।
विद्यालय द्वारा प्रत्येक बोर्ड परीक्षा से एक दिन पूर्व संध्या को ऑनलाइन क्लास का आयोजन किया जाता है, जिसमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण प्रश्नों और शंकाओं का समाधान करते हैं। इस एक घंटे की क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पहले मार्गदर्शन मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय भी नियमित रूप से इस ऑनलाइन सत्र में जुड़कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं वाणिज्य संकाय के अध्यापक नरेन्द्र खुराना ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव कम करना और उन्हें मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय के छात्र हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहे हैं।
इस उद्देश्य से परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी एवं सतीश चौहान ने बताया कि प्रधानाचार्य उमाकांत पंत के कुशल नेतृत्व बोर्ड परीक्षा में ये ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है।
____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 07
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 08
दो साल से शोपीस बनी हुई है हाई-मास्ट लाइट, अंधेरे में श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा, सीडीओ के निर्देशों को भी दिखाया जा रहा ठेंगा
____________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________


0 Comments