स्पष्ट एक्सप्रेस 03 फरवरी 2026

____________________________________________________
खबर01
_______
_____________________________________________
खबर02
____________________________________________________
खबर03
____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
खबर06
____________________________________________________
खबर07
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 02 फरवरी 2026 : देहरादून के मछली बाजार क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती की सरेआम गला रेतकर की गई जघन्य हत्या के मामले को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग को अत्यंत गंभीरता से लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
          अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया है कि मृतका द्वारा पूर्व में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते उक्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करती, तो आज एक मासूम युवती की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस की इस संवेदनहीनता पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को तलब किया जाएगा। उन्होंने मृतका के घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में राज्य महिला आयोग उनके साथ खड़ा है। आयोग अध्यक्ष ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले की स्वयं उनके द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मृतका व शोकाकुल परिवार को न्याय अवश्य मिले।
          ​देवभूमि में महिलाओं के विरुद्ध इस प्रकार के नृशंस अपराध स्वीकार्य नहीं हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और शिकायत के बाद भी कार्यवाही न करने पर चौकी के पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। कहा मामले की जांच त्वरित गति से कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
          अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधिकारी इस बात को पूरी गंभीरता से ले कि यदि किसी भी महिला या पीड़िता द्वारा कोई शिकायत दी जा रही है तो उस पर तत्काल और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों पर ढिलाई बरतने से ही अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। भविष्य में इस प्रकार के जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता और तत्परता लानी होगी। व​हीं आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाने के निर्देश दिए है।
          उन्होंने बताया कि ऐसे संवेदनशील मामलों को लेकर वो पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेंगी ताकि देवभूमि को दूषित करने वाले अपराधियों पर अंकुश लग सके।
____________________________________________________
खबर08
____________________________________________________
खबर08
____________________________________________________
खबर09
____________________________________________________
खबर10
____________________________________________________
खबर11

NHAI की चारधाम यात्रा तैयारियां जोरों पर

चारधाम यात्रा की प्रथम चट्टी सत्यनारायण मंदिर।
NHAI  के अंतर्गत रेलवे अंडर पास के समीप 10 दिन से टूटा हुआ फुटपाथ दुर्घटना को न्योता देता हुआ।
विकास की राह पर देश: NHAI  के अंतर्गत हाईवे पिछले साल भी ऐसा ही था और इस साल भी जस की तस है।
हर साल की तरह बंद पड़े नेपालीफार्म फ्लाईओवर के निकासी छिद्र।
नेपाली फार्म फ्लाईओवर की सड़क।
डिमर्केशन लगे साइन बोर्ड खस्ता हालत में।
____________________________________________________
खबर12
अस्पतालकोई घूमने नहीं आता यहां जो पार्किंग शुल्क लिया जाए!
____________________________________________________
____________________________________________________

Post a Comment

0 Comments