स्पष्ट एक्सप्रेस 30 दिसंबर 2025

____________________________________________________
____________________________________________________
खबर01
____________________________________________________
खबर02
____________________________________________________
खबर03

पुलिस ने जारी किए 28 दिसंबर को पत्थरबाजी की घटना में शामिल उपद्रवियों के फोटो/वीडियो

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 29 दिसंबर 2025: कोतवाली ऋषिकेश के अंतर्गत पुलिस ने उन उप्रदियों की तस्वीरें और विडियो जारी किए हैं जो 28 दिसंबर को पत्थरबाजी में शामिल थे।
          पुलिस के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में 28 दिसंबर को ऋषिकेश स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों पर उपद्रवियों द्वारा आमजन को उकसाकर पत्थरबाजी की घटना को अजांम दिया गया। पुलिस द्वारा ऐसे उकसाने उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके द्वारा पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। ऐसे उपद्रवी जिनका वन विभाग की भूमि से कोई लेना देना नहीं व उक्त घटना में उनके द्वारा शामिल होकर लोगों को उकसाने का काम किया।
          उन सभी को मौके पर ली गई फोटो, वीडियो तथा ड्रोन के माध्यम से ली गई कवरेज को देखकर चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस आशय से कुछ उपद्रवियों के फोटो, वीडियो प्रकाशित किए गए हैं। उक्त उपद्रवियों के सम्बंध में किसी को कोई जानकारी हो तो मो0 नम्बर 9411112815 पर तत्काल सूचना देकर पुलिस की सहायता करे। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
___________________________________________________
खबर04

मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 29 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री तरुण चकमा से कहा इस घटना पर वह व्यक्तिगत तौर पर दुखी है। इस स्थिति में परिवार के दुख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशों को कड़ी सजा दिलाएगी।
           उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है यहां देश-विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्ट पूर्ण है।
          सरकार ऐसे मामलों में शक्ति से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है।
          मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी। 
___________________________________________________
खबर05

बापूग्राम, शिवाजीनगर, 20बीघा, अमितग्राम के नागरिकों की क़ानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार कांग्रेस : गणेश गोदियाल

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 29 दिसम्बर 2025: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज अमित ग्राम व बीस बीघा क्षेत्र में अलग अलग सैकड़ों पीड़ित परिवारों के साथ बैठक कर उनको उनकी लड़ाई में हर स्तर मदद का आश्वासन दिया। बैठक से पूर्व क्षेत्रीय पार्षद सत्य कपरूवान व पार्षद सचबीर भंडारी ने पूरे मामले के बारे में जानकारी दी।
          प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह एक सरकार स्तर और क़ानूनी प्रक्रिया की लड़ाई परन्तु सरकार ने यहां पीड़ित परिवारों को उनके हाल पर छोड़ दिया परन्तु कांग्रेस मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई लड़ने के लिये हर स्तर पर तैयार है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर आम जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
          गोदियाल ने कहा कि सरकार अगर पीड़ित परिवारों की सच्ची हितैषी है तो विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाये और ऋषिकेश सहित प्रदेश के सभी वन भूमि पर वर्षों से क़ाबिज़ लोगों को भूमि का अधिकार दे हम वादा करते हैं कांग्रेस के सभी विधायक एक सहमति से समर्थन देंगे।
          कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के हर संघर्ष में खड़े हैं और किसी भी परिवार के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। पार्षद अभिनव मलिक व पार्षद सुरेन्द्र नेगी ने कहा कि आज क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। वर्षों से यहां रह रहे नागरिकों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। हमने कल वन मंत्री से भी मिले पर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला अब पीड़ित परिवारों की आवाज को कांग्रेस विधायक सदन में उठाये ताकि लोगों को राहत मिल सके। पीड़ित परिवारों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का समर्थन करने पर आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, राजपाल खरोला, मनोज गुसाईं, ललित मोहन मिश्रा, ऋषि सिंघल, प्रदीप जैन सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।___________________________________________________
खबर06

खेत में किया कुत्ते का शिकार गांव-गांव घूम रहा गुलदार

स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाल, 29 दिसम्बर 2025: छिद्दरवाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी में  रविवार देर शाम गुलदार की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी राकेश सिंह मेहर के खेत में गुलदार द्वारा मारे गए कुत्ते का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
          सोमवार  सुबह खेत स्वामी जब अपने खेतों में पहुंचे तो उन्होंने खेत में कुत्ते का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शैलेंद्र रागड़ को दी गई, जिन्होंने वन विभाग को अवगत कराया।
         यह इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं। इससे पहले चकजोगीवाला क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी पर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था, लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। इसके बाद गुलदार की गतिविधियां छिद्दरवाल क्षेत्र के आशा प्लाट में देखी गईं, जहां दोबारा पिंजरा लगाया गया, लेकिन गुलदार अब तक पकड़ से बाहर है।
शनिवार देर शाम छिद्दरवाल के आडवाणी प्लाट क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी का वीडियो भी सामने आया था। अब रविवार देर शाम गुलदार का जोगीवाला माफी पहुंचना यह दर्शाता है कि वह लगातार एक गांव से दूसरे गांव में घूम रहा है।
          लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
       बाबाग्राम प्रधान शैलेंद्र रागड़ ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने, गुलदार की सतत निगरानी और शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
____________________________________________________
खबर7

अपने कार्य में मशगूल कूड़ा उठाने वाला जिला पंचायत विभाग का शख्स

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 29 दिसम्बर 2025: जहां दुनिया जहान अपने अपने मुद्दों को लेकर जद्दोजहद में लगी है, जहां सिस्टम लापरवाही, उदासीनता से बस नौकरी बजा रहा है। वहीं जिला पंचायत कर्मी सदैव अपने जिम्मेदारी से आंखें बचाने की कोशिश ना करते हुए अपने कार्य में मशगूल रहता है। 
          ऐसा ही अपने कार्य के प्रति ईमानदार एक शख्स (नाम नहीं मालूम) हर दूसरे दिन जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे किनारे कूड़ा उठाते हुए दिखाई दिया जाता रहता है।
          इसी क्रम में उक्त व्यक्ति ने हाईवे किनारे ग्राम खैरी खुर्द के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ी श्यामपुर के ठीक सामने पड़े कूड़े के अंबार को उठाते हुए  ईमानदारी का परिचय देते हुए अपना दायित्व निभाया। 
____________________________________________________
खबर08

लापरवाह पशु कल्याण बोर्ड:

सड़कों - कालोनियों में भी घूम रहे निराश्रित गौवंश, टोल फ्री नंबर का पता नहीं 

____________________________________________________
खबर10
____________________________________________________
खबर11
_______
_____________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________
____________________________________________________

Post a Comment

0 Comments