____________________________________________________
खबर01
____________________________________________________
खबर02
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर05____________________________________________________
खबर06
____________________________________________________
खबर7
____________________________________________________
खबर08
तहसील व प्रगति विहार में सड़क पर खड़े अवैध पार्किंग ट्रकों के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 15 दिसंबर 2025: तहसील दिवस के अवसर पर पूर्व संयुक्त सचिव बार एसोसिएशन एडवो. नरेंद्र रांगड़ ने जिलाधिकारी को तहसील व प्रगति विहार सड़क पर खड़े अवैध पार्किंग ट्रकों के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
एडवो नरेंद्र रांगड़ ने बताया कि गौरा देवी चौक से तहसील जाने वाली सड़क एवं चौक से लगी अन्य सड़को पर 500 मीटर तक बड़े वाहन/ट्रक सड़क के दोनो ओर खड़े रहते हैं जिस कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। जबकि यहां पर विभिन्न न्यायालय कार्यालय, सब रजिस्ट्रार, दूर संचार विभाग, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, अग्नि शमन, गढ़वाल मण्डल विकास निगम, खाद्य पूर्ति, विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय, सिविलियन आदि हैं, जिस कारण यहां पर भारी आवागमन रहता है, इसके साथ ही स्थानीय कॉलोनी वासियों का भी आवागमन का एकमात्र रस्ता यही है।
इन ट्रकों की वजह से पूर्व में छः लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है, और हर समय दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। इसलिये तहसील सड़क व अन्य उक्त मार्गो से शीघ्र इन अवैध रूप से खड़े ट्रकों व सड़क पर पड़े बिल्डिंग मैटेरियल को हटाने हेतु उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। ताकि हमारे आमजन व अधिवक्तागणों को इस परेशानी से निजात मिल सके। विगत कुछ दिन पूर्व ही गौरा देवी चौक पर सड़क दुर्घटना में एक नौजवान युवक की मौत हो गई थी।
उन्होंने मांग की कि जनहित में गौरा देवी चौक से 500 मी. चारो ओर खड़े इन ट्रकों व सड़क पर रखे अवैध बिल्डिंग मैटेरियल को शीघ्र हटाने के आदेश जारी किए जाएं ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घट सके एंव जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके ____________________________________________________
खबर09


0 Comments