____________________________________________________
खबर01
____________________________________________________
खबर03
____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
खबर06
शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए पंचायत सदस्यों के चुनाव
ऋषिकेश : ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए प्रतीतनगर, जोगीवालामाफी और गढ़ीमयचक में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। तीनों ग्राम पंचायत में पंचायत सदस्यों के एक-एक रिक्त पद के लिए मतदान कराया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल बिष्ट ने बताया कि प्रतीतनगर में 66.42 और गढीमयचक में 64.69 प्रतिशत मतदान हुआ। गढीमयचक में 371 मतदाताओं में से 112 पुरुष व 128 महिलाओं ने वोट डाले, जबकि प्रतीतनगर में 679 मतदाताओं में से 219 पुरुषों व 232 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं, ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी में 201 में से 150 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गयी थी।
____________________________________________________

0 Comments