स्पष्ट एक्सप्रेस 05 जनवरी 2025

👉शहर हुआ बदरंग ,जंगल बने कंक्रीट का कुड़ेदान , फिर भी है प्रशासन अंजान    

( पूरी खबर पढ़ने के लिए उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें । )

______________________________________________
खबर1

बड़े कूड़ेदान रखने की व्यवस्था करे सरकार

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 04 जनवरी 2025: ग्रामीण क्षेत्र रायवाला से गुमानीवाला तक जगह जगह कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। इन जगहों पर सरकार को कूड़े के बड़े- बड़े कूड़ेदान रखने की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि लोग इन कूड़ेदान से बाहर कूड़ा ना फेंके।
          एनएचएआई और जिला पंचायत कूड़ेदान से ही कूड़े का उठान करे। लोगों को भी चाहिए इससे अलग कूड़ा ना फेंकें। कूड़ा फेंक रहे लोगों से पूछने पर उन्होंने बताया "क्या करें जब यहां आसपास कहीं कूड़ेदान ही नहीं है तो कूड़ा कहां फेंकें।
          रायवाला में हाईवे किनारे रेलवे स्टेशन के पास, नेपालीफार्म के पास, श्यामपुर फाटक के पास, गुमानीवाला फाटक के पास, गुमानीवाला रुसा फार्म फाटक के पास, तुलसी विहार के पास, आईडीपीएल कैनाल गेट के पास कूड़ेदान रखने की व्यवस्था करे सरकार। इसके इतर लोग कूड़ा ना डालें। यदि जगह जगह कूड़ेदान होंगे तो लोग भी कूड़ेदान से इतर कूड़ा नहीं फेंकेंगे, और जो फेंक रहा होगा तो अन्य लोग उसे ऐसा करने से टोकेंगे। तभी अपने क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ रखा जा सकता है, नाकि बैनर-पोस्टर लगाने से।
सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है स्वच्छ रखने की।
____________________________________________
खबर2

रायपुर महाविद्यालय में प्रोजेक्ट गौरव के तहत चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून (रायपुर), 04 जनवरी 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून के वाणिज्य संकाय में चल रहे प्रोजेक्ट गौरव के तहत 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन आमंत्रित वक्ता डॉ. अविनाश भटनागर ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) वी. पी. अग्रवाल के अनुरोध पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं जैसे-बीमा, आपातकालीन फंड, बचत और पूंजी निवेश, रिटायरमेंट के बाद की योजना आदि पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 
          उन्होंने लाभजनक पूंजी निवेश को सुरक्षित भविष्य और आर्थिक स्थिरता के लिए आवश्यक बताया। शेयर और म्यूचुअल फंड के बीच के अंतर को समझाते हुए उन्होंने सिप की खूबियों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।उन्होंने स्मॉल कैप, लार्ज कैप, मिड कैप, फ्लेक्सी कैप, गोल्ड बॉन्ड आदि पर महाविद्यालय के स्टाफ की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं को शेयर बाजार में पूंजी निवेश कैसे करें इसके बारे में बताया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट गौरव की महाविद्यालय इकाई की नोडल अधिकारी प्रो.ज्योति खरे द्वारा प्राचार्य का आभार जताया गया और प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
          कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. एस.सी. नौटियाल, प्रो. वशिष्ठ, प्रो. पूजा कुकरेती, प्रो. जीसी डंगवाल, डॉ. कविता काला, डॉ. डिंपल भट्ट, डॉ. अनिता चौहान, डॉ. सरिता तिवारी, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. रामचंद्र सिंह नेगी, डॉ. नैनवाल, डॉ. रेखा चमोली, डॉ. लीना रावत, डॉ. नीलम आर्या, ममता राजपूत आदि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व छात्र श्रीकांत शर्मा, भरत कोहली, मनप्रीत सप्पल का विशेष सहयोग रहा।
______________________________________________
खबर3

स्वयं सेवी छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 04 जनवरी 2025: हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना के पंचम दिवस पर स्वयंसेवी छात्रों ने प्रातकाल ध्यान लगाकर ओम का उच्चारण किया और उसके बाद अपने दैनिक कार्य से निपटकर जीजीआईसी, मायाकुंड, बंगाली बस्ती तक जागरूकता रैली निकाली। इसके उपरांत 10वीं के छात्रों को नमामि गंगे का प्रोजेक्ट दिखाया गया।
          बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवी छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया। नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने स्वयं से भी छात्राओं को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया।
          विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम रानी शर्मा जी ने छात्रों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी और सीमा कोटियल मैडम ने जल शोधन प्रणाली पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में प्रभारी ममता गुप्ता सीमा कोठियाल चंद्रपाल आदि रहे।
______________________________________________
खबर4

शिविरार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के कुप्रभावों से रूबरू कराया

स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 04 जनवरी 2025: श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज, मुनिकीरेती के शिविरार्थियों ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पंचम दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना, लक्ष्य गीत, संकल्प गीत गाए गए।
         शिविरार्थियों ने जन चेतना कार्यक्रम के तहत आज नशा मुक्ति अभियान के तहत शीशमझाड़ी क्षेत्र में दुर्गा मंदिर चौक, भैरव मंदिर चौक, चंद्रभागा, चंद्रेश्वर नगर, कैलाश गेट, जानकी सेतु इत्यादि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के कुप्रभावों से जनता को रूबरू कराया। साथ ही "जन जन का यही सन्देश,नशा मुक्त हो हमारा प्रदेश", "दो पल का नशा, जिंदगी भर की सजा," जैसे नारो के साथ जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया।
          बौद्धिक सत्र में रा.इ.का. ओड़ाडा के प्रधानाचार्य अनूप असवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे भी इसी विद्यालय के विद्यार्थी थे और अपने अध्यापन की शुरुवात भी इसी विद्यालय से की। मेहनत का फल बहुत मीठा होता है। कड़ी मेहनत से कार्य करने से सफलता अवश्य मिलता है। स्वयंसेवको को प्रतिस्पर्धा के इस युग में स्वयं को स्थापित करने के लिए अभी से जुट जाना चाहिए।
          इस अवसर पर मुनिकीरेती क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता राजीव गोड़ ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस शिविर में आप सभी जाति, धर्म से ऊपर उठकर मिलजुलकर साथ-साथ रहें। इस अवसर राजूलाल ने कहा कि एक स्वयंसेवी वही हैं जो सर्वप्रथम स्वयं में परिवर्तन लाता हैं और फिर समाज में परिवर्तन के लिए सदैव तत्पर रहता हो।
          इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजीतपाल रौथाण, कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र मोहन रौथाण, उत्तम नेगी, संदीप मोहन, अंबिकानाथ सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
______________________________________________
खबर5

जन जागरूकता व सहभागिता द्वारा होगा बच्चों का भविष्य उज्जवल : गोपाल दत्त भट्ट

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नरेंद्रनगर, 04 जनवरी 2025: नशे की लत के कारणों में शौकिया तौर पर दोस्ती की कसम देकर शुरुआत करना प्रमुख कारणों में से एक है हमें ऐसे दोस्तों को शुरू में ही करारा जवाब देना चाहिए। जिसे जिंदगी को नशे के गर्त से बचाया जा सके। यह विचार गोपाल दत्त भट्ट थाना अध्यक्ष नरेंद्र नगर ने छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
          बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल की निर्देशन में आज थाना नरेंद्रनगर  ने जन जागरूकता एवं जन सहभागिता अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में नशा और विभिन्न श्रेणी के अपराधों एवं उनके निवारण के आवश्यक उपायों पर कालेज छात्रों के बीच में परिचर्चा की। थाना अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि युवा भविष्य की राष्ट्रीय पूंजी है जिसको नसे के दुष्परिणामों से सुरक्षित रखना हमारा लक्ष्य है, उन्होंने देश में उपलब्ध सुविधाओं को आज से पहले की पीढ़ी की स्वस्थ मेधाशक्ति का परिणाम बताया। 
महिला उप -निरीक्षक कविता बड़थ्वाल ने छात्र-छात्राओं को सेक्सुअल एसॉल्ट, अवैध संबंधों तथा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया।उन्होंने विभिन्न अपराधों के निवारण के लिए यथासमय विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया। 
          थाना नरेंद्र नगर तथा महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों से नशा एवं विभिन्न अपराधों के संबंध में सवाल जवाब भी किए गए। इस कड़ी में थाना अध्यक्ष द्वारा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका को अच्छा उत्तर देने के लिए ₹100 का नगद पुरस्कार दिया गया। 
          इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ यूसी मैठाणी  ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा एंटी ड्रग्स सेल की ओर से थाना अध्यक्ष एवं महिला उप- निरीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 
          कार्यक्रम में एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट सदस्य डॉक्टर विक्रम सिंह बर्त्वाल ने एस एस के नोडल अधिकारी डॉ मनोज फोंन्दडी़, विशाल त्यागी एवं नरेंद्रनगर थाने से महिला कांस्टेबल बबीता, पवन कुमार, शुभम, होमगार्ड सोहन चंद व पीआरडी सरोजनी कैन्तुरा के अलावा कॉलेज छात्र छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आजकल कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं के बावजूद भी छात्र अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।
______________________________________________
खबर6

रात्रि में नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के किए चालान

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 04 जनवरी 2025: संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा रात्रि में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 84 वाहनों के चालान व पांच वाहन सीज किए गए।
          सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि अभियान के दौरान भार वाहनों में ओवरलोडिंग में 7, भार वाहनों में भरा माल, वाहन से बाहर निकला होना अभियोग में 4, बिना लाइसेंस वाहन संचालन में 19, बिना फिटनेस वाहन संचालन में 4, बिना इंश्योरेंस वाहन संचालन में 7, बिना परमिट वाहन संचालन में 4, बिना टैक्स के अभियोग में 14, वायु प्रदूषण करने वाले 4 वाहन, बिना हेलमेट के वाहन संचालन में 51 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि हरिपुरकलां क्षेत्र में कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टरों द्वारा ईंट ढुलान का कार्य किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। रात्रि में इंटरसेप्टर दल द्वारा औचक चेकिंग में ऐसे दो ट्रैक्टर पाए गए। दोनों ट्रैक्टरों का चालान कर उन्हें कार्यालय में सीज किया गया।
          चालान के माध्यम से वाहन स्वामी व वाहन चालक पर चार लाख दस हजार रूपये के अर्थदंड आरोपित किया गया। चेकिंग मुख्य रूप से ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, भनियावाला, रानीपोखरी क्षेत्र में की गई। प्रवर्तन टीम में मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), रिषु तिवाड़ी, प्रशिक्षु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अनिल कुमार, परिवहन कर अधिकारी, बारु मल परिवहन उप निरीक्षक, मेहताब परिवहन उप निरीक्षक, जेठू सिंह परिवहन उप निरीक्षक, विजेंद्र अवस्थी परिवहन सहायक निरीक्षक, परिवहन आरक्षी आदर्श, सुरेंद्र राणा परिवहन आरक्षी, परिवहन आरक्षी अमन, मंजीत मौजूद थे।
______________________________________________
खबर7

दुर्घटना को न्योता दे रहीं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, बेसुध है एनएचएआई 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 04 जनवरी 2025: दुर्घटना को न्योता दे रही हैं नेपाली फार्म फ्लाईओवर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें।
         फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटों से खैरी खुर्द की सर्विस लाइनों पर भी अंधेरा छाया रहता है, जिस कारण आवागमन में भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन एनएचएआई कर्मचारियों की उदासीनता के चलते बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें कभी भी दुर्घटना का सबक बन सकती हैं। ____________________________________

Post a Comment

0 Comments