Spasht Express 04 Dec 2024 (e-paper)


प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ की मांगों को सुना
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 03 दिसंबर 2024: प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार विमर्श किया।
          प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ की सभी मांगों को सुना जिसमें मुख्यतः रॉयल्टी के संदर्भ में, बड़े टेंडरों को छोटे करने के संदर्भ में, 5 करोड़ तक सिंगल बीट करने के संबंध में एवं स्थानीय ठेकेदारों को इन निविदाओं में प्रिविलेज देने के संदर्भ में और निर्माण सामग्री में जो विभाग द्वारा रेट तय किए गए हैं उसका भी पुनः सर्वे होना चाहिए आदि कई मांगों पर चर्चा की गई। इसके साथ साथ सचिव महोदया ने पुनः विभाग के सचिवों के साथ इस मामले में अलग से बैठक करने का निर्णय लिया। तत्पश्चात ठेकेदारों को अवगत कराया जाएगा। और सप्ताह बाद एक बार फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी। जिसमें यह स्पष्ट होगा कि ठेकेदारों की क्या क्या मांगे मानी हैं अथवा क्या क्या नहीं।



Post a Comment

0 Comments