स्पष्ट एक्सप्रेस।
ठाकुरनगर (पश्चिम बंगाल), 27 सितंबर 2026: छाबी सेवा फाउंडेशन की ओर से आज ठाकुरनगर, पश्चिम बंगाल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच और बचाव के प्रति जानकारी उपलब्ध कराना है।
फाउंडेशन से जुड़े रथिन राय ने बताया कि कैंसर जागरूकता को लेकर स्कूल-टू-स्कूल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कैंसर के कारणों, बचाव, प्रारंभिक जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान उत्तराखंड, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में स्कूल-टू-स्कूल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और समुदाय के लोगों को कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
छाबी सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचकर बच्चों और युवाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना है।
0 Comments