स्पष्ट एक्सप्रेस 07 सितंबर 2026

____________________________________________________

👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।

____________________________________________

खबर01
____________________________________________________
खबर02
____________________________________________________
खबर03
____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
खबर06

सुबह से रात तक खुलेआम हाईवे पर घूम रहे गौवंश, अखबारों और बयान बाजी तक सीमित है रेस्क्यू अभियान, शासन प्रशासन बेसुध, जिम्मेदार कौन?

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 06 सितंबर 2026: पशु कल्याण बोर्ड और नगर निगम का कहना है कि उनके द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है, जबकि सुबह, दिन में और अब रात में भी निराश्रित गौवंश हाईवे पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।  इससे प्रतीत होता है कि रेस्क्यू अभियान अखबारों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और बयान बाजी तक सीमित है। शासन प्रशासन बेसुध बैठा है। इन गोवंशों से होने वाली दुर्घटना का जिम्मेदार आख़िर किसे कौन होगा?
          खैरी खुर्द क्षेत्र में सड़क पर खुलेआम घूम रहे आवारा गोवंश राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े खतरे का कारण बने हुए हैं। रविवार देर शाम सड़क पर कई गोवंश वाहनों के बीच घूमते नजर आए। इस दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे कार, बाइक आदि वाहनों के बीच पशुओं के आ जाने से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
          मौके की तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि रात के समय सड़क पर पशुओं की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए कितनी खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है। कई वाहन पशुओं के बेहद करीब से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। यदि अचानक कोई पशु वाहन के सामने आ जाए तो चालक को संभलने का मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।
क्षेत्र में लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।     
          सवाल यह है कि किसी दिन इन पशुओं की वजह से बड़ा हादसा हो गया और किसी की जान चली गई तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 
          स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस तथा संबंधित सड़क प्राधिकरण से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।
____________________________________________________
खबर07

छिद्दरवाला में हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, 18 साल के अनिकेत की जिंदगी खत्म

स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 06 सितंबर 2026: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा छिद्दरवाला चौक से कुछ दूरी पर हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह  रायवाला पुलिस को छिद्दरवाला चौक से आगे सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, डंपर  ने स्कूटी को टक्कर मारी थी।
          हादसे में स्कूटी सवार अनिकेत गुसाईं पुत्र दीपक गुसाईं, निवासी कोटद्वार, उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा, जहां मृतक के परिजन भी मौजूद रहे।
          बताया गया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को लाल तप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर और स्कूटी को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने में खड़ा करा दिया है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
          मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
____________________________________________________
खबर08
____________________________________________________
खबर09
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर10
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर11
____________________________________________________
___________________________________________________
खबर12

सिस्टम की उदासीनता की भेंट चढ़ा नेपाली फार्म का सुलभ शौचालय, लटके हुए हैं ताले

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 25 अगस्त 2026: नेपाली फार्म क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय सिस्टम की उदासीनता का शिकार नजर आ रहा है। शौचालय के बाहर ताले लटके होने के कारण इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
          लंबे समय से क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की मांग उठती रही थी। शौचालय का निर्माण होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि नेपाली फार्म जैसे व्यस्त क्षेत्र में यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी, लेकिन ताले लगे होने से यह सुविधा महज दिखावा बनकर रह गई है। यहां तक कि शौचालय में जाने तक का मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। जो  MDDA की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली फार्म क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का बंद रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खोला जाए और इसकी साफ-सफाई एवं रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
          अब सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च कर सुविधा उपलब्ध कराई गई है, तो उसे आम जनता के उपयोग के लिए कब खोला जाएगा?
____________________________________________________
खबर13
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments