स्पष्ट एक्सप्रेस 06 सितंबर 2026

____________________________________________________

👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।

____________________________________________

खबर01
____________________________________________________
खबर02

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के योग गुरु डॉ कमल शर्मा योग रत्न अवार्ड से सम्मानित

स्पष्ट एक्सप्रेस।
लुधियाना, 05 सितंबर 2026: योग गुरु डॉ कमल शर्मा को योग शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने के लिए लुधियाना  Everest Yoga & PilatesInstitute एवं Indian Yoga Association - Punjab Chapter द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में Punjab Health & Wellness Glory Awards के अन्तर्गत योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
      इस कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। डॉ कमल शर्मा पिछले 29 वर्ष से योग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
____________________________________________________
खबर03
____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
खबर06
____________________________________________________
खबर07
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर08
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर09
____________________________________________________
___________________________________________________
खबर10

सिस्टम की उदासीनता की भेंट चढ़ा नेपाली फार्म का सुलभ शौचालय, लटके हुए हैं ताले

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 25 अगस्त 2026: नेपाली फार्म क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय सिस्टम की उदासीनता का शिकार नजर आ रहा है। शौचालय के बाहर ताले लटके होने के कारण इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
          लंबे समय से क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की मांग उठती रही थी। शौचालय का निर्माण होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि नेपाली फार्म जैसे व्यस्त क्षेत्र में यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी, लेकिन ताले लगे होने से यह सुविधा महज दिखावा बनकर रह गई है। यहां तक कि शौचालय में जाने तक का मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। जो  MDDA की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली फार्म क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का बंद रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खोला जाए और इसकी साफ-सफाई एवं रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
          अब सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च कर सुविधा उपलब्ध कराई गई है, तो उसे आम जनता के उपयोग के लिए कब खोला जाएगा?
____________________________________________________
खबर11
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments