👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।
खबर02
खबर03
____________________________________________________
खबर04
खैरी खुर्द में वन विभाग एवं WWF ने लगाई सोलर डबल सेंसर स्ट्रीट लाइट
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 30 सितंबर 2026: स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती शकुंतला बिष्ट के अनुरोध पर वन विभाग एवं WWF द्वारा खैरी खुर्द के ठाकुरपुर स्थित रेलवे पुल टनल के नीचे सोलर डबल सेंसर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। यह लाइट क्षेत्र में रात्रिकालीन आवागमन के दौरान रोशनी उपलब्ध कराने के साथ-साथ जंगली जानवरों से सुरक्षा में भी सहायक होगी।
खैरी खुर्द ठाकुरपुर वार्ड नं 2 निवासी ने बताया कि रेलवे अंडरपास के आसपास बिजली का पोल उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां विद्युत आधारित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। लंबे समय से पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण रात के समय इस मार्ग से आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही, आसपास वन क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवरों के आवागमन को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बनी रहती थी।
सोलर डबल सेंसर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद अब रात के समय अंडरपास के आसपास रोशनी उपलब्ध रहेगी। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जंगली जानवरों की मौजूदगी की स्थिति में भी क्षेत्र में दृश्यता बेहतर होने की उम्मीद है।
पांडे प्लांट निवासी सुनील खंडूड़ी ने समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के प्रयास तथा वन विभाग एवं WWF द्वारा की गई इस व्यवस्था का स्वागत किया है।
____________________________________________________
खबर05