खबर01
खबर02
________________________________________________________________________________________________________खबर03
सिस्टम की उदासीनता की भेंट चढ़ा नेपाली फार्म का सुलभ शौचालय, लटके हुए हैं ताले
स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 25 अगस्त 2026: नेपाली फार्म क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय सिस्टम की उदासीनता का शिकार नजर आ रहा है। शौचालय के बाहर ताले लटके होने के कारण इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
लंबे समय से क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की मांग उठती रही थी। शौचालय का निर्माण होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि नेपाली फार्म जैसे व्यस्त क्षेत्र में यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी, लेकिन ताले लगे होने से यह सुविधा महज दिखावा बनकर रह गई है। यहां तक कि शौचालय में जाने तक का मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। जो MDDA की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली फार्म क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का बंद रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खोला जाए और इसकी साफ-सफाई एवं रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अब सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च कर सुविधा उपलब्ध कराई गई है, तो उसे आम जनता के उपयोग के लिए कब खोला जाएगा?____________________________________________________
_________________________________________________


0 Comments