स्पष्ट एक्सप्रेस 01 सितंबर 2026

____________________________________________________

👉 नोट: फेसबुक पर "स्पष्ट एक्सप्रेस" लिखकर न्यूज़ देख सकते हैं। लाइक और शेयर भी करें।

____________________________________________

____________________________________________

____________________________________________________
खबर01
____________________________________________________
खबर02
____________________________________________________
खबर03
____________________________________________________
खबर04
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर05
____________________________________________________
खबर06
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर07
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर08
वाह मेरी सरकार!

 MDDA की उदासीनता और ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से नेपाली फार्म सर्विस लेन का तिराहा बना पार्किंग स्थल

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 31 अगस्त 2026: नेपाली फार्म स्थित सर्विस लेन के तिराहे पर इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग के चलते आवाजाही मुश्किल और जोखिम भरी होती जा रही है। आरोप है कि MDDA की उदासीनता और ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के कारण तिराहे का इस्तेमाल पार्किंग स्थल के रूप में होने लगा है।
          चुूंि  सर्विस लेन के तिराहे के सामने MDDA की उदासीनता के चलते पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
          तिराहे के एक ओर जहां ऑटो खड़े रहते हैं, वहीं दूसरी ओर दुपहिया वाहनों की पार्किंग लगातार बढ़ती जा रही है। इससे सर्विस लेन से तिराहे को पार करने वाले वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहा यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन यहां बेतरतीब खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।
          हालात ऐसे हैं कि सर्विस लेन का यह तिराहा अब यातायात व्यवस्था का हिस्सा कम और अनधिकृत पार्किंग स्थल अधिक नजर आने लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग और ट्रैफिक पुलिस किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों कर रहे हैं?
          स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और ट्रैफिक पुलिस से तिराहे पर खड़े वाहनों को हटाने, अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर09

सिस्टम की उदासीनता की भेंट चढ़ा नेपाली फार्म का सुलभ शौचालय, लटके हुए हैं ताले

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 25 अगस्त 2026: नेपाली फार्म क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय सिस्टम की उदासीनता का शिकार नजर आ रहा है। शौचालय के बाहर ताले लटके होने के कारण इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
          लंबे समय से क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की मांग उठती रही थी। शौचालय का निर्माण होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि नेपाली फार्म जैसे व्यस्त क्षेत्र में यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी, लेकिन ताले लगे होने से यह सुविधा महज दिखावा बनकर रह गई है। यहां तक कि शौचालय में जाने तक का मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। जो  MDDA की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली फार्म क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का बंद रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खोला जाए और इसकी साफ-सफाई एवं रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
          अब सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च कर सुविधा उपलब्ध कराई गई है, तो उसे आम जनता के उपयोग के लिए कब खोला जाएगा?
____________________________________________________
खबर10
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments