स्पष्ट एक्सप्रेस 04 जुलाई 2026

___________________________________________________
सुरकंडा माता मंदिर में संचालित रोपवे की अनियमितताओं के लिए लोगों की प्रतिक्रियाओं का लिंक क्लिक करें (फेसबुक पर):-
https://www.facebook.com/share/p/18sCBx1UaN/
_________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर01
___________________________________________________
खबर02
___________________________________________________
खबर03
___________________________________________________
खबर 04
___________________________________________________
खबर 05

गांधी पार्क में कठपुतली नाटक से गूंजा स्वच्छता का संदेश

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 03 जुलाई 2026: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा गांधी पार्क में स्वच्छता जागरूकता पर आधारित कठपुतली नाटक का आयोजन किया।                   कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, मॉर्निंग वॉकर्स तथा पर्यटकों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश ग्रहण किया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम, स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। देहरादून शहर में प्रतिदिन लगभग 400 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट उत्पन्न होता है। ऐसे में केवल नगर निगम के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी स्वच्छ शहर के निर्माण के लिए आवश्यक है।पाँच कठपुतली कलाकारों ने गीत, संगीत, हास्य और संवाद के माध्यम से गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान तथा Reduce, Reuse और Recycle के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया बल्कि स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छता से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।
          मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका श्रीमती प्रगति सडाना ने कहा कि स्वच्छता कोजन-आंदोलन बनाने के लिए केवल अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कठपुतली नाटक जैसी पारंपरिक लोक कला सामाजिक संदेशों को सरल, प्रभावी और मनोरंजक तरीके से लोगों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाए, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
          कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, आईबी सिंह, अवधेश शर्मा, मुकेश राणा, उमेश सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
          कार्यक्रम के सफल आयोजन में ओएनजीसी तेल भवन देहरादून, मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के स्वयंसेवकों एवं टीम सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने भविष्य में भी ओएनजीसी तेल भवन के सहयोग से ऐसे रचनात्मक जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
___________________________________________________
खबर 06
___________________________________________________
खबर 07
___________________________________________________
खबर 08
___________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments