स्पष्ट एक्सप्रेस 02 जुलाई 2026

___________________________________________________
सुरकंडा माता मंदिर में संचालित रोपवे की अनियमितताओं के लिए लोगों की प्रतिक्रियाओं का लिंक क्लिक करें (फेसबुक पर):-
https://www.facebook.com/share/p/18sCBx1UaN/
_________________________________________________
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर01

शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी इधर से उधर
विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव बने विनोद ढौंडियाल

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 01 जुलाई 2026: प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की तैनाती करते हुए विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं के. एस. रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा तथा अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ-साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून तथा रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। नेगी को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल तथा लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल में नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
          अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। इन नियुक्तियों से विभागीय समन्वय मजबूत होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।
-डॉ धन सिंह रावत,
विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।
___________________________________________________
खबर02

12 घण्टे के अन्दर चोरी की टबेरा कार सहित 3 गिरफ्तार

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 01 जुलाई 2026: कोतवाली रायवाला पुलिस ने टबेरा कार चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया।
         नुरुल हक पुत्र अब्दुल रोऊ खान निवासी लाइनपार मोतीचूर हरिपुरकला ने तहरीर दी कि 29 जून को घर के पास खड़ी टबेरा कार वहां पर खड़ी नही थी जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।तहरीर के आधार पर  30 जून को कोतवाली रायवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश व श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद व मुखबिरों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर 3 अभियुक्तों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
          इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक कविन्द्र राणा, कॉन्सटेबल अनित, विकास, अनुज राठी, अरविन्द कुमार मौजूद थे।
___________________________________________________
खबर03
___________________________________________________
खबर 04
___________________________________________________
खबर 05
___________________________________________________
खबर 05
___________________________________________________
खबर 06
___________________________________________________
खबर07
___________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments