स्पष्ट एक्सप्रेस 13 जून 2026

____________________________________________________
जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" का सहयोग करें :- 

👉विशेष :क्या भारी टोल टैक्स देने के बाद भी सुरक्षित है आम आदमी का सफर ?( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
    
___________________________________________________
खबर 01
_________________________________________________
खबर 02
___________________________________________________
खबर 03
___________________________________________________
खबर 04
___________________________________________________
खबर 05

उत्तराखंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का दिल्ली अस्पताल में निधन

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 12 जून 2026: उत्तराखंड निवासी जसपाल राणा ने आज सुबह दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
          प्रदेश के प्रसिद्ध निशानेबाज व कोच जसपाल राणा के निधन का दुःखद समाचार सुनकर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा गहरा शोक व्यक्त कर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की।
          इस दुखद मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार को बार बार पढ़कर भी दिल मानने को तैयार नहीं था कि जसपाल नहीं रहे। यह एक बूढ़े पिता, परिवार व देश प्रदेश के लोगों के लिए बहुत बड़ा धक्का है। उनके पिता व स्वयं जसपाल ने न जाने कितने तीरंदाजों को तीरंदाजी सिखाई और स्वयं भी भारत का नाम रोशन किया। उनका निधन हमारे प्रदेश को एक बहुत बड़ा झटका है। उनकी कमी हमेशा हमें सालती रहेगी।
          महासचिव रामलाल खंडूड़ी एवं केशव उनियाल ने कहा कि इतनी कम उम्र में जसपाल राणा इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अब हमारे नौनिहालों की जिम्मेदारी है कि वह जसपाल राणा के सपनों को चार चांद लगाकर अपने भारत व प्रदेश का नाम रोशन करे, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा ईश्वर से उनकी आत्म शांति की प्रार्थना करने के साथ ही उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
          केशव उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, पूरण सिंह लिंगवाल, सुरेश नेगी, प्रमोद मन्द्रवाल, मोहन रावत, चन्द्र किरण राणा, मनोज नौटियाल, सुरेन्द्र रावत, मोहन रावत, मोहन खत्री, मोहन थापा, मनोज नौटियाल, हरी सिंह मेहर, धर्मानन्द भट्ट, सुलोचना भट्ट, पुष्पलता सिलमाना, राधा तिवारी, यशोदा रावत, राधा तिवारी, राजेश्वरी नेगी, हरी सिंह मेहर, बीर सिंह रावत, विनोद असवाल, पुष्पा रावत, सावित्री पंवार,  सुशील विरमानी, सुशील चमोली, पुष्पा नेगी, दुर्गा ध्यानी, विवेक बलोदी, माहेश्वरी कंडारी, संगीता रावत, मोहन खत्री, विनोद असवाल, प्रभात डण्डरियाल, उमेश रावत, साबी नेगी, सुलोचना नोडियाल, देवेश्वरी गुसांई आदि मौजूद रहे।
___________________________________________________
___________________________________________________
खबर 06

बेली ब्रिज पर रेंग रहे वाहनों के चलते रॉन्ग साइड से गुजर रहे, वाहन, पुलिस बल की भारी कमी

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 12 जून 2026: बेली ब्रिज पर हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों की गति धीमी होने के कारण कई वाहन चालक जल्दबाजी में रॉन्ग साइड से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसा होने के कारण और श्यामपुर चौकी को सूचित करने के बावजूद पुलिस व्यवस्था नहीं की जाती। जो सीधे सीधे पुलिस बल की कमी को दर्शाता है। कई बार आमने-सामने से आने वाले वाहनों के बीच टकराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
          लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से पुल पर नियमित निगरानी तथा यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है।
___________________________________________________
खबर 07
___________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
____________________________________________________
_________________________________________________

Post a Comment

0 Comments