जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" का सहयोग करें :-
👉विशेष :क्या भारी टोल टैक्स देने के बाद भी सुरक्षित है आम आदमी का सफर ?( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
👉विशेष : आखिर कब जागेगी नेशनल हाईवे के अधिकरियो की अंतरात्मा ( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
____________________________________________________
___________________________________________________
खबर 01
खबर 04
___________________________________________________
खबर 05
ऋषिकेश, 06 जून 2026: ऋषिकेश की होनहार बेटी शताक्षी शर्मा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने शताक्षी शर्मा को पगड़ी पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शताक्षी की उपलब्धि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं तथा शताक्षी शर्मा की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शताक्षी शर्मा के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, संस्कार और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि शताक्षी ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शताक्षी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगी।
इस मौके पर शताक्षी शर्मा के पिता दिनेश कुमार शर्मा, माता श्रीमती लीला देवी शर्मा, बहन कुमारी दिव्यांशी शर्मा, भाई प्रणव, जितेंद्र पाल, कौशल बिजलवान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
___________________________________________________
खबर 06