जनहित का डेली ऑनलाइन/पाक्षिकअखबार "स्पष्ट एक्सप्रेस" के सहयोग से हेतु :-
👉विशेष : उत्तराखंड के सपूत पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जरनल भुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि सुमन
👉विशेष : आखिर कब जागेगी नेशनल हाईवे के अधिकरियो की अंतरात्मा ( पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर किल्क करें)
____________________________________________________
खबर 02
खबर 10
___________________________________________________
खबर 11
छिद्दरवाला निवासी शिव सिंह ने उठाए सवाल, बोले पात्रों को परेशान कर रहा विभाग, अपात्रों पर मेहरबानी क्यों?
छिद्दरवाला, 24 मई 2026: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्डों की छंटनी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छिद्दरवाला निवासी शिव सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिव सिंह का कहना है कि उनका राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आता है, लेकिन विभाग ने बिना किसी धरातल जांच और भौतिक सत्यापन के उनके राशन कार्ड को अपात्रता सूची में दर्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में भी छंटनी सूची में उनका नाम शामिल किया गया था। उस दौरान आपत्ति दर्ज कराने पर विभाग ने गलती मानते हुए सूची पर होल्ड लगाया था और जांच कराने की बात कही थी।
आरोप है कि इसके बावजूद अब दोबारा बिना किसी भौतिक सत्यापन के उनका राशन कार्ड फिर से छंटनी सूची में डाल दिया गया। इससे परिवार में नाराजगी है और विभागीय प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायत में शिव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग भी हैं जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं हो रही। वहीं पात्र परिवारों के नाम बार-बार सूची में डाले जा रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाए और पात्र-अपात्र की सही जांच सुनिश्चित कर जल्द समाधान किया जाए।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके।
___________________________________________________
खबर 12


0 Comments