____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 1
एम्स रायपुर व श्री सत्य साई ट्रस्ट की साझेदारी में स्वास्थ्य अनुसंधान
• एम्स रायपुर और श्री सत्य साई ट्रस्ट के बीच दूसरा एमओयू साइन
• हृदय रोग और जनस्वास्थ्य अनुसंधान पर विशेष फोकस।
• “गिफ्ट ऑफ लाइफ”
ऋषिकेश, 26 अप्रैल 2026: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर, छत्तीसगढ़ व श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के बीच संयुक्त अनुसंधान को लेकर दूसरा समझौता ज्ञापन (एमओयू ) हस्ताक्षर हुआ। इस दौरान दोनों संस्थानों ने भविष्य में चिकित्सा अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल रायवाला के जनसम्पर्क अधिकारी चित्रवीर क्षेत्री द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ व श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवम् शिक्षा ट्रस्ट के बीच बाल हृदय रोग व जनस्वास्थ्य अनुसंधान को लेकर समझौता हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह का शुभारम्भ एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल व ट्रस्ट के चेयरमेन सी श्रीनिवास ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में डॉ. अभिरुचि गल्होत्रा ने एम्स रायपुर की अनुसंधान गतिविधियों को रेखांकित करते हुए बताया कि यह साझेदारी विशेष रूप से हृदय रोग और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। श्री सत्य साई संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सहयोग साक्ष्य-आधारित चिकित्सा अनुसंधान को मजबूती देगा।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल व ट्रस्ट के चेयरमेन सी श्रीनिवास ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर एक दूसरे को आदान प्रदान किया। इस दौरान दोनों संस्थानों ने भविष्य में चिकित्सा अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा संचालित “गिफ्ट ऑफ लाइफ” कार्यक्रम के तहत काफी मरीजों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में जीवन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमेन सी श्रीनिवास ने कहा कि यह समझौता केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि “दिलों का मिलन” है। उन्होंने विकसित भारत के लिए मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने इस साझेदारी को “सही दिशा में उठाया गया कदम” बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता आने वाले समय में रोगों की रोकथाम, उनके कारणों की पहचान और बेहतर उपचार विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्नत रिसर्च सुविधाओं का मिलेगा लाभ:
श्री सत्य साईं संजीवनी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्थापित बायो-बैंक और होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक को इस साझेदारी का प्रमुख आधार माना जा रहा है। मध्य भारत के इस पहले होमोग्राफ्ट वाल्व बैंक में संग्रहित ऊतक और नमूनों का उपयोग जटिल रोगों के अध्ययन में किया जाएगा। अब तक 80,000 से अधिक सैंपल्स का संग्रह इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे भविष्य में सटीक और प्रभावी उपचार विकसित करने में मदद मिलेगी।
____________________________________________________
खबर 03मधुबन आश्रम पर अवैध कब्जे की कोशिश, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप
यूकेडी ने प्रेस वार्ता में प्रशासन से की सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
स्पष्टआआश्रम की पवित्रता और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं।
यूकेडी ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी स्थिति में मंदिरों और संतों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी। दल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रमुख मांगें:
आश्रम पर अवैध कब्जे के प्रयास को तुरंत रोका जाए
असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो
आश्रम परिसर और संतों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए
पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए
यूकेडी ने मीडिया से भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील की है, ताकि आश्रम की गरिमा सुरक्षित रखी जा सके और धर्मस्थल को कथित भूमाफियाओं से बचाया जा सके।
____________________________________________________
खबर 04अव्यवस्थाओं से पसरा पड़ा है ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र
ऋषिकेश, 26 अप्रैल 2026: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में नित्य की भांति क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक के समक्ष रखा। जबकि संपूर्ण ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का अम्बर लगा पड़ा है।
डॉ. अग्रवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्तालाप किया तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, दीपक नौटियाल, प्रज्ञा जोशी, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, रामेश्वर लाखेड़ा, शुभम लाखेड़ा, निवेदिता सरकार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कहा कि जनता की सेवा एवं उनकी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
जबकि, अव्यवस्थाओं से पसरा पड़ा है ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र। जनहित के अधूरे कार्यों की खबर अखबार से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाती है कैंप कार्यालय, बावजूद इसके शासन प्रशासन द्वारा नहीं लिया जाता संज्ञान। आंखें बंद किए मोहन शादी बैठे हैं स्थानीय विधायक।
____________________________________________________
खबर 05
खबर 06


0 Comments