____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 03
सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में किया सहभाग
स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम, संस्कृति व प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
ऋषिकेश, 25 अप्रैल 2026: ऋषिकेश में गंगा तट स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित भव्य गंगा आरती में अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए युवाओं से सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता बनाए रखने, प्रकृति संरक्षण और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया तथा गंगा स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
____________________________________________________
खबर 04
खबर 05
खबर 06
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________
खबर 10
सेलाकुई (देहरादून), 25 अप्रैल 2026: सेलाकुई स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में हीमोफिलिया बीमारी को लेकर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Novo Nordisk कंपनी के सहयोग से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आवृति बवेजा (एमडी, हीमोफिलिया) ने हीमोफिलिया विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हीमोफिलिया एक अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें शरीर में रक्त का थक्का (क्लॉट) सही तरीके से नहीं बन पाता, जिससे मामूली चोट लगने पर भी लंबे समय तक खून बह सकता है।
डॉ. बवेजा ने इस बीमारी के उपचार में उपलब्ध नई तकनीकों और क्लिनिकल रिसर्च के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक चिकित्सा में फैक्टर-8 तथा Turoctocog alfa जैसी विश्व स्तरीय दवाएं मरीजों के लिए काफी प्रभावी साबित हो रही हैं। उन्होंने समय पर जांच और नियमित उपचार को बेहद आवश्यक बताया।
इस सेमिनार में ईएसआई डिस्पेंसरी के डॉक्टर दीपक रावत, अरस्तु रोहिला, फार्मेसी अधिकारी योगेश सेमवाल, एएनएम अंजू, सहित कई मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हीमोफिलिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देना रहा।
____________________________________________________
खबर 11
खबर 12


0 Comments