____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 02
महापौर ने वार्ड नं. 34 में 22 लाख के सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
ऋषिकेश, 22 अप्रैल 2026: नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के वार्ड नंबर 34, मालवीय नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर शंभू पासवान ने सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस पूरी परियोजना पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत आएगी जिससे क्षेत्र की बुनियादी स्थिति में सुधार होगा।
इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड नंबर 34 में लंबे समय से सड़क और नाली की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने के साथ ही आवागमन भी आसान होगा।
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर 05
खबर 07
____________________________________________________
खबर 08
विश्व पृथ्वी दिवस व गांधीजी के नमक तोड़ो आंदोलन की 96वीं वर्षगांठ पर दून के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आजादी के योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित की व पर्यावरण संरक्षण के लिए लिया संकल्प
देहरादून, 22 अप्रैल 2026: विश्व पृथ्वी दिवस तथा गांधीजी के नमक तोड़ो आंदोलन की 96वीं वर्षगांठ पर खाराखेत में नून नदी पर स्थित स्मारक पर दून के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जहां आजादी के योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए वहां पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प भी लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मैती आंदोलन, संयुक्त नागरिक संगठन, महावीर सेवा समिति, पहाड़ी पैडलर ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यहां रेंज अधिकारी सुनेल पनेरु सहित वन विभाग की टीम के साथ पर्यावरण प्रेमियों तथा युवा पैडलर्स ने पौधारोपण में भाग लिया। यहां आयोजित संवाद में वक्ताओं ने कहा जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों का सामना करने के लिए आज प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक किया जाना जरूरी है। हमे घरों में या घर से बाहर प्लास्टिक या पॉलीथीन के बैग का प्रयोग बिल्कुल खत्म करना होगा, इसके रीसायकल और रीयूज को भी अपनाना होगा।
मौजूद वक्ताओं ने एयर कंडीशनर का कम से कम प्रयोग करने का भी आह्वान किया और बताया इससे कंक्रीट के बढ़ते जंगलों में वातावरण अधिक गर्म और प्रदूषित हो रहा है। कुछ लोगों की सुविधा के लिए आमजन के स्वास्थ्य को खतरा पहुंचना अन्याय है, अब दून में नई ऊंची हाई राइज बिल्डिंग्स की जगह ऊंचे वृक्षों की जरूरत है तभी विनाश से बच जा सकता है। वक्ताओं ने रायपुर स्टेडियम के बाहरी क्षेत्र में सूखे तथा कटे पेड़ों के श्मशान की जगह नया जंगल उगाने की मांग सरकार से की। वक्ताओं का विचार था की पेड़ पौधे लगाना भी जरूरी है लेकिन इनके पनपने की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली जानी जरूरी है, सरकारी पौधारोपण में लाखों पेड़ लगाए गए हैं परंतु सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही केवल एक तिहाई बच पाए हैं जो लापरवाही का नमूना है। वृद्ध नागरिकों का कहना था की मानव वन्यजीव संघर्ष के बुनियादी कारणों पर विचार कर वन्य जीव जंतुओं,पशु पक्षियों के प्राकृतिक आवासों को नष्ट होने से बचाने हेतु वनों के कटान पर पूर्ण रोक लगाई जानी जरूरी है। उत्तराखंड के वनों को आग से बचाना पहाड़ी क्षेत्र के स्थानीय निवासियों की भी वनविभाग के साथ पहली जिम्मेदारी है, इन्हें भी अग्निशमन यंत्रों किट आदि वन कर्मियों की भांति दिए जाने चाहिए।
कार्यक्रम का समापन खाराखेत नून नदी से भरकर लाए जल कलश को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लाकर अर्पित किया गया। यहां नमक तोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
____________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________
खबर 10
जोखिम भरा मार्ग: श्यामपुर अंतर्गत भट्टा कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर स्वेला नाले से सटे अंधेरे मार्ग से घर जाते बच्चे।
जल्द लिया जाएगा संज्ञान - सुरेंद्र श्रीकोटी एई सिंचाई विभाग।
____________________________________________________
खबर 11
खबर 12
ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर गोवंश से परेशान ग्रामवासी, पशु कल्याण बोर्ड के झूठे वादे
आसरे की तलाश में कॉलोनी में घूम रहे बेघर गौवंश !
ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे बेघर गौवंश
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 13
____________________________________________________
खबर 16
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 17


0 Comments