____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर 04
____________________________________________________
खबर 05
खबर 07
____________________________________________________
खबर 08
जोखिम भरा मार्ग: श्यामपुर अंतर्गत भट्टा कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर स्वेला नाले से सटे अंधेरे मार्ग से घर जाते बच्चे।
जल्द लिया जाएगा संज्ञान - सुरेंद्र श्रीकोटी एई सिंचाई विभाग।
____________________________________________________
खबर 09
खबर 10
ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर गोवंश से परेशान ग्रामवासी, पशु कल्याण बोर्ड के झूठे वादे
आसरे की तलाश में कॉलोनी में घूम रहे बेघर गौवंश !
ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे बेघर गौवंश
खबर 11
2- राज्य मंत्री विनोद सुयाल व जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण रहे मौजूद।
3- विश्व के लिए आध्यात्म का प्रकाश पुंज बनेगा हिंडोला खाल का रिट्रीट सेंटर-बीके ऊषा दीदी।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून। 20 अप्रैल 2026: विकासखंड नरेंद्रनगर के हिंडोला खाल में दादी प्रकाशमणि रिट्रीट सेंटर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम विधिवत संपन्न हो गया है।
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचकर विश्व भर में बाबा भोलेनाथ की महिमा का प्रचार प्रसार फैला रहे ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस पुनीत कार्य के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कर संस्थान के सफलता के लिए अपनी और प्रदेश सरकार की ओर से मंगलमय कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर क्षेत्र विश्व भर में एडवेंचर टूरिज्म, वैलनेस टूरिज्म और योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है, आने वाले समय में ब्रह्मा कुमारीज का यह स्थान विश्व के लोगों के लिए सबसे प्रभावशाली और आकर्षण का केंद्र बनेगा।
राज्य मंत्री विनोद सुयाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने क्षेत्र में अध्यात्म का भव्य व दिव्य सेंटर की स्थापना के लिए जहां ब्रह्मा कुमारीज का आभार जताया, वहीं इस केंद्र को मानव जीवन के उत्थान व कल्याण के लिए बेहद उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माउंट आबू राजस्थान से पधारी ब्रह्माकुमारी उषा ने कहा कि परमात्मा शिव ने ज्ञान की गंगोत्री और योग की यमुनोत्री पूरे संसार में उत्तराखंड से बहाई है, कहा कि दुनिया को सुख-शांति की पुनः स्थापना के लिए परमात्मा शिव ने ब्रह्माकुमारी बहनों को माध्यम बनाया है।
कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय संयोजक ब्रह्माकुमारीज ब्रह्मा कुमार मेहरचंद ने कहा कि नरेंद्र नगर हिंडोला खाल में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा बनाया जा रहा मेडिटेशन सेंटर में चरित्र निर्माण, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और योग एवं ध्यान के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे साथ ही 55 फीट ऊंचा द्वादश ज्योर्तिलिंगम संग्रहालय की स्थापना होगी, जो कि देश-विदेश के लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल टीका लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महंत योगी श्रद्धा नाथ जी, बीके प्रेम बहन जी राधेश्याम गर्ग, पुनीत मेहता ने आध्यात्म का ज्ञान देकर उपस्थित जनसमूह को भक्ति के रंग में रंग दिया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यों में सदस्य पुष्पा रावत, हुकम सिंह भंडारी, शीशपाल सिंह सजवाण, सुनील प्रसाद जुयाल, ज्योति सिंह असवाल, शीशपाल राणा के अलावा पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी, सुरेंद्र सिंह कंडारी, उत्तम सिंह रावत, ममता रयाल सहित कार्यक्रम में भारी भीड़ मौजूद थी।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 12
____________________________________________________
खबर 15
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 16


0 Comments