____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
खबर 05
रायवाला, 11 अप्रैल 2026: होम्योपैथी के जनक डॉ. फ़्रेडरिक सैमुएल हनेमैन के जन्म दिवस पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रायवाला में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों स्वास्थ्य लाभ उठाया।
शुक्रवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ डॉ. हनेमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल परिसर में कुल 15 औषधीय पौधे भी लगाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विनय कुड़ियाल ने कहा कि डॉ. हनेमैन ने मानव समाज को दुःख रहित प्रभावकारी चिकित्सा प्रणाली दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस मौके पर आयोजित शिविर में कुल 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा प्रदान की गई। शिविर में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. कुड़ियाल ने कहा कि होम्योपैथी ट्रीटमेंट के साथ साथ योगाभ्यास करने के बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने लोगों से हॉस्पिटल में संचालित निशुल्क योग सत्रों में शामिल होकर लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर फार्मासिस्ट अरुण भट्ट, योग अनुदेशक भगतराम कपरूवान, नीना सजवाण, अनिता भट्ट, सुमन देवी, लक्ष्मी नौटियाल, ममता प्रधान, विकल सजवाण, नीलम असवाल आदि उपस्थित रहे।
____________________________________________________
खबर 06
गांधी पार्क में सूखे नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान, समाज और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग
देहरादून, 11 अप्रैल 2026: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शनिवार को प्रातः 11:30 बजे लगातार बढ़ते सूखे नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान के तहत गांधी पार्क में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में मातृशक्ति, वरिष्ठजन और युवाशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी तथा सुलोचना भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में हर गली-कूचे से लेकर शिक्षण संस्थानों और शहरों के आसपास बढ़ते नशे के कारण युवक-युवतियां और परिवार बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज और शासन-प्रशासन को इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त अभियान चलाना होगा, ताकि हमारा प्रदेश “उड़ता पंजाब” जैसी स्थिति का सामना न करे।
सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन मेहन्दीरत्ता, केशव उनियाल तथा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और गृह विभाग को मिलकर एक विशेष टास्कफोर्स का गठन करना चाहिए, जो STF और NIA की तर्ज पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने सुझाव दिया कि गली-कूचों, पुलों और नदियों के किनारों पर लगातार दबिश देकर नशे के नेटवर्क को समाप्त किया जाए तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।
राधा तिवारी, अरुणा थपलियाल और गीता नेगी ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए और पारिवारिक संबंधों को मजबूत रखना चाहिए, ताकि बच्चे गलत संगत में न पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को डिस्पेंसरी की संख्या बढ़ाने के बजाय शराब की दुकानों को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए और प्रशासन को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाते हुए कड़े नियम लागू करने चाहिए।
इस जनजागरूकता अभियान में केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, पृथ्वी सिंह नेगी, जगमोहन मेहन्दीरत्ता, राजेन्द्र बहुगुणा, प्रेम सिंह नेगी, प्रदीप डबराल, अनिल ओबराय, युद्धवीर सिंह चौहान, गणेश डंगवाल, ललित जोशी, हरी सिंह, मनोज नौटियाल, हरी सिंह मेहर, प्रदीप कुकरेती, धर्मानंद भट्ट, चन्द्रकिरण राणा, विजय बलूनी, रघुवीर सिंह तोमर, मोहन खत्री, दिनेश बिष्ट, महिमा कुकरेती, लोक बहादुर थापा, सतेन्द्र नौगांई, सुशील चमोली, पींकेश रावत, विवेक बालोदी, नरेन्द्र नौटियाल, विरेन्द्र सिंह रावत, पुष्पलता सिलमाणा, सुलोचना भट्ट, अरुणा थपलियाल, राधा तिवारी, गीता नेगी, साबी नेगी, यशोदा ममगांई, सरोज कण्डवाल, रंजना पडियार, रेवती बिष्ट, मीरा गुसांई, सुमति पडियार, राजेश्वरी रावत व शांति कैन्तुरा सहित अनेक लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
____________________________________________________
खबर 07
गंगाड़ में बहुउद्देशीय शिविर से जनता को मिला योजनाओं का लाभ, पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचा प्रशासन
उत्तरकाशी, 11 अप्रैल 2026: जनपद के सुदूरवर्ती विकासखण्ड मोरी की ग्राम पंचायत गंगाड़ में शनिवार को प्रशासन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अगुवाई में सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से पहाड़ के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों को स्वास्थ्य, राजस्व और समाज कल्याण जैसी दर्जनों सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई।
शिविर में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली लाइनों की जर्जर स्थिति और ओसला-गंगाड मार्ग के भूमि अधिग्रहण मुआवजे में देरी का मुद्दा उठाया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सौड से पूर्ति तक विद्युत लाइन की मरम्मत एक माह में शुरू की जाए। साथ ही, उन्होंने 25 से 27 अप्रैल तक विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन बांटने के निर्देश दिए।
स्कूलों में शिक्षकों की कमी और ओसला में शिक्षक की अनुपस्थिति की शिकायतों को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र में कैंप करने और दोषी शिक्षकों पर पुष्टि होने पर तत्काल स्थानांतरण की कार्यवाही के निर्देश दिए।
नेटवर्क की समस्या के कारण आधार कार्ड बनवाने में हो रही असुविधा को देखते हुए डीएम ने 12 से 24 अप्रैल तक सांकरी में विशेष आधार शिविर लगाने की घोषणा की। विधायक ने बीएसएनएल टावर को जल्द सक्रिय करने के भी निर्देश दिया। शिविर में कृषि व उद्यान: 81 किसानों को उपकरण व सेवाओं का लाभ।
स्वास्थ्य: होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 133 मरीजों का निशुल्क उपचार।
राजस्व व विकास: 15 बीपीएल व अन्य प्रमाण पत्र जारी, 25 पंचायतीराज आवेदन प्राप्त।
समाज कल्याण: 40 लोगों को पेंशन योजनाओं की जानकारी व सहायता।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, एसडीएम मुकेश चंद रमोला सहित तमाम विभागीय अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि "अंतिम व्यक्ति तक योजना" पहुंचाने का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
____________________________________________________
खबर 08
हाईवे पर हर 100 मीटर पर बैठे हैं निराश्रित गौवंश, कालोनियों में भी बन रहे परेशानी का सबब बेसुध पशु कल्याण बोर्ड
खैरी खुर्द, 09 अप्रैल 2026: ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में एक सवाल बार बार उठ रहा है। क्या हमारा धर्म और राष्ट्र केवल नारों और किताबों तक सीमित रह गया है? यदि हम सच में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं तो क्या वह हमारे संस्कारों और व्यवहार में दिखाई देता है?
हाईवे और मुख्य सड़कों पर निराश्रित गोवंश खुले आम घूमते दिखाई देते हैं। यह स्थिति कई बार दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
विडंबना यह है कि गौमाता को पूजनीय मानने वाला समाज उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है।
हाईवे पर हर 100 मीटर की दूरी पर निराश्रित गौवंश बैठे रहते हैं। जो दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। जबकि पशु कल्याण बोर्ड बेसुध बना बैठा है।
अगर हम सनातन परंपरा में गौमाता का स्थान देखें, तो उन्हें पूजनीय माना गया है, लेकिन आज की स्थिति में वही गौमाता सड़कों पर कचरा खाती, दुर्घटनाओं का शिकार होती और ट्रैफिक के बीच भटकती नजर आती। यह कहीं ना कहीं हमारी सामूहिक विफलता को दिखाता है।
दूध देना बंद होने पर कई लोग गौवंश को सड़क पर छोड़ देते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। गौमाता की हालत दयनीय होती जा रही हैं। आस्था और वास्तविकता के बीच विरोधाभास दिख रहा है।
सवाल यह है कि क्या सिर्फ "गौ माता की जय" बोलने या निराश्रित गौवंशों को फल-फ्रूट खिलाते हुए फोटो खिंचवाने से ही कर्तव्य पूरा हो जाता है?
यह मुद्दा किसी धर्म का मजाक बनाने से ज्यादा, हमारी जिम्मेदारी का आईना है।
जब तक हम आस्था को व्यवहार में नहीं लाएंगे, तब तक गौमाताएं सड़कों पर विचरण करती नजर आती रहेंगी।
__________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________
खबर 12
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________


0 Comments