स्पष्ट एक्सप्रेस 22 मार्च 2026

____________________________________________________
खबर 01
____________________________________________________
खबर 02 
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर 04
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 05
____________________________________________________
खबर 06

NHAI अंतर्गत नेपाली फार्म फ्लाईओवर अंधेरे के साए में 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपालीफार्म, 21 मार्च 2026: रविवार 08 मार्च को मोतीचूर फ्लाईओवर पर अंधेरे के कारण हुई दुर्घटना के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सबक नहीं ले रहा है। नेपाली फार्म फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइट के साथ साथ 2 हाईमास्ट लाइट भी ज्यादा समय बंद रहती हैं।
          ताज्जुब की बात है कि स्थानीय अखबार द्वारा खबर के माध्यम से सूचित करने के बावजूद भी NHAI के संबंधित अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे। 
          NHAI के डीजीएम सौरभ सिंह फोन तक नहीं उठाते। हादसों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। 
          कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। रात होते ही फ्लाईओवर पर अंधेरा छा जाता है, जिससे न केवल वाहन चालकों बल्कि राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। हादसों के बाद भी सिस्टम नींद से नहीं जाग रहा और शासन प्रशासन बेसुध बना हुआ है।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 07
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 09

"अस्पतालों/मेडिकल स्टोरों के आसपास कूड़े के ढेर" खबर का लिया संज्ञान, किया निस्तारण 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
डोईवाला, 20 मार्च 2026: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अस्पतालों/मेडिकल स्टोरों के आसपास फैले कूड़े के ढेर से संबंधित ऑनलाइन खबर का संबंधित विभाग ने संज्ञान लेकर कूड़े का निस्तारण करने का जिम्मा उठाया है।
अस्पताल के आसपास इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। विभिन्न प्रकार की मीडिया द्वारा स्वच्छता से संबंधित खबरों को प्रमुखता से ऑनलाइन चलने व प्रकाशित कर व्हाट्सएप पर सेंड कर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित करने पर सफाई अभियान चलाया और कूड़े का निस्तारण किया। 
____________________________________________________
खबर 10

बेसुध सरकार के नाकारे विभाग

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: बेसुध सरकार के नाकारे विभाग अपने कार्यों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
          सरकार की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनहित के आवश्यकताओं को दरकिनार कर सरकार द्वारा किए जा रहे एकतरफा कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत माने जा रहे हैं। 
निरंकुश सरकार: ऐसी सरकार जो बिना किसी रोक-टोक, कानून या जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में ना रखते हुए मनमर्जी से शासन करती है।
          ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी के सामने हाईमास्ट लाइट से उजागर हुआ है जो 2 साल से शोपीस बनी हुई है और उच्चाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही है।
____________________________________________________
खबर 11
____________________________________________________
खबर 12
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे। 
          ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की  व्यवस्थाओं का जायजा लेता है। 
          एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला। 
____________________________________________________
खबर 13

पहले  लगे  थे  तो  क्यों  लगे थे? अब नहीं लगे तो क्यों नहीं लगे?

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 16 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित ग्रामीण क्षेत्र में बीते साल कदम कदम पर रात में सुरक्षा की दृष्टि से उक्त डेलीनेटर लगाए गए थे। जिससे अंधेरे में मार्ग का पता चल सके और दुर्घटना से बचा जा सके। जो अब एक भी नहीं लगाए गए हैं।
          अब हाईवे पर डेलीनेटर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। तो क्या अब हाईवे पर वाहन नहीं दौड़ रहे? पिछले साल बजट को ठिकाने लगाने के लिए कदम कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे।
          इससे सवाल ये भी उठता है कि विभाग को लगता है कि यातो रात में वाहन नहीं चलते, या अब दुर्घटनाएं ही नहीं होती। 
____________________________________________________
खबर 14
____________________________________________________
खबर 15
____________________________________________________

_______
_____________________________________________

Post a Comment

0 Comments