____________________________________________________
खबर 02
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर 04
____________________________________________________
खबर 05
मंत्रिमंडल विस्तार केवल राजनीतिक हित साधने का प्रयास : राकेश राणा
टिहरी गढ़वाल, 20 मार्च 2026: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास बताया है।
राणा ने कहा कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने साढ़े चार वर्षों तक अधूरे मंत्रिमंडल के साथ कार्य किया और अब, जब विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक हैं, तब अचानक मंत्रिमंडल विस्तार करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कदम विकास के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
राणा ने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल में शामिल कई नेता पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता लगातार कांग्रेस की आलोचना करते हैं, वही आज सत्ता में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी को अपने ही समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के अनेक वरिष्ठ विधायक और कार्यकर्ता लंबे समय से मंत्रिमंडल में स्थान की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
राणा ने प्रदेश सरकार पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक समस्याएं लगातार बढ़ी हैं। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, महिलाएं आर्थिक बोझ से जूझ रही हैं और बुजुर्ग अपनी पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने आम जनता को बार-बार लाइनों में खड़ा होने पर मजबूर किया है—चाहे वह नोटबंदी का समय रहा हो, कोरोना काल हो या आज रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था।
अंत में राणा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि साढ़े चार वर्षों में जो विकास कार्य नहीं हो पाए, क्या वे अब कुछ महीनों में पूरे हो जाएंगे?
____________________________________________________
खबर 06
नरेंद्रनगर में पॉलिटेक्निक गेट के सामने टेंपो ट्रैवल--ब्रेजा कार की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के चालक घायल
नरेंद्रनगर, 20 मार्च 2026: नरेंद्रनगर थाने के सीमा अंतर्गत पलासडा चेक पोस्ट के निकट राजकीय पॉलिटेक्निक गेट के सामने टेंपो ट्रेवल और ब्रेजा कार की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से नरेंद्र नगर के श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।टेंपो ट्रैवलर चालक अरुण शर्मा पुत्र टेक चंद्र शर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी एकता बिहार रामपुर उत्तर प्रदेश वाहन संख्या यू पी 21एफटी9630 तथा ब्रेजा कार चालक कैनाल रोड थाना रायपुर देहरादून निवासी आशीष शर्मा पुत्र जीवन शर्मा उम्र 32 वर्ष शामिल थे कर नंबरएच आर 26बीआर7955 है पलासडा चौकी प्रभारी सत्येंद्र नेगी,कांस्टेबल रमेश द्वारा घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के समय टेंपो ट्रैवल्स जो कि ऋषिकेश से ऊपर तथा ब्रेजा कार ऋषिकेश को जा रही थी।
____________________________________________________
खबर 07
यूकॉस्ट द्वारा विश्व जल दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून, 20 मार्च 2026: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा एसआईएमएस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन एसआईएमएस संस्थान के परिसर में इस वर्ष की थीम "वाटर एंड जेंडर" विषय पर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय उपजिला चिकित्सालय प्रेम नगर के सीएमएस डॉ परमार्थ जोशी ने इस अवसर पर पानी को बचाने में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईएमएस संस्थान के अध्यक्ष श्री तुषार सिंघल ने की।
तकनीकी सत्र का प्रथम व्याख्यान भारतीय वन्यजीव संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संगीता एंगोम ने "जल संसाधन एवं भारतीय वन्यजीवों का संरक्षण" विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया । उन्होंने अपने व्याख्यान में हिमालयी राज्यों में पाए जाने वाले प्राकृतिक जल संसाधनों और उन पर आश्रित वन्यजीवों के संरक्षण पर बल दिया।
तकनीकी सत्र का द्वितीय व्याख्यान यूकॉस्ट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मंजू सुंदरियाल ने "उत्तराखंड राज्य में जल संसाधनों के संरक्षण में मातृ
शक्ति का योगदान" विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने उत्तराखंड की परंपरागत जल संस्कृति के विषय में बताया।
तकनीकी सत्र का तृतीय व्याख्यान यूकॉस्ट के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ भवतोष शर्मा ने "जल संसाधनों के प्रबंधन एवं संरक्षण में परंपरागत भारतीय ज्ञान विज्ञान की भूमिका एवं वर्तमान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग" विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य डॉ ज्योति पंत ने "जल की गुणवत्ता एवं मानव स्वास्थ्य" विषय पर बोलते हुए सभी से जल का संरक्षण करने, जल प्रदूषित न करने एवं शुद्ध जल का सेवन करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व जल दिवस की इस वर्ष की थीम "वाटर एंड जेंडर" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं इन तीनों प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विशेषज्ञों अतिथियों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा संस्थान की परिसर में अर्जुन, हरड़, रीठा आदि के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्य डॉ ज्योति पंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित 160 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में आरती चौहान, गीतांजलि धनिक, पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉ माइल बनन, प्रेम नगर उप जिला चिकित्सालय के श्री संदीप भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
____________________________________________________
खबर 08
चकजोगीवाला में फिर दिखा गुलदार, दहशत का माहौल
छिद्दरवाला, 20 मार्च 2026: चकजोगीवाला क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। बड़कोट रेंज से सटे इस इलाके में बुधवार देर रात गुलदार देखे जाने की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान मेहर सिंह असवाल के खेतों में गुलदार घुस आया था। इसी दौरान खेत में मौजूद निराश्रित पशु के शोर की आवाज सुनकर पास ही रहने वाले लक्की असवाल छत पर चढ़ गए और जोर-जोर से शोर मचाया। शोर सुनते ही गुलदार घबरा गया और शिकार को छोड़कर खेत से भाग निकला। यह पूरी घटना वीडियो में भी कैद हुई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में गुलदार ने ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल के घर के आंगन से एक कुत्ते को उठा लिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
चकजोगीवाला ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों के चलते बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
____________________________________________________
खबर 09
डोईवाला, 20 मार्च 2026: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिमालयन अस्पताल के आसपास इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है। अस्पताल परिसर के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों के आसपास कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आ रही है। कई बार एक-दो दिन तक कूड़ा नहीं उठता, जिससे कचरा जमा होकर पहाड़ बन जाता है। वहीं जब सफाई कर्मी पहुंचते भी हैं, तो कूड़ा पूरी तरह नहीं उठाया जाता और सड़क किनारे व दुकानों के पास बिखरा रह जाता है।क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा आसपास के खाली प्लॉटों में खुलेआम कचरा फेंका जा रहा है। इन स्थानों पर अब कूड़े के बड़े ढेर जमा हो चुके हैं, जो धीरे-धीरे पूरे इलाके को गंदगी में तब्दील कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नगरपालिका इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही।यह स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि मामला एक बड़े अस्पताल क्षेत्र से जुड़ा है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और उनके परिजन आते-जाते हैं। गंदगी और कूड़े के बीच रहना उनके स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।
मेडिकल स्टोरों के बाहर पड़ा कूड़ा आवारा पशुओं द्वारा इधर-उधर फैलाया जा रहा है, जिससे समस्या और विकराल होती जा रही है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी तेज हो गई है।क्षेत्रवासियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा उठाने की व्यवस्था को नियमित किया जाए। खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाये,अस्पताल क्षेत्र में साफ-सफाई की निगरानी बढ़ाई जाए।
____________________________________________________
खबर 10
____________________________________________________
खबर 11
____________________________________________________
खबर 12
____________________________________________________
खबर 13
निरंकुश सरकार का निरंकुश शासन
श्यामपुर, 18 मार्च 2026: निरंकुश राजा का निरंकुश शासन जनता के अधिकारों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनहित के आवश्यकताओं को दरकिनार कर सरकार द्वारा किए जा रहे एकतरफा कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत माने जा रहे हैं। प्रजा की आवाज दबने से विरोध के स्वर भी तेज होते जा रहे हैं, जिससे शासन और जनता के बीच दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है।
निरंकुश सरकार: ऐसी सरकार जो बिना किसी रोक-टोक, कानून या जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में ना रखते हुए मनमर्जी से शासन करती है। जो जनहित
निरंकुश शासन: ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें जनता के अधिकार सीमित होते हैं और सारी शक्ति एक व्यक्ति के हाथ में होती है।
जब सरकार पूरी तरह से मनमाने ढंग से कार्य करती है और जनता की राय या जरूरतों की अनदेखी करती है, तो उसे “निरंकुश शासन” कहा जाता है।
ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी के सामने हाईमास्ट लाइट से उजागर हुआ है जो 2 साल से शोपीस बनी हुई है और उच्चाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही है।
____________________________________________________
खबर 14
खबर 15
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 16
पहले लगे थे तो क्यों लगे थे? अब नहीं लगे तो क्यों नहीं लगे?
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 16 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित ग्रामीण क्षेत्र में बीते साल कदम कदम पर रात में सुरक्षा की दृष्टि से उक्त डेलीनेटर लगाए गए थे। जिससे अंधेरे में मार्ग का पता चल सके और दुर्घटना से बचा जा सके। जो अब एक भी नहीं लगाए गए हैं। अब हाईवे पर डेलीनेटर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। तो क्या अब हाईवे पर वाहन भी दौड़ रहे? पिछले साल बजट को ठिकाने लगाने के लिए कदम कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे।
इससे एक सवाल ये भी उठता है कि क्या अब विभाग को लगता है कि अब या तो रात में वाहन नहीं चलते, या अब दुर्घटनाएं ही नहीं होती।


0 Comments