खबर 01
____________________________________________________
खबर 02
श्यामपुर, 16 मार्च 2026: रविवार रात हुई हल्की सी बारिश ने विभागों की पोल खोल कर रख दी है, जबकि सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई हल्की सी बारिश ने एनएच व एनएचएआई के हाईवे पर किए गए कार्यों की पोल खोलकर रख दी। जगह-जगह सड़कों और फुटपाथों पर पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं कहीं जल भराव के कारण सड़क पर चलने का मार्ग कम हो गया है, जिससे सड़क के बीच में आवाजाही करनी पड़ रही है, जिस कारण भारी वाहनों से दुर्घटना की स्थिति बन रही है।
एनएच के कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा सड़क पर जल भराव की स्थिति का जायजा भी नहीं लिया जा रहा है। जबकि हाईवे किनारे एनएच द्वारा निकासी नाली का कार्य प्रगति पर है। लेकिन ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा कार्य छोड़कर गायब है।
नेपालीफार्म से ऋषिकेश तक का क्षेत्र जगह जगह जलमग्न है। और एनएच का ठेकेदार लापता है।
इसी तरह एनएचएआई के अंतर्गत खैरी खुर्द से नेपाली फार्म का हिस्सा हर साल की तरह जगह जगह जलमग्न है। दोनों ही विभाग एनएच और एनएचएआई मौके का मुआयना ना करते हुए बेसुध पड़े हुए हैं।
बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील होती नजर आईं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहा, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थोड़ी सी बारिश में ही यह हाल है तो तेज बारिश के समय स्थिति और भी भयावह हो सकती है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
जनता का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं कमजोर नजर आ रही हैं। हल्की बारिश ने ही यह दिखा दिया कि संबंधित विभाग और प्रशासन समस्या के प्रति कितने गंभीर हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
____________________________________________________
खबर 03
____________________________________________________
खबर 04
23 मईको खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियां शुरू
देहरादून, 16 मार्च 2026: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल गुरुद्वारा 5श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही वार्षिक हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं।
गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर यात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की। मौसम की मौजूदा स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के बाद 23 मई को कपाट खोलने पर सहमति बनी।
____________________________________________________
खबर 05
भोजन नली के कैंसर में तकनीक आधारित इलाज लाभप्रद, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
एम्स ऋषिकेश, 16 मार्च 2026: एम्स ऋषिकेश के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में भोजन नली के कैंसर के आधुनिक तकनीक आधारित इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इस दौरान देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार की सर्जिकल तकनीकों पर अपने अनुभव भी साझा किए।
संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में बेहतर परिणामों के लिए चिकित्सकों का नई तकनीकों से अपडेट रहना और मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के अकादमिक सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मेडिकल शिक्षा और चिकित्सकों के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रोफे वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम, विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होते हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, देवभूमि एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और एनाटॉमी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भोजन की नली में कैंसर हो जाने की स्थिति में की जाने वाली सर्जरी (इसोफैजेक्टॉमी) पर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन भोजन नली के कैंसर की उन्नत सर्जिकल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जबकि दूसरे दिन विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन कर भोजन नली के कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इस रोग के उपचार और प्रबंधन को लेकर ’मल्टीडिसिप्लिनरी चर्चा’ भी की गयी। इस दौरान विशेषज्ञों ने इस रोग के बेहतर इलाज और जटिल परिस्थितियों से निपटने के तौर-तरीकों पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला के दौरान रेजिडेंन्ट्स डॉक्टरों के लिए ’क्विज प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में एम्स दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के हेड डाॅ. सुनील कुमार सहित अन्य विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यशाला के आयोजक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डाॅ. अमित गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के दौरान देवभूमि एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी’ का औपचारिक गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस संस्था में डॉ. पंकज कुमार गर्ग (अध्यक्ष), डॉ. राहुल कुमार (महासचिव) तथा डॉ. शाश्वत तिवारी (कोषाध्यक्ष) के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। बताया कि संस्था का उद्देश्य सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और कैंसर उपचार की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। विभाग द्वारा भोजन नली में कैंसर ग्रस्त रोगियों की नियमित स्तर पर सर्जरी की जाती है। कार्यशाला में आयोजन सचिव डाॅ. ऋतु ठाकुर, डॉ. पंकज कुमार गर्ग और डॉ. राहुल कुमार, डाॅ. सुनील सैनी सहित देशभर से आए युवा सर्जन, विशेषज्ञ और रेजिडेंट्स शामिल थे।
____________________________________________________
खबर 06
खैरी कलां, 16 मार्च 2026: घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की एसएस इंण्डेन गैस एजेंसी छिद्दरवाला में लगी लोगों की भीड़। एजेंसी के कर्मचारी ने बताया हालांकि गैस की इतनी बड़ी किल्लत नहीं है जितनी बड़ी उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है।
____________________________________________________
खबर 07
श्यामपुर, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की व्यवस्थाओं का जायजा लेता है।
एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला।
____________________________________________________
खबर 09
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 16 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित ग्रामीण क्षेत्र में बीते साल कदम कदम पर रात में सुरक्षा की दृष्टि से कदम-कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे। जिससे अंधेरे में मार्ग का पता चल सके और दुर्घटना से बचा जा सके। लेकिन अब हाईवे पर डेलीनेटर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले साल बजट को ठिकाने लगाने के लिए कदम कदम पर डेलीनेटर लगाए गए थे।
इससे एक सवाल ये भी उठता है कि क्या अब विभाग को लगता है कि अब या तो रात में वाहन नहीं चलते, या अब दुर्घटनाएं ही नहीं होती।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 10
शिक्षा के मंदिर के सामने कूड़े के ढेर ने खड़े किए स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल
खैरी खुर्द, 14 मार्च 2026: ग्राम खैरी खुर्द में हाईवे किनारे स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल के ठीक सामने लगे कूड़े के ढेर ने स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वहीं उसके सामने फैली गंदगी और बदबू बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनी हुई है।
स्कूल के बाहर लंबे समय से कूड़ा जमा है। कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध और वहां मंडराते निराश्रित गौवंश गंदगी फैलाते रहते हैं। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी गंदगी का दर्शन करने को मजबूर हैं।
स्थानीय अखबार ने खबर के माध्यम से संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को इस समस्या से अवगत कराया गया है, बावजूद इसके अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्वच्छता और शिक्षा दोनों की बात करने वाले सिस्टम के बीच यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है।
खैरी खुर्द के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में संज्ञान लिया जा चुका है, और मनरेगा से उक्त कार्य को दुरुस्त किया जाएगा। लेकिन बीमार सिस्टम की वजह से समय लग रहा है। उन्होंने बीमार सिस्टम का हवाला देते हुए कहा कि हमारे सिस्टम में किसी भी चीज का समाधान त्वरित नहीं होता।
अब सवाल यह है कि जब शिक्षा के मंदिर के सामने ही गंदगी का अंबार लगा हो, तो बच्चों में स्वच्छता के संस्कार कैसे विकसित होंगे?
____________________________________________________


0 Comments