स्पष्ट एक्सप्रेस 10 मार्च 2026

____________________________________________________
खबर 01
रायवाला कोतवाल आरएस खोलिया में फोर्स ट्रैफिक अव्यवस्था को सुचारू करते हुए।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला (मोतीचूर), 09 मार्च 2026: देहरादून–हरिद्वार मार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन अपार्टमेंट के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक्सयूवी कार की आपस में टक्कर हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना का कारण फ्लाईओवर पर अंधेरा होना बताया जा रहा है। एनएचएआई की लापरवाही भी सामने आ रही है। स्थानीय लोकल अखबार के प्रतिनिधि के अनुसार फोटो वीडियो, ऑनलाइन खबर द्वारा एनएचएआई अधिकारियों को फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइट के बंद रहने की खबर हर बार दी जाती रही है। 
          सप्तऋषि चौकी से लेकर रायवाला खांडगांव तक वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। जबकि सुबह से ही भारी वाहन नेपाली फार्म पर ही रोक दिए गए। जिससे नेपाली फार्म से छिद्दरवाला की ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
          एक दिन पहले हुई दुर्घटना ने अगले दिन तक आसपास के मार्गो में जाने के लिए लोगों को भरी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
पुलिस विभाग के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाइड्रा की व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई, इस दौरान एनएचएआई अधिकारी मौका मुआयना करने तक ही सीमित रही।
जबकि, NHAI डीजीएम सौरव सिंह व NHAI के अधिकारियों को खबरों व फोटो के माध्यम से बीते शनिवार को सूचित किया गया था कि नेपाली फार्म फ्लाईओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया और अगले दिन भी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थीं। इसके अलावा जब भी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी रहती है तब स्थानीय अखबार स्पष्ट एक्सप्रेस द्वारा विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जाता रहा है। एनएचएआई के नए डीजीएम सौरभ सिंह को कई बार नेपाली फार्म की स्ट्रीट लाइट के बंद होने की सूचना फोन द्वारा दी जाती रही है। लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। हालांकि कभी कभार अव्यवस्थाओं का संज्ञान ले लिया जाता है।
          इसके अलावा एनएचएआई के अंतर्गत अन्य अव्यवस्थाओं के बारे में भी सूचित कर दिया जाता है। लेकिन अधिकारी कर्मचारी टालमटोल करते हुए कुछ एक अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हैं। विभाग की उदासीनता का खामियाजा पर्यटकों, यात्रियों व स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है।
          इस दौरान  हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन और हरिद्वार से आने वाले वाहन एक ही मार्ग पर चलते रहे जिससे दो एंबुलेंस से भी काफी देर जाम में फंसी रहीं।
          बहरहाल, इस प्रकार की दिक्कतों से एनएचएआई को सबक लेना होगा। चूंकि अगले माह की 19 अप्रैल (अक्षय तृतीय) से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है।
____________________________________________________
खबर 02

हाईवे पर पसरे अंधेरे के करण होने वाली दुर्घटनाओं से सबक ले शासन-प्रशासन 

____________________________________________________
खबर 03

केवल आंकड़ों का पुलिंदा है सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट : राकेश राणा

स्पष्ट एक्सप्रेस।
टिहरी गढ़वाल, 09 मार्च 2026: उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट केवल आंकड़ों का बड़ा पुलिंदा है, लेकिन इसमें प्रदेश की वास्तविक समस्याओं का कोई ठोस समाधान नजर नहीं आता। सरकार ने इसे प्रदेश का सबसे बड़ा बजट बताया है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इसमें पहाड़, किसान, बेरोजगार युवा और आम जनता की पीड़ा कहीं दिखाई नहीं देती।
          पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आतंक से किसान और ग्रामीण लगातार परेशान हैं, उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति आज भी पहाड़ों में बदहाल है, अस्पतालों में डॉक्टर और संसाधनों की भारी कमी है, लेकिन इस बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई ठोस और कारगर योजना दिखाई नहीं देती।
          उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या पलायन है। गांव खाली होते जा रहे हैं, लेकिन पलायन रोकने के लिए सरकार के पास कोई ठोस रोडमैप नहीं है। बेरोजगार नौजवानों को भी इस बजट से उम्मीद थी कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, लेकिन युवाओं के लिए इसमें कुछ भी नया नजर नहीं आता।
महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी की कमर टूट रही है, लेकिन सरकार के बजट में महंगाई कम करने का कोई प्रभावी उपाय नहीं दिखता। 
          शिक्षा का क्षेत्र लगातार बाजारीकरण की ओर बढ़ रहा है और सरकार इस पर रोक लगाने के बजाय इसे मौन स्वीकृति देती नजर आ रही है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि टिहरी बांध विस्थापितों और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा को लेकर भी इस बजट में कोई चर्चा नहीं की गई।
         साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी सरकार ने कोई पहल नहीं की। कुल मिलाकर यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह असफल साबित हुआ है। उत्तराखंड की जनता को इससे जो आशाएं थीं, वह इस बजट में पूरी होती दिखाई नहीं देतीं।
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 04

वाह मेरी सरकार: बैली ब्रिज के बाद लगाए गए डेलीनेटर

स्पष्ट एक्सप्रेस।
टिहरी गढ़वाल, 09 मार्च 2026: श्यामपुर स्थित बैली ब्रिज में डार्क हरा पेंट किए जाने के कारण बैली ब्रिज अंधेरा होने पर ठीक तरह से दिखाई नहीं देता, जबकि ब्रिज के स्ट्रक्चर में सफेद पेंट करना चाहिए। ना ही ब्रिज के स्ट्रक्चर पर रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा, बैली ब्रिज के बाद रात में चमकने वाले डेलीनेटर लगाए गए हैं। जबकि ये डेलीनेटर पुल से पहले लगाए जाने चाहिए थे। 
          ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एनएच खंड डोईवाला अपने कार्यों के प्रति उदासीन बना हुआ है। और ना ही कभी हाईवे की  व्यवस्थाओं का जायजा लेता है। 
          एनएच ने अपने सिर्फ 2 बेलदारों के ऊपर हाईवे पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी छोड़ी हुई है। इस लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि "फ्री की रोटियां तोड़ रहा है" एनएच खंड डोईवाला। 
____________________________________________________
खबर 05

दो साल से शोपीस बनी हुई है हाई-मास्ट लाइट, अंधेरे में श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा, सीडीओ के निर्देशों को भी दिखाया जा रहा ठेंगा

स्पष्ट एक्सप्रेस।
टिहरी गढ़वाल, 09 मार्च 2026: श्यामपुर बाईपास पुलिस चौकी तिराहा अंधेरे के कारण दे रहा दुर्घटना को न्योता। खबर का सीडीओ देहरादून अभिनव शाह ने लिया संज्ञान। दिया दुरुस्त करने का आश्वासन। बावजूद इसके आज भी ढाक के तीन पात।
____________________________________________________
खबर 06
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 07

दुर्घटना को न्योता देते हाइवे पर घूमते निराश्रित गौवंश, कहां गए 23 करोड़ 44 लाख, सवालों के घेरे में पशु कल्याण बोर्ड।

____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 08
____________________________________________________
____________________________________________________
खबर 09
____________________________________________________

_______
_____________________________________________


Post a Comment

0 Comments